फरीदाबाद : पुलिस ने अवैध शराब बेचने के जुर्म में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रविंदर मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है, लेकिन इस समय वह यहां पर्वतीया कॉलोनी में रहता है। जबकि दूसरा आरोपी रोहन हनुमान नगर भारत कॉलोनी का रहने वाला है। इनके खिलाफ एसजीएम नगर थाने में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एनआईटी के राजा चौक स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करते हैं। कोरोना महामारी के कारण हरियाणा में लॉकडाउन है। इस दौरान शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के दिशा निर्देश पर फरीदाबाद पुलिस के सभी थानों एवं चौकियों को सैनिटाइज किया जा रहा है। जैसा कि विदित है कोरोनावायरस की दूसरी लहर के दौरान करीब 309 पुलिसकर्मी इसकी चपेट में आ चुके हैं। पुलिस कर्मियों को कोरोनावायरस से बचाने के लिए प्रत्येक प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर प्रत्येक थाना और चौकियों में सैनिटाइजेशन प्रोग्राम शुरू किया हुआ है। थानों चौकियों में पुलिस की बैरक, रसोई, शिकायतकर्ता कक्ष, टॉयलेट सहित सभी जगह को सैनिटाइज किया जा रहा है। सैनिटाइजेशन कार्यक्रम से ना सिर्फ पुलिसकर्मियों को फायदा होगा…
नई दिल्ली : भारत ने कोरोना मरीजों के लिए इलाज के लिए 2 DG दवा लांच कर दी है। कोरोना के खिलाफ जंग में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की नई दवा उम्मीद की किरण लेकर आई है। इस दवा का नाम 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज(‘2 DG’) है। डीआरडीओ द्वारा विकसित कोरोना की इस दवा 2-डीजी (2-deoxy-D-glucose) को देश में ‘गेमचेंजर’ और ‘संजीवनी’ भी कहा जा रहा है। यह दवा कोरोना के मरीजों के लिए काफी असरदार मानी जा रही है। माना जा रहा है ये दवा कोरोना मरीजों को तेजी से ठीक होने में मदद करेगी और उनकी ऑक्सीजन पर निर्भरता को…
जावित्री एक ऐसा मसाला है जो लगभग हर भारतीय किचन में आपको आसानी से मिल जाएगी. जायफल और जावित्री दोनों मायरिस्टिका फ्रैगरैंस नामक पेड़ से मिलते हैं. हालांकि, कई बार लोग जायफल और जावित्री दोनों को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. जायफल इस पेड़ का बीज होता है और इसे ढकने वाली रेशेदार परत को जावित्री कहा जाता है. जावित्री का वैज्ञानिक नाम मायरिस्टिका फ्रैगरैंस और अंग्रेजी नाम मेस है. इसका कलर हल्का पीला, नारंगी या सुनहरा होता है. जावित्री न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. जावित्री मे औषधीय गुण…
मुंबई डेडली वायरस कोरोना ने साल 2020 से लेकर अब तक कई जिंदगियों को निगल लिया है। आम जनता के साथ बी-टाउन इंडस्ट्री के भी कई स्टार्स इस वायरस से जंग हार चुके हैं। इसी बीच इस वायरस ने साउथ इंडस्ट्री के एक और स्टार की जान ले रही है। ‘असुरन’ फेम एक्टर नीतिश वीरा का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। उन्होंने 45 की उम्र में अंतिम सांस ली। नीतिश कुछ दिनों पहले ही कोरोना से संक्रमित हुए थे। चेन्नई के ओमानदुरर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था लेकिन उन्हें कई तरह की परेशानी हो रही थीं।…
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर हॉट एंड बोल्ड लुक के चलते चर्चा में रहती हैं। उनके फोटोज वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में कृष्णा श्रॉफ रेड कलर की बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी बॉडी पर बने टैटू उनके लुक को और भी आकर्षित बना रहे रहैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘औ नेचरल।’ कृष्णा की फोटोज को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद…
PM Kisan Samman nidhi Yojana की आठवीं किस्त के 2,000 रुपये अभी भी कई सारे किसानों के पास नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में घबराने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसे किसान पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि PM Modi ने हाल ही में PM Kisan Yojana के अंतर्गत 9.5 करोड़ किसानों के लिए 19,000 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। सरकार पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थी किसान परिवार को हर साल 6000 रुपये देती है। अगर…
लखनऊ : देश तथा प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बेहद प्रभावी होने के कारण पठन-पाठन कार्यक्रम स्थगित करने के साथ ही योगी आदित्यनाथ सरकार ने फिलहाल सभी परीक्षाओं को टाल दिया है। इसी बीच में कुछ शराराती तत्व इंटरनेट मीडिया पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटर तथा हाईस्कूल परीक्षा 2021 का फर्जी कार्यक्रम वायरल कर दिया है। इसमें पांच जून से परीक्षा कार्यक्रम को देखकर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के होश उड़ गए। ऐसे में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने मोर्चा संभाला और इसका खंडन करने के साथ ही इसको वायरस करने वाले के…
मोदी सरकार ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से महीने के सभी दिन और देर तक राशन की दुकानें खुली रखने का निर्देश देने को कहा। इसका मकसद गरीबों को समय पर और सुरक्षित तरीके से सब्सिडी युक्त तथा मुफ्त अनाज का वितरण सुनिश्चित करना है। इस संदर्भ में केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने परामर्श जारी किया है। मंत्रालय को यह जानकारी मिली थी कि कुछ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशो में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के करण राशन की दुकानों पर अनाज वितरण के समय में कमी की गयी है। इससे लाभार्थियों को अनाज प्राप्त…
कोरोना महामारी के इस विकट समय में जब हर तरफ सन्नाटा है और लोग एक-दूसरे की मदद करने की अपील कर रहे हैं तो ऐसे में एक प्राइवेट अस्पताल के डाक्टर कोरोना संक्रमितों को लूटने की सभी हदें पार कर रहे हैं। डाक्टरों ने अपना व्यावसायिक धर्म और नैतिकता परे रख दिए हैं। घटना भिवानी शहर के रोहतक रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की है। इस अस्पताल में पिछले 19 दिनों से भिवानी के पहले विधायक स्वतंत्रता सेनानी स्व. पंडित रामकुमार बिढाट के पुत्र स्व. अक्षय कुमार की पत्नी आशा लता बिढाट कोरोना संक्रमित होने के कारण दाखिल थी। रविवार…
