राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लालू प्रसाद यादव अपने अजब गजब और बेबाक अंदाज के लिए शुरू से ही जाने जाते हैं। जो कहते हैं, डंके की चोट पर…बिल्कुल खुलकर। एक बार ऐसे ही उन्होंने कह दिया था कि अगर वह फूंक देंगे, तब उनके सामने कोई टिकेगा नहीं। यह वाकया 2016 के आसपास का है। पतंजलि आयुर्वेद के सर्वेसर्वा तब लालू से मिलने उनके आवास अपने उत्पादों का गिफ्ट हैंपर लेकर पहुंचे थे। रामदेव ने तब बताया था कि उन्होंने राजद नेता को ध्यान, भस्त्रिका, कपालभाति और अनुलोम-विलोम सरीखे प्राणायाम सिखाए थे। रामदेव ने कहा था, “जो योग पूरा…
Author: faridabadnews24
पानीपत स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। मौत के बाद शरीर का जल्द दाहसंस्कार किया जाता है, लेकिन पानीपत स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी में कोरोना पीड़ित की मौत के बाद भी 18 दिन शव को रखा शव गृह में। अस्पाल प्रशासन ने परिजनों को मौत के बाद ही सूचना दे दी थी और कहा था कि कोविड गाइडलाइन के अनुसार उसका संस्कार हो चुका है। बता दें कि 18 दिन पहले पीड़ित की मौत हो चुकी है और परिजन पानीपत से बिहार आपने घर जाकर मृतक का शोंक मना रहे थे। लेकिन अभी तक मृतक का…
फरीदाबाद : [प्रमिला ] उपायुक्त यशपाल ने बताया कि कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला के गांव में जनचेतना अभियान शुरू किया गया है । उन्होंने बताया कि शहर की प्रमुख संस्था सोनू नव चेतना फाउंडेशन, एनएचपीसी, जिला प्रशासन व रेडक्रॉस के माध्यम से पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्र में गांव गांव में जाकर लोगो को कोरोना से बचाव के लिए और प्लाज़्मा डोनेशन के लिए पूरे जिले में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर रहे है। पिछले कुछ दिनों में ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना से बहुत से लोग संक्रमित हुए हैं ऐसे में कोरोना के संक्रमण…
फरीदाबाद : वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से प्रभावित जनमानस को राहत दिलाने के कार्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न संगठन के हजारों स्वयंसेवक राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। आरएसएस के कोरोना उन्मूलन अभियान के प्रांत संयोजक श्रीमान गंगा शंकर मिश्र की उपस्थिति में भारतीय शिक्षण मंडल की फ़रीदाबाद इकाई द्वारा फरीदाबाद पुलिस आयुक्त कार्यालय को 5000 मास्क भेंट किए गए। इन मास्को को पुलिसकर्मी चेकिंग के दौरान बिना मास्क वाले लोगों को नि:शुल्क बाटेंगे। इस अवसर पर श्रीमान गंगा शंकर मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हजारों स्वयंसेवक हरियाणा प्रांत में सभी जिलों में कोरोना…
आपको सड़क पर कुछ रुपए पड़े मिलें तो आप किस्मत समझकर जेब में रख लेते हैं। मगर सड़क पर मिला 20 रुपए का नोट आपको एक साल की जेल करवा सकता है। यह बात भले बेतुकी लगे मगर सच है। देश में अभी भी ऐसा कानून है जिसके तहत 10 रुपए से अधिक राशि पड़ी मिले तो जानकारी सरकार को देनी होती है। देश में ऐसे सैकड़ों कानून हैं जो सुनने में भले अटपटे लगें, मगर लागू हैं। इनमें कई कानून ऐसे हैं जिनकी प्रासंगिकता नहीं रही। सरकार ऐसे कानूनों को बदलने का प्रयास तो कर रही है, लेकिन रफ्तार…
मशहूर मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन कुछ समय पहले कोरोना की चपेट में आ गए थे। कोरोना से ठीक होने के बाद वो प्लाज्मा डोनेट करना चाहते थे। इसके लिए मिलिंद अस्पताल पहुंचे थे लेकिन वो प्लाज्मा नहीं दे सके। अस्पताल ने मिलिंद को लौटा दिया क्योंकि उनके शरीर में एंटीबॉडी ठीक से नहीं बनी थी। मिलिंद सोमन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि प्लाज्मा नहीं दे पाने के बाद अब वो फिर से जंगल की ओर लौट रहे हैं। एंटीबॉडीज ना होने के कारण अस्पताल ने वापस लौटा दिया मिलिंद सोमन बीते…
हरियाणा के करनाल जिले में जमीनी विवाद में छोटे भाई की हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह ही पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। कत्ल करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वारदात सोमवार देर रात की है। मृतक की पहचान गांव ओंगद निवासी 30 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। आरोपी भाई का नाम महेंद्र है। कत्ल करने से पहले दोनों भाइयों के बीच झगड़ा और हाथापाई हुई थी। फिर तैश में आकर महेंद्र ने…
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर देश में कोरोना से मचे तूफान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना की तीसरी लहर की भविष्यवाणी हो रही है और इसे देखते हुए समय रहते बच्चों को महामारी से बचाने के लिये पर्याप्त उपाय करने की सख्त जरूरत है। सरकार की नीति पर उठाए सवाल राहुल गांधी ने मंगलवार को कोरोना से निपटने की सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि महामारी से बच्चे सुरक्षित रहें इसके लिए मोदी सरकार को नींद से जगाना जरूरी है ताकि समय पर इलाज की पुख्ता…
प्रधानमंत्री नरेंद्र आज राज्य और जिलों के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ कोरोना के दौरान उनके अनुभवों के बारे में संवाद करेंगे। इनमें से कई जिलों में कोरोना के मामलों और संक्रमण में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। विभिन्न राज्यों और जिलों में covid-19 के खिलाफ लड़ाई में क्षेत्रीय स्तर के अधिकारियों द्वारा आगे बढ़कर नेतृत्व किया जा रहा है। उनमें से कई ने अच्छी पहल की हैं और कल्पनाशील समाधान लागू किए हैं। इन पहलों की सराहना से प्रभावी प्रतिक्रिया योजना के विकास, आवश्यक नीतिगत हस्तक्षेपों की लक्षित रणनीति कार्यान्वयन और समर्थन देने में सहायता मिलेगी। कई महत्वपूर्ण कदम…
चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस ने अनिल विज गृह मंत्री के नाम से झूठा ट्वीट करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने एक को अंबाला से तथा दूसरे को यमुनानगर से काबू किया गया है । शीघ्र ही इन को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। बता दें कि गृह मंत्री अनिल विज ने कुछ दिन पहले पुलिस बताया कि किसी ने उनके ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर राज्य में लॉकडाउन के बारे में फर्जी पोस्ट प्रसारित किया। फर्जी ट्वीट में दावा किया गया कि हरियाणा में लॉकडाउन 20 मई तक बढ़ा दिया…
