जम्मू: एक बाइक पर सात लोगों, जिनमें अधिकांश किशोर थे, को बैठाकर सड़कों पर घूमने और उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करना युवक को महंगा पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस जम्मू ने कार्रवाई करते हुए उसकी बाइक को सीज कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें कई गंभीर यातायात उल्लंघन सामने आए। जांच में पता चला कि बाइक चालक मोहरम अली मूल निवासी उत्तर प्रदेश, वर्तमान में जम्मू के पुरखू इलाके में रह रहा है। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं है। यातायात नियमों की लगातार अनदेखी यातायात नियमों की लगातार अनदेखी करने…
Author: faridabadnews24
Auto-Taxi Drivers Strike: आने वाले दिनों में दिल्ली की आम जनता को ऑफिस, घर, दुकान, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जी हां, दिल्ली में ऑटो और टैक्सी चालक हड़ताल करने की प्लानिंग बना रहे हैं। कमर्शियल गाड़ियां चलाने वाले ड्राइवरों की यूनियन सीएनजी की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर ऑटो और टैक्सी के किराये में बढ़ोतरी की मांग को लेकर 3 दिनों की हड़ताल पर जाने की योजना बना रहे हैं। ये हड़ताल 21 मई से लेकर 23 मई तक हो सकती है। ऐसे में, कहीं आने-जाने के लिए ऑटो और टैक्सी पर…
फरीदाबाद: फरीदाबाद में सेक्टर-3 के प्रजनन एवं स्वास्थ्य शिशु केंद्र (एफआरयू दो) के गेट पर डिलीवरी मामले में स्टाफ नर्स राखी और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी सुखबीर को निलंबित कर दिया गया है। यह दोनों राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अस्पताल में कार्यरत थे। स्वास्थ्य निदेशक (मदर एंड चाइल्ड) डॉ. वीरेंद्र यादव की जांच में लापरवाही पाए जाने पर निलंबन के आदेश जारी किए गए हैं। अस्पताल केे गेट पर 15-16 मई की रात करीब 1:30 बजे डिलीवरी से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले पर प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने संज्ञान लिया और निदेशक डॉ.…
फरीदाबाद: जिला स्वास्थ्य विभाग और ईएसआइसी अस्पताल में इलाज की बजाए अक्सर मरीजों रेफर करने पर जोर दिया जाता है। इससे कई मरीजों की जान पर बन आती है तो कई दम भी तोड़ चुके हैं। ऐसे मामले पूर्व में सामने आ चुके हैं। अब ताजा मामला पांच माह की बच्ची का है। जिसका ईएसआइसी और नागरिक अस्पताल ने इलाज करने से मना कर दिया और रेफर कर दिया। दिल्ली सफदरजंग अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। स्वजन के अनुसार ईएसआइसी में बच्ची के इलाज से संबंधित पूरी सुविधा नहीं है। ज्यादा पूछने पर स्टाफ से जवाब नहीं…
चंडीगढ़ : हरियाणा में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। प्रदेश में 17 IPS और 3 HPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। ADGP, IG, DIG लेवल अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। गुरुग्राम के कमिश्नर विकास अरोड़ा का तबादला किया गया है। अब शिबास कविराज गुरुग्राम के नए कमिश्नर होंगे। NEWS SOURCE Credit :punjabkesari
Crime News: किराया अदा न कर पाने पर एक शख्स ने अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी की अस्मत का सौदा मकान मालिक के साथ कर डाला. शर्मशार करने वाला अस्मत का यह सौदा सिर्फ और सिर्फ 2000 रुपए के लिए हुआ था. वहीं, मामूली सी इस रकम के एवज में मकान मालिक लगातार मां-बेटी की अस्मत को रौंदता रहा. जी हां, इंसानियत को शर्मशार करने वाला यह मामला गुजरात के मोरबी इलाके का है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी शख्स के साथ मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की जांच में किसी तीसरे शख्स की संलिप्तता की बात…
फतेहाबाद: हनीट्रैप मामले में चर्चाओं में आई इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर रितू का पारिवारिक बैकग्राउंड भी अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। उसके पिता रामफल और दो बहनों के खिलाफ राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भिरानी थाने में धोखाधड़ी और जबरन वसूली का मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार तीनों आरोपित फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। उधर पुलिस ने इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि अन्य आरोपित पंजाब में फरार हो गए है, ऐसे में पंजाब पुलिस की सहायता लेकर आरोपितों…
पूर्वी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज के पास स्कूटी सवार से लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान भजनपुरा निवासी निखिल, सोनू व गाजियाबाद निवासी अमर के रूप में हुई है। पकड़ा गया निखिल सलवार सूट गिरोह का बदमाश है, महिलाओं के भेष में वह युवाओं को जाल में फंसाकर यमुना खादर में ले जाकर लूट करता था। पकड़े गए बदमाशो के पास से पीड़ित का बैग, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि 13 मई की रात सिग्नेचर ब्रिज के पास स्कूटी सवार से लूट हुई थी। पीड़ित…
India-Netherlands Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे दिन नीदरलैंड पहुंचे. 9 साल बाद इस यूरोपीय देश पहुंचकर पीएम मोदी ने ऐसी डील कर दी, जो चीन की चिंता बढ़ाने के लिए काफी है. अपने नीदरलैंड दौरे पर पीएम ने सेमीकंडक्टर (Chip) पर बड़ा समझौता किया है. छोटा सा देश नीदरलैंड तकनीक के मामले में सुपरपावर है. भारत और नीदरलैंड मिलकर अब भारत में चिप मेकिंग को तेज करेंगे. नीदरलैंड के साथ मिलकर पूरा होगा चिप मेकर बनने का सपना भारत ग्लोबल चिप मैन्युफैक्चर बनना चाहता है. उसका ये सपना नीदरलैंड की सबसे बड़ी चिप मेकिंग कंपनी…
दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना आलोट-विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच हुई प्राथमिक जानकारी के अनुसार त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस रतलाम से रवाना हुई थी। आग लगने के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया और कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। सुबह करीब 5:30 बजे लूणी-विक्रमगढ़ के बीच ट्रेन के बी-1 कोच में आग लग गई। गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोका गया। घटना के बाद…
