फरीदाबाद : एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी कोविड-19 मेडिकल कॉलेज का आर्मी के चिकित्सा अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारीपरमजीत चहल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में विभिन्न गतिविधियां निरन्तर चल रही है। जिला के छाँयसा गांव स्थित श्री अटल बिहारी वाजपई राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुधवार को गतिविधियां शुरू कर दी गई है। आज आर्मी के चिकित्सा अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गत सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था। उन्होंने बताया कि इस मेडिकल कॉलेज में…
Author: faridabadnews24
सोनीपत : तीन कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. इस बीच किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने ट्वीट कोरोना संक्रमित मरीजों को सलाह दी है. किसान नेता गुरनाम चढूनी ने कोरोना संक्रमित मरीज़ों को सलाह और उनके परिजनों को नसीहत देते हुए कहा कि जिन्हें हॉस्पिटल में बेड या ऑक्सीजन ना मिले वो आपने एमएलए और एमपी के घर जाकर डेरा डाल लें बता दें कि कुछ दिनों पहले भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा था कि प्रदर्शन कर रहे किसानों को अपनी जांच करवाने या टीका लगवाने…
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बीते दिनों दिल्ली वालों को अप्रैल के महीने से गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम ने करवट ली है। जिसके तहत बुधवार चार सालों में अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। इसके साथ ही बुधवार का दिन अब तक इस सीजन का सबसे गर्म दिन भी रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान बुधवार को 42.2 डिग्री पर दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2017 के बाद बुधवार को…
फरीदाबाद : कोविड-19 वैश्विक महामारी से जूझ रहे देश में ऑक्सीजन की किल्लत ने चुनौतियां बढ़ा दी हैं। फरीदाबाद में भी इस बीमारी के मरीजों की संख्या के साथ ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुखमणि भवन सेक्टर 16 फरीदाबाद ने इससे इतर निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। गुरुद्वारा प्रबंधन अपने संसाधनों से मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहा है। वहीं उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल ने गुरुद्वारा द्वारा कोविड मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के कार्य की प्रशंसा करते हुए संस्था को हर प्रकार की मदद देने…
दिवंगत एक्टर इरफान खान के निधन को आज एक साल पूरा हो गया है। एक्टर का परिवार, दोस्त और फैंस आज भी इस गम को भूल नहीं पाए हैं। इरफान की पहली बरसी पर उनकी पत्नी सुतापा सिकदर ने पति को याद करते हुए सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। सुतापा ने लिखा- ‘गहराई से रहने वाले लोगों को मृत्यु का कोई डर नहीं है’… अनास आपके पसंदीदा कवि थे इरफान। पिछले साल आज की रात मैंने और हमारे दोस्तों ने आपके लिए पसंदीदा गाना गाया था। वहीं दूसरी तरफ हॉस्पिटल की…
दिल्ली के बिजवासन इलाके में एक ट्रांसफॉर्मर में लगी आग नजदीक की दो झुग्गियों में फैल गई, जिससे गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से गुरुवार तड़के एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में से चार नाबालिग हैं। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें वाल्मिकी कॉलोनी में एक ट्रांसफार्मर में आग लगने के बारे में देर रात साढ़े 12 बजे सूचना मिली जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस को वाल्मीकि कॉलोनी में सिलेंडर विस्फोट की सूचना मिली। अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लग गई और उसकी लपटें तेजी से पास…
दिल्ली : ऑक्सीजन मामले में चल रही सुनवाई में हाईकोर्ट ने ऑक्सीजन की सप्लाई के मामले पर कोर्ट की मदद करने के लिए वरिष्ठ वकील राजशेखर राव को एमिकस क्यूरी नियुक्ति किया है। जस्टिस विपिन सांघी की अध्यक्षता वाली बेंच ने आज दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि ऑक्सीजन को लेकर दिल्ली में उत्पन्न हुई स्थिति संभालने के लिए सेना के उपयोग पर विचार करें। इसके साथ हाईकोर्ट ने शवों का ट्रांसपोर्टेशन एंबुलेंस के बजाय डीटीसी के बसों से करने के आदेश दिए। हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि एंबुलेंस से शवों का परिवहन नहीं करने पर…
बुधवार को 24 घंटे के अंदर दिल्ली में कोरोना संक्रमण से 368 मौत हुई है और संक्रमण के 25,986 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक नए मामले सामने आने के बाद दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 99752 हो गई है और 53,819 मरीजों का इलाज घर में एकांतवास में किया जा रहा है। 24 घंटे के अंदर दिल्ली की संक्रमण की दर 31.76 फीसद रही है। दिल्ली सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में कुल 81,829 जांच की गई थी। इस समय दिल्ली के अस्पालत में 19,243, कोविड केयर सेंटर में…
वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ कर दिया है कि वह चीन को लेकर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक नीति पर ही चलेंगे। अपने प्रशासन के 100 साल पूरा होने के बाद कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए बाइडन ने कहा कि अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मजबूत सैन्य उपस्थिति बनाए रखेगा। बाइडन के इस बयान से चीन को मिर्ची लगना तय माना जा रहा है, जिससे एशिया में तनाव फिर से बढ़ सकता है। दूसरे देशों को संघर्ष से रोकने के लिए बढ़ा रहे सेना : बाइडन ने परोक्ष रूप से चीन…
अपोलो-11 मिशन को चांद पर सफलतापूर्वक उतारने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री माइकल कॉलिंस का 28 अप्रैल 2021 को निधन हो गया। माइकल कॉलिंस की उम्र 90 साल थी और पूरी दुनिया उन्हें अपोलो-11 मिशन के लिए ही जानती थी। बता दें कि अपोलो-11 मिशन के चांद पर उतरने के बाद ही नील आर्मस्ट्रॉन्ग ने चांद की सतह पर पहला कदम रखा था और इसके बाद बज एल्ड्रिन उतरे थे। बता दें कि माइकल कॉलिंस का एकमात्र उद्देश्य यही था कि सफलतापूर्वक अपोलो-11 को चांद की सतह पर उतारें और इसके बाद नील और बज को लेकर वापस धरती पर आ…
