फरीदाबाद : कोरोना गाइड लाइन की अवहेलना करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 मुकदमे दर्ज कर 46 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर पांच मुकदमे दर्ज कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 6 मुकदमे दर्ज कर 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के अनुसार कार्रवाई करते हुए 6 मुकदमे दर्ज कर 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 239 मास्क न लगाने के भी चालान किए हैं। पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने फरीदाबाद के…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : हरियाणा सरकार ने एमबीबीएस फरीदाबाद के आईपीएस दंपति अधिकारी डॉ. अर्पित जैन और डॉ. अंशु सिंगला की सेवाओं का कोविड-19 से संबंधित कार्यों में उपयोग करने का निर्णय लिया है। इन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) हरियाणा की कोर टीम में शामिल किया गया है। इन अधिकारियों की सेवाओं को का इस्तेमाल पानीपत एवं हिसार जिलों में निर्माणाधीन 500 बेड वाले अस्पतालों के निर्माण एवं संचालन में किया जाएगा। इसके अलावा फरीदाबाद में 100 बेड के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के कार्यों में भी ये अधिकारी अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. अर्पित जैन ने ट्वीट के माध्यम से लोगों…
फरीदाबाद : एक दिन लेट फरीदाबाद में रविवार से तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। जिले को करीब तीस हजार डोज मिली हैं। तीसरे चरण के अभियान में पहले दिन चार सेंटरों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। नोडल अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र के अनुसार कोविन पोर्टल एवं आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण कराकर युवा टीका लगवा सकते हैं। उन्होंने कहा शनिवार देर रात वैक्सीन आई। रविवार को चार स्थानों पर करीब 500 युवाओं का टीकाकरण किया गया। जिले की आबादी 25 लाख से अधिक है। इनमें 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के बीच की आबादी 30 फीसदी है।…
फरीदाबाद : जिले के 60 क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में अब सख्ती होगी। डीसी नरेश नरवाल ने कहा इन क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा एसडीएम कंटेनमेंट प्लान (स्वास्थ्य विभाग) व प्रोटोकॉल के अनुसार जरूरी हिदायतों का सख्ती से पालन कराएगे। कंटेनमेंट प्लान के प्रोटोकॉल के अनुसार इन क्षेत्रों में आवाजाही नियंत्रित कर दी गई है। साथ ही कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। नगर परिषद क्षेत्र में गुप्ता गंज, फिरोजपुर, लाइनपुरा मोहल्ला, इस्लामाबाद, सांवल विहार कॉलोनी, जिला कोर्ट, असावटा मोड़, रामनगर कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, प्रकाश विहार, लक्खी बिहार…
फरीदाबाद : सिद्धपीठ श्री महारानी वैष्णोदेवी मंदिर फरीदाबाद के प्रधान जगदीश भाटिया ने कोविड-19 बीमारी पर अंकुश लगाने के लिए अपनी ओर से भी बड़ी पहल की है। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं जिला उपायुक्त यशपाल यादव से अपील की है कि मंदिर संस्थान इस संकट के अवसर पर सरकार और प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने उनसे गुजारिश की है कि इस मौके पर प्रशासन चाहे तो मंदिर परिसर में कोविड सेंटर की स्थापना कर सकते हैं। इसके लिए मंदिर संस्थान अपनी ओर से प्रशासन की भरसक सहायता करने के लिए तैयार है। श्री…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी दो मई को 292 निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। 16:20 IST, May 2nd 2021 बीजेपी सांसद ने मानी TMC की जीत 16:20 IST, May 2nd 2021 बीजेपी ने मानी हार, ममता को दी बधाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी को बधाई दी है। 16:20 IST, May 2nd 2021 ममता फिर हुईं आगे 16 वें दौर की मतगणना के बाद, नंदीग्राम से चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा 102751 वोट – शुभेंदु 103571…
चंडीगढ़ : हरियाणा में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। सरकार ने कहा है कि 3 मई से राज्य में 7 दिन का लॉकडाउन लगाया जा रहा है। वहीं ओडिशा सरकार ने भी राज्य में 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया है। गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि 3 मई दिन सोमवार से 7 दिन के लिए सारे हरियाणा में पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया जा रहा है। इससे पहले सरकार ने गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत 9 जिलों में वीकेंड…
नई दिल्ली । पांच राज्यों के विधानसभा के चुनावी रूझानों के बीच कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस लगातार बढ़त बनाए हुए है। टीएमसी के कार्यकर्ता जीत की खुशी में सड़कों पर उतर कर ढ़ोल नगाड़ों के साथ नाच गा रहे हैं। कोरोना संकट के बीच पार्टियों के जश्न और भीड़ इकठ्ठा होने पर चुनाव आयोग ने सख्त एतराज जताया है। भारतीय चुनाव आयोग ने कहा कि संबंधित राज्य के मुख्य सचिवों को इस तरह की सभाओं को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। बता दें देश में कोरोना संकट के…
नई दिल्ली । पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने लगे हैं। अभी तक के रुझान साफ है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी, असम में सर्बानंद सोनोवाल और केरल में पिनान राई विजयन फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं पुडुचेरी में पहली बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। तमिलनाडु में इस बार डीएमके की सरकार बनना लगभग तय है। आइए जानें किस राज्य में क्या स्थिति है? किसकी सरकार बन सकती? कौन आगे चल रहा हैय़ 1. पश्चिम बंगाल में तीसरी बार ममता बन सकती है मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के…
बल्लबगढ़ : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज सेक्टर 3 जच्चा बच्चा स्वास्थ्य केंद्र( एफआरयू – 2) में 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के अभियान की शुरुआत की । इस मौके पर कैबिनेट मंत्री व डॉक्टरों की मौजूदगी में पहली डोज सेक्टर 8 निवासी निष्ठा को दी गई । इस मौके पर डॉ शशि गांधी ,डॉक्टर महेंद्र के अलावा नर्स गरिमा मौजूद रही। कैम्प के शुभारंभ पर कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी लोग बढ़-चढ़कर के वैक्सीन लगवाएं ताकि वे सुरक्षित रह…
