फरीदाबाद: फरीदाबाद में नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। निगम अपना डिजिटल कंट्रोल रूम तैयार करने जा रहा है। इस कंट्रोल रूम में लोगों की शिकायतें 24 घंटे और सातों दिन सुनी जाएगी। कंट्रोल रूम के लिए अतिरिक्त आयुक्त तीन परमजीत चहल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। तीन दिन के भीतर कंट्रोल रूम का खाका सुना जाएगा। कंट्रोल रूम की खासियत होगी कि लोग वॉट्सएप और ई-मेल के जरिए भी अपनी शिकायत भेज सकेंगे। इसके बाद उसको ट्रैक भी कर सकेंगे। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों को संबंधित अधिकारी के पास भेजा जाएगा।…
Author: faridabadnews24
Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां झारखंड की एक 32 वर्षीय आदिवासी महिला को पिछले 17 वर्षों से एक कोठी में बंधुआ मजदूर बनाकर रखा गया था। काम के बहाने दिल्ली लाई गई, पीड़िता ने न केवल अपना बचपन खोया, बल्कि इन सालों में शारीरिक शोषण, बलात्कार और गर्भपात जैसे जख्म भी झेले। 32 साल की आदिवासी पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता जब 15 साल की थी, तब उसके पड़ोसी गांव का…
फरीदाबाद: फरीदाबाद के जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल में जहां-जहां राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक की टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन किया, वहां काफी हद तक सुधार नजर आ रहा है। जो जगह उनकी नजर में नहीं चढ़ी, वहां अब तक स्थिति ठीक नहीं है। नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग के प्रवेश द्वार पर कई जगह बिस्तर के आसपास पहले पंखे नहीं थे। अब वहां पंखे चालू हालत में हैं। हैरानी की बात है कि आपातकालीन विभाग के पिछले हिस्से में कोरोना संकट के दौर में जो अस्थायी रूप से कंटेनर वार्ड बनाया गया था, वहां मरीज गर्मी से परेशान हैं।…
फरीदाबाद : फरीदाबाद में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां स्थित जेसी बोस YMCA यूनिवर्सिटी के बीएससी कक्षा के अंतिम वर्ष का छात्र ऑनलाइन गेमिंग में लाखों रुपए हार गया। इसके चलते उसने अपने ही घर के बाथरूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बाद में इसका खुलासा मृतक की जेब में मिले सुसाइड नोट से हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के…
पलवल: पलवल में हुडदंगियों की अब खैर नहीं है। पलवल पुलिस ने ऑपरेशन लगाम के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाकर दर्जनों ऐसे वाहन इपाउंड किए हैं, जो अवैध सायरन, अवैध बत्ती, लाइट, पटाखा, ब्लैक फिल्म लगाकर पलवल जिले में घूमते थे और शहर में माहौल खराब करते थे। डीएसपी ट्रैफिक मनोज कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश तथा सडक़ सुरक्षा हेतु विशेष ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर दर्जनों वाहनों को इपाउंड कर पुलिस लाइन में…
बल्लभगढ़: छायसां गांव में रहने वाले 11 वर्षीय बच्चे ने मां की डांट और पिता की पिटाई के भय से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि छायसां गांव निवासी सुदेश कुमार दिहाड़ीदार मजदूर है। उसके चार बच्चे हैं, सबसे छोटा 11 वर्षीय रवि कुमार है। रवि छठीं कक्षा में पढ़ता था। स्कूल की छुट्टी होने के कारण रवि सुबह जल्दी उठकर दोस्तों के साथ खेलने के लिए मैदान चला गया। पिता और बाकी भाई बहन भी घर से बाहर थे। पापा को आने दे, वही तुझे सुधारेंगे रवि नौ बजे के आसपास घर लौटा। लौटने पर…
Video Made By Bhanja While Bathing Mami: बरेली के सीबीगंज क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने रिश्ते के भांजे पर चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और शादी तुड़वाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नहाते समय चोरी से बनाया अश्लील वीडियो पीड़िता के मुताबिक आरोपी रिश्ते में उसका भांजा लगता है और घर में उसका आना-जाना था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने दो साल पहले कथित रूप से युवती की…
Petrol-Diesel Prices April 27: भारत में 27 अप्रैल 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की तेल कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6 बजे फ्यूल के नए रेट अपडेट करती हैं, लेकिन आज भी आम लोगों को राहत मिली है क्योंकि दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, इंटरनेशनल लेवल पर Crude Oil के बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। west asia में बढ़ते तनाव की वजह से ग्लोबल ऑयल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी हुई है, जिसका असर आने वाले समय में कीमतों पर पड़ सकता है। आज के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम दिल्ली: पेट्रोल…
फरीदाबाद : फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में नाले से डेढ़ साल की बच्ची का शव मिलने के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार बच्ची को किसी और ने नहीं बल्कि उसकी खुद की मां ने ही जिंदा नाले में फेंक दिया था, जिससे पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस को इस मामले में एक अहम सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। फुटेज में महिला बच्ची को गोद में लेकर जाती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन कुछ समय बाद जब वह वापस लौटती है तो बच्ची उसकी गोद में नहीं…
फरीदाबाद: फरीदाबाद में रफ्तार का खौफनाक खेल एक बार फिर सामने आया है। मुजेसर क्षेत्र के पास हाईवे पर देर रात दो लग्जरी कारों के बीच रेस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार में दौड़ रही मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक करीब 50 मीटर दूर जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक के बाद खुद भी टकराईं कारें, घूम गई BMW और बनी कचूमर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों कारों के चालक हाईवे…
