दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पिटाई के बाद पहलवान सागर धनकड़ की मौत मामले में गिरफ्तार पहलवान सुशील कुमार की मां ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। दिल्ली हाईकोर्ट सुशील कुमार और एक लॉ के छात्र की याचिका शुक्रवार को सुनने के लिए तैयार हो गई है। लॉ के छात्र का दावा है कि पहलवान सुशील की मां ने याचिका दायर करने के लिए उसे अपनी सहमति दी है। इस याचिका में सुशील की मां ने अपील की है कि मीडिया जिस तरह से उनके बेटे का ट्रायल कर रही है वह बंद हो और क्रिमिनल रिपोर्टिंग के…
Author: faridabadnews24
दिल्ली के लाल किले पर हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने जो चार्जशीट फाइल की है उसमें कहा गया है कि 26 जनवरी के दिन किसान लाल किले पर कब्जा कर उसे नया प्रदर्शनस्थल बनाना चाहते थे। दिल्ली पुलिस ने बीते दिनों लाल किला हिंसा मामले में चार्जशीट फाइल की थी। अब दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि इस चार्जशीट में पुलिस ने कहा है कि पूर्व योजना के अनुसार किसान लाल किले में बड़ी संख्या में घुसे और घंटों इसके प्रांगण में रहे। किसानों ने इस काम के लिए 26 जनवरी की…
जल्द ही अपने वाहनों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सिस्टम पेश कर सकती है। इसका इशारा इस बात से मिलता है कि होंडा ने RoadSync (रोडसिंक) नाम के तहत एक ट्रेडमार्क के लिए 2021 में आवेदन किया था और अब इसे पहले ही स्वीकार कर लिया गया है। बता दें कि कई दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां जैसे टीवीएस, रॉयल एनफील्ड, हीरो मोटोकॉर्प, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया, पहले से ही बाजार में बड़े पैमाने पर बिक्री होने वाले अपने वाहनों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर देती हैं। बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा से तालमेल बैठाने के लिए होंडा की भी नजर इस फीचर पर है। ब्लूटूथ…
इस साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण बुधवार को हुआ। खास बात ये रही बुधवार को ही अपने परिक्रमा पथ में चांद पृथ्वी के सबसे नजदीक रहा। यानी पूर्ण चंद्रग्रहण का ब्लड मून 7% बड़े और 14% चमकीले सुपर मून के अवतार में दिखा। छह साल बाद ऐसा संयोग बना कि ब्लड मून और सुपर मून एक साथ दिखे। हालांकि भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण तो नहीं दिखा, लेकिन पूर्वोत्तर सहित कुछ हिस्सों में आंशिक ग्रहण दिखा। देश के बाकी हिस्सों में ग्रहण की आंशिक छाया की वजह से सुपर मून पूरा लाल न दिखकर पीले रंग का दिखा। सुपरमून की शर्त…
दिल्ली पुलिस ने मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी के खिलाफ सख्त महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया है। अलग-अलग राज्यों में उस पर करीब 7 लाख रुपये का इनाम घोषित है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि फरवरी 2020 में हरियाणा पुलिस की हिरासत से फरार होने के बाद जठेड़ी दिल्ली-एनसीआर और उससे लगे राज्यों में अपना जाल फैला रहा है। उन्होंने कहा कि संदेह है कि गैंगस्टर देश छोड़कर चला गया है। पुलिस के मुताबिक जठेड़ी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है और उसके गैंग के सदस्य विभिन्न राज्यों में कई संगीन…
सुल्ताना डाकू और भूपत सिंह चौहान समेत कई कुख्यात डकैतों की कहानी आपने सुनी होगी। आज हम जिस डकैत के बारे में आपको बताने वाले हैं उसने 60 के दशक में बड़े-बड़े अपराध किये थे। हम बात कर रहे हैं मोहम्मद खान की। मोहम्मद खान ढरनाल का जन्म साल 1927 में ढरनाल में हुआ था। कभी मोहम्मद खान फौज में हवलदार हुआ करता था और उसके डकैत बनने की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। बताया जाता है कि अपनी ही बिरादरी के एक झगड़े में बहुत पहले मोहम्मद खान के भाई की हत्या कर दी गई थी।…
शाहाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल संचालक के खिलाफ रेप केस में समझौते के नाम पर 2 लाख रुपए लेते पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला को पकड़ लिया। महिला समझौते के लिए 50 लाख रुपए मांग रही थी, लेकिन बाद में बातचीत में वह 30 लाख में केस रद्द कराने पर सहमत हो गई। करीब 15 दिन पहले महिला ने शिकायत की थी। 35 वर्षीय उक्त महिला डॉक्टर के अस्पताल में ही काम करती थी। अब पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी व महिला डॉक्टर की शिकायत पर उक्त महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शाहाबाद निवासी एक…
सोशल मीडिया पर पिछेले कुछ दिनों से अफवाहों का बाजार गर्म है और इस बार 5जी तकनीक अफवाह फैलाने वालों के निशाने पर है। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर कई भ्रामक संदेश फैलाये जा रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि 5जी मोबाइल टॉवरों की टेस्टिंग से कोरोना वायरस की दूसरी लहर पैदा हुई है। अफवाहों के चलते पंजाब और हरियाणा में दूरसंचार टावरों को भी निशाना बनाया जा रहा है। इस पर जब पूछा गया तो पीजीआई, चंडीगढ़ के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डॉक्टर रविंद्र खैवाल ने बताया कि, “कोविड 19 और 5जी नेटवर्क में कोई…
फरीदाबाद : कोरोना महामारी के इस काल में अस्पताल और डॉक्टरों की भूमिका सबसे अहम रही है। लेकिन कुछ अस्पताल अपनी ड्यूटी से परे आपदा काल अपनी कमाई करने में लगे हैं। मरीजों के तीमारदार से मोटी रकम वसूल रहे हैं। जिला प्रशासन लगातार ऐसे अस्पतालों पर नकेल कस रहा है। जरा सी लापरवाही करने पर अस्पताल पर कार्रवाई करने के लिए सरकार ने निर्देश जारी किए हुए हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है हरियाणा के जिला फरिदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित जेनिथ अस्पताल में। यहां जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने बल्लभगढ़ स्थित जेनिथ अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया…
हरियाणा में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 30 और 31 मई को आंधी आने की संभावना है। हालांकि 29 मई तक मौसम सही बताया गया है। प्रदेश में बीते दो दिनों में पारा फिर हाई हो गया है। पिछले कुछ दिनों से बरसाती मौसम में जहां मौसम ठंडा रहा लेकिन अब फिर से गर्मी ने अपना रुप दिखाना शुरु कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 30 और 31 मई को फिर से मौसम बदलने वाला है। जिसके चलते मौसम विभाग द्वारा अंधड़ और बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा…
