फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] जिले में करीब दो लाख मजदूर ऐसे हैं, जिन्हें ईएसआईसी की सुविधा से वंचित किया गया है। जबकि वैश्विक महामारी कोविड-19 जैसे कठिन समय में मजदूरों के लिए ईएसआईसी सहारा बन सकती थी। कोरोनाकाल में ईएसआइसी कार्डधारकों को जैसे-तैसे इलाज मिल रहा है। लेकिन ठेकेदारों और श्रम विभाग की मिलीभगत से जिले में करीब दो लाख मजदूरों को ईएसआईसी सुविधा वंचित हैं और अब कोरोना काल में इलाज के लिए तड़प रहे हैं। इसलिए सभी ठेकेदारों पर सख्ती बरतते हुए सभी मजदूरों को ईएसआईसी के दायरे में लाया जाना चाहिए। ऐसे आरोप और ऐसी मांग…
Author: faridabadnews24
आज फरीदाबाद में सोने और चांदी के दामों में बदलाव आया है। फरीदाबाद की बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 49,600.0 रुपये रहा। कल की तुलना में सोना आज 820.0 रुपये अधिक रहा। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट 75,020.0 रुपये रहा। फरीदाबाद में कल सोने का भाव 48,780.0 रुपये और चांदी का भाव 72,730.0 रुपये था। सोने की खरीदारी से पहले हॉलमार्क का रखें ध्यान सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। अच्छा होगा कि हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] कोरोना महामारी के चलते बढ़ते लॉक डाउन की अवधि से कारोबारियों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट बना हुआ है। बढ़ते लॉक डाउन से मध्यवर्गीय कारोबारी बेहाल है। रेडिमेट कपड़ा, जूता विक्रेता,बर्तन मार्केट, ऑटो मार्केट समेत कई इस तरह के कारोबार हैं, जिनसे जुड़े दुकानदार इस समय हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। इससे वे उल्टा कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। कारोबारियों की मानें तो लॉक डाउन के बावजूद 60 फीसदी दुकानें बाजारों में नियमों की अनेदखी कर खुली हुई है। ऐसे में जो दुकानदार आदेशों का पालन करते हुए दुकानें बंद…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से अंतर विभागीय 1138 टीमों का गठन किया गया है। इनमें से 960 टीमें गांवों में घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य जांचेंगी और उनकी रिपोर्ट हेडक्वार्टर पर बनाई गई 178 टीमों को देंगी। सीएमओ डॉ. ब्रह्मदीप के अनुसार एचवीजीएचसी योजना के तहत ये टीमें गठित की गई हैं। यह कार्य जिले में रविवार से शुरू कर दिया गया है। फील्ड में आशा व आंगनवाड़ी वर्कर गांव-गांव में घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग, बुखार की जांच व फ्लू के सिम्टम्स चेक करेंगी।
फरीदाबाद : [प्रमिला ] / वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जुटे हुए है। इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा जवाहर कालोनी मंडल के अध्यक्ष नवीन सैनी अपनी युवा टीम के साथ वार्ड नम्बर-पांच में दिन-रात सैनेटाईजेशन अभियान चलाए हुए है। मंडल अध्यक्ष नवीन सैनी अपनी युवा टीम के मनीष यादव, विक्की, अनुज प्रताप, तुषार पंडि़त के साथ वार्ड नम्बर-पांच स्थित आनन्दपुर आश्रम वाली पॉकेट, मुस्कान स्वीट हाऊस पॉकेट, प्रेमी डेरी वाल पॉकेट, नेतराम सरिया वाला रोड़, नम्बरदार प्रॉपर्टी डीलर वाली गलियों में पिछले एक सप्ताह से घर-घर जाकर सैनिटाईज अभियान चलाया हुआ है।…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने कहा कि फरीदाबाद जिले में 640 से अधिक मौतें कोरोना से हो चुकी हैं। इसके बाद भी कुछ लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। ये लोग बिना मास्क के ही घर से बाहर निकल आते हैं। ये अपनी जान तो जोखिम में डाल ही रहे हैं, दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने दूसरी लहर में अभी तक 33,356 नो मास्क चालान किए हैं। अभी तक 668 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आए…
चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में आते ही किसी भी वक्त पंचायती चुनावों की घोषणा कर सकती है. कोरोना संक्रमण से लड़ने की तैयारियों के बीच अब हरियाणा सरकार ने पंचायत चुनाव की तैयारियां करनी भी आरंभ कर दी है. सरकार इसके लिए गांवों में बेस तैयार कर रही है हरियाणा राज्य में 24 फरवरी को पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो चुका है. उसके बाद किसी भी वक्त पंचायत चुनाव आयोजित करवाए जा सकते हैं. परंतु विधानसभा के बजट सत्र और उसके बाद कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर की वजह से पंचायत चुनावों को आगे सरका दिया…
फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ] कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने सेक्टर-16 में बंद पड़े सनफ्लैग अस्पताल के भवन को निजी हाथों में सौंपने की कार्यवाही का विरोध किया है। नीरज शर्मा के अनुसार सनफ्लैग अस्पताल की जमीन सरकार ने भारद्वाज ट्रस्ट से विवाद के चलते वापस ले ली थी। ऐसे में यह अस्पताल भवन काफी समय से बंद पड़ा था। अब सरकार इसे कोविड अस्पताल बनाने के लिए निजी हाथों में देने की प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है। जबकि यह गलत है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान निजी अस्पतालों का जो स्वरूप जनता के सामने आया है, वह…
कोविड-19 के गंभीर खतरे से घिरे समूह में गर्भवती महिलाएं भी आती हैं। लेकिन और देशों के मुकाबले जर्मनी में उनका टीकाकरण बहुत सुस्ती से चल रहा है। अपनी गर्भावस्था के 25वें हफ्ते में 35 वर्षीय आन्या डब्ल्यू के पास अगर और स्पष्ट मेडिकल सलाह होती तो वो कोविड-19 के खिलाफ टीका लगा चुकी होतीं। वैसे तो वो खुद एक डॉक्टर हैं और तमाम मुद्दों से बखूबी वाकिफ हैं। वे कहती हैं कि जर्मन सोसायटी फॉर गाइनेकोलॉजी एंड ओब्स्टेट्रिक्स और टीकाकरण की स्टैंटर्ड कमेटी अगर गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने की स्पष्ट सिफारिश करें और अगर कोविड-19 टीकाकरण को वायरस…
कांग्रेस ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार कोरोना की मार झेल रही जनता को राहत देने की बजाय उस पर कर का बोझ लाद रही है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, कोरोना की मार झेल रहे आम लोगों को सरकार कोई राहत देने की बजाय कर का बोझ लाद रही जन लूट सरकार। मोदी सरकार ने पिछले एक साल में पेट्रोल 22.99 रुपए व डीजल 20.93 रुपए बढ़ाया है। उन्होंने दावा किया, पेट्रोल की कीमतों में केवल 37.32 फीसदी…
