Author: faridabadnews24

फरीदाबाद : कोरोना काल में हरियाणा रोडवेज की बसों में किए जा रहे सामाजिक दूरी के पालन का लाभ निजी बस चालक खूब उठा रहे हैं। ऐसी स्थिति में जहां हरियाणा रोडवेज की बसों में निर्धारित नियमों का पालन करके कम यात्रियों को बैठाया जा रहा है, वहीं निजी बसों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा और खूब यात्री बसों में बैठाए जा रहे हैं। यहां तक की बस की छतों पर भी यात्री सफर कर रहे हैं। हालांकि, कई रूट पर हरियाणा रोडवेज ने अपनी बसों को बंद कर दिया है। बल्लभगढ़-आगरा रूट पर इन दिनों…

Read More

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 ने बृहस्पतिवार को सिलिंडर की कालाबाजारी करने के आरोप में एक नेता को गिरफ्तार किया था। आरोपी से 50 सिलिंडर भी बरामद किए गए थे। जब्त किए गए सिलिंडर जरूरतमंद संक्रमितों को मिल सकते हैं। इसके लिए पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाईएस राठौर से बात कर सिलिंडरों की अस्थायी सुपरदारी देने पर चर्चा की। यह सिलिंडर इस्तेमाल होने के बाद दोबारा पुलिस के मालखाने में जमा कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इंद्रा कॉम्प्लेक्स निवासी बिजेंद्र मावी को 50 सिलिंडरों के साथ काबू किया था। आरोपी तिगांव…

Read More

हरियाणा के हिसार स्थित सेना भर्ती कार्यालय द्वारा हिसार, सिरसा,जींद व फतेहाबाद जिला के उम्मीदवारों के लिए आगामी 30 मई, 2021 को होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।सेना भर्ती कार्यालय के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना की ओर से कोरोना महामारी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि हिसार सेना छावनी में सेना भर्ती कार्यालय द्वारा हिसार, सिरसा,जींद व फतेहाबाद जिला के उम्मीदवारों के लिए सैनिक, जनरल ड्यूटी तथा सैनिक, लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी श्रेणी के लिए भर्ती की लिखित परीक्षा 30 मई, 2021 को आयोजित की जानी…

Read More

फरीदाबाद : पृथला विधानसभा के गांव असावटी में बीती रात ईट भट्टे पर रहने वाली एक महिला की जहरीला पदार्थ के खाने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह महिला को गंभीर हालत में बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और मामले की सूचना आदर्श थाना पुलिस को दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतका के पिता यूपी निवासी राकेश का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी बेबी की शादी गोकुल मथुरा निवासी विनोद के साथ की थी। विनोद उसे शादी के बाद से ही परेशान…

Read More

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ]  उपायुक्त यशपाल ने कहा कि कोविड-19 के मामले शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें गांव पर भी अपना ध्यान फोकस करना है और लोगों को समझाना है कि वह बगैर कारण के इकट्ठा ना हो। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने की जरूरत है। उपायुक्त यशपाल शुक्रवार शाम को जिला के सभी आठ इंसीडेंट कमांडो व अन्य अधिकारियों की दैनिक समीक्षा मीटिंग में संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि सभी इंसिडेंट कमांडर पहले दिए गए…

Read More

फरीदाबाद :  ऑक्सीजन की समस्या को ख़त्म करने के लिए हरियाणा सरकार ने एक उम्दा प्लान बनाया है, अब होम आइसोलेटेड जरूरतमंद मरीजों के घर पर ही ऑक्सीजन गैस रिफिल कर दी जाएगी लेकिन मरीजों के पास खाली सिलेंडर होना चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुद ही ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है, उन्होंने लिखा – हरियाणा में डोर टू डोर होगी ऑक्सीजन की सप्लाई, होम आईसोलेटेड संक्रमितों को http://oxygenhry.in पर आवेदन कर डोर पर ही मिलेगी ऑक्सीजन की रीफिलिंग सुविधा होम आईसोलेटेड संक्रमितों को https://t.co/rscGYqGjc3 पर आवेदन कर डोर पर ही मिलेगी ऑक्सीजन की रीफिलिंग सुविधा#HaryanaFightsCorona pic.twitter.com/4g30yaDWX6— CMO Haryana (@cmohry) May 7, 2021  आपकी…

Read More

फरीदाबाद : [मिथलेश मिश्रा ]  कोरोना वैश्विक महामारी की दूसरी लहर में अहम योगदान दे रही है जननायक जनता पार्टी की युवा टीम आज हल्का तिगांव 90 के वार्ड नंबर 24 में जननायक जनता पार्टी के युवा साथियों द्वारा हैंड सेनीटाइजर लोगों को दिया गया, सुबोध चंद्रवंशी जननायक जनता पार्टी के आदेश अनुसार कोरोना वैश्विक महामारी की दूसरी लहर में कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं पिछले कई दिनों से सुबोध चंद्रवंशी अपनी टीम के साथ गरीब व्यक्तियों में मास्क और हैंड सेनीटाइजर वितरण कर रहे हैं उन्होंने कहा कि हमारी जननायक जनता पार्टी की युवा टीम इस वैश्विक…

Read More

फ़रीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ज़िला कार्यालय सेक्टर 88 फ़रीदाबाद पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला द्वारा युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्षों को मास्क एवं सेनीटाइजर वितरित किए गए I इस अवसर कर ज़िला महामंत्री सचिन ठाकुर, ज़िला महामंत्री गोल्डी अरोडा, ज़िला उपाध्यक्ष सुरेंद्र नटनागर, मनीष सिंह और ज़िला सचिव कार्तिक वशिष्ठ उपस्थित रहे I यह सभी मास्क एवं सेनीटाइजर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा फ़रीदाबाद के अलग अलग क्षेत्रों में मुख्यतः अनाधिकृत कोलोनियों और स्लम बस्तियों में जरूरतमंद लोगों को बाँटा जाएगा I इसके अलावा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को मास्क लगाने, सेनीटाइजर…

Read More

थकान, तनाव और गिरती सेहत से बचने के लिए खाने में सोयाबीन का चलन तेजी से बढ़ा है। इतालियन खाने में अधिकता से इस्तेमाल होने वाला सोयाबीन अब शहरवासियों की पसंद बन रहा है। शहर में कई स्थानों पर सोया चाट कॉर्नर आपको नजर आएंगे। शादी समारोह और दावतों में सोयाचाप, सोयाकरी, फ्र ाई सोया का चलन बढ़ा है। स्ट्रीट फूड सेंटर्स पर भी लोग सोया से बने व्यंजनों को खाना पसंद कर रहे हैं। नॉनवेज के बाद अब सोया प्रोडक्ट डेयरी प्रोडक्ट के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल हो रहे हैं। अच्छी न्यूट्रीशन वैल्यू के कारण शाकाहारी परिवाराें में…

Read More

कोरोना का कहर लगातार जारी है। इस खतरनाक बीमारी से अब तक लाखों लोग मर चुके हैं। कई स्टार्स भी इससे जिंदगी की जंग हार चुके हैं। अब सितारवादक प्रतीक चौधरी का कोरोना के कारण निधन हो गया है। बीते दिनों प्रतीक चौधरी के पिता संगीतकार पंडित देबू चौधरी का कोरोना के चलते निधन हो गया था। संगीत इतिहासकार पावज झा के अनुसार 49 वर्षीय प्रतीक चौधरी को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और गुरुवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। पावज झा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी…

Read More