ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए हरियाणा सरकार गांवों में ‘टेस्ट, ट्रैक एंड ट्रीट’ रणनीति को अपनाएगी। आठ हजार बहुविषयी (मल्टीडिप्लनेरी) टीमें गांवों में कोविड-19 जांच के लिए डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग करेंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को यहां स्वास्थ्य और पंचायत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए प्रत्येक घर को कवर किया जाए। डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग कैंप आयोजित करें। धर्मशालाओं, सरकारी स्कूलों और आयुष केंद्रों को आइसोलेशन केंद्रों में तब्दील किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी…
Author: faridabadnews24
कोरोना की दूसरी लहर से देशभर में कोहराम है. हर दिन 4 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं. हालात को देखते हुए आजकल बैंक अपने कस्टमर्स को इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम का इस्तेमाल करने को प्रोत्साहित कर रहे हैं, फिर भी बैंक से जुड़े कुछ कामकाज करने के लिए अपनी बैंक की नजदीकी शाखा में जाना जरूरी हो सकता है. ऐसे में बैंक जाने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि किन तारीखों पर बैंक की छुट्टी है यानी बैंक बंद रहेंगे. हर महीने की तरह, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दी जाने वाली छुट्टियों के अनुसार, मई…
कृषि कानूनों के खिलाफ 2020 से चल रहे किसानों के आंदोलन के कारण कोविड लॉकडाउन के नियमों में बदलाव नहीं होंगे। यह बात पंजाब में लागू लॉकडाउन के संदर्भ में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कही। उधर, किसान संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि सरकार लॉकडाउन में ढील दे, ताकि मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज हो सके। मगर, पंजाब में कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार का कहना है कि, लॉकडाउन आमजन की भलाई के लिए लागू किया गया है और उसमें प्रदर्शनकारियों के कारण बदलाव नहीं लाए जा सकते। पंजाब के मुख्यमंत्री ने…
दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों के लोगों को एक बार फिर तपिश का सामना करना पड़ सकता है। बीते करीब दो हफ्तों से आसमान में बादल छाए रहने के कारण कुछ हद तक राहत मिली थी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक आसमान बिल्कुल साफ रहने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को सूरज की तपिश झेलनी पड़ेगी। लेकिन बुधवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि शनिवार की अपेक्षा रविवार, सोमवार और मंगलवार को आसमान ज्यादा साफ रहेगा। ऐसे में दिल्ली और उसके समीप के इलाकों में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। मौसम विभाग…
देश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बात की। पीएम मोदी ने बिहार, कर्नाटक, पंजाब और उत्तराखंड समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की और कोरोना पर हालात की जानकारी ली।
दिल्ली : दिल्ली में कोरोना की रफ्तार को थामने के लिए एक हफ्ते का लॉकडाउन और बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इसका ऐलान किया। दिल्ली में कोरोना की रफ्तार को थामने के लिए एक हफ्ते का लॉकडाउन और बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इसका ऐलान किया। दिल्ली सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा कि दिल्ली में जो लॉकडाउन 10 मई को खत्म होना था, अब वो 17 मई की सुबह तक लागू होगा। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि इस बार पहले के मुकाबले लॉकडाउन पर ज्यादा सख्ती होगा, ताकि संक्रमण की…
फरीदाबाद : विश्व रेडक्रास दिवस पर जिला रेडक्रास सोसायटी फरीदाबाद ने सेक्टर-14 स्थित नशा मुक्ति केंद्र में 75 बेड का कोविड केयर सेंटर शुरू कियाउ है। शनिवार को हरियाणा के राज्यपाल एवं रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष सत्यदेव नारायण आर्य ने इसका ऑनलाइन शुभारंभ किया। अब यहां कोरोना के मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। इस मौके पर राज्यपाल सत्यदेव नारायण ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान इतनी बड़ी आपदा आई है कि चौतरफा संकट गहराता जा रहा है। सरकार एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा दिन रात जनमानस की सेवा के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इतनी…
फरीदाबाद : [ पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने निर्णय लिया है कि भगवान श्री परशुराम जी जन्मोत्सव को पिछले वर्ष 7 मई 2020 की तरह इस बार भी दीप महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा पं सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने कार्यकारिणी से विचार विमर्श किया उन्होंने कहा कि आज देशभर में कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन लागू है! जिसको देखते हुए आगामी 14/मई/2021 दिन शुक्रवार को भगवान श्री परशुराम जी जन्मोत्सव के दिन सभी लोग सुबह हवन पूजन भगवान को भोग लगाएं प्रसाद ग्रहण करें सायं 8 :00 बजे…
फरीदाबाद : [ पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] ऑक्सीजन गैस सिलेंडर को पहले के मुकाबले अब थोड़ी राहत है। ऑनलाइन बुकिंग के ढाई घंटे बाद ही तिमारदारों को ऑक्सीजन मिलने का संदेश आने लगा है। इस संदेश के बाद लोग ऑक्सीजन लेने के लिए सेक्टर-24 स्थित भागीरथी प्लांट पहुंचे, जहां उन्हें तीन घंटे की वेटिंग के बाद ऑकसीजन का सिलेंडर मिला। इस बीच, पुलिस ने लोगों को धूप से बचाने के लिए टेंट की व्यवस्था कराई है। साथ ही पीने के पानी की व्यवस्था की है। इसकी सभी सराहना कर रहे हैं। कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जो केवल अपनों…
फरीदाबाद : निगम कमिश्नर डा. गरिमा मित्तल ने कोविड-19 की हेल्थ समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर की शुरूआत की है। इससे शहरवासी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए अनुभवी डॉक्टरों से फ्री में सलाह ले सकेंगे। टोल फ्री नंबर 0124-6811070 पर कोई भी व्यक्ति काल कर अपनी समस्या सर्दी जुकाम, खांसी, बुखार व सांस लेने में दिक्कत आदि की जानकारी ले सकता है। उन्होंने कहा इस नंबर पर वैक्सीनेशन संबंधी और वायरस संबंधी सहायता भी प्राप्त कर सकते हैं। निगम कमिश्नर के अनुसार स्टेप वन कंपनी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत 12 राज्यों में काम कर रही है। इसमें अनुभवी…
