Author: faridabadnews24

फरीदाबाद : कोरोना से संबंधित हर जानकारी देने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने डॉक्टर ऑन कॉल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे पहले पिछले साल लॉकडाउन के दौरान यह सेवा शुरू की गई थी। लोग तय समय पर फोन कर विशेषज्ञ डॉक्टरों से निशुल्क सलाह ले सकेंगे। उक्त सेवा का लाभ उठाने के लिए 0120-2425301 पर फोन किया जा सकता है। समस्या बताने पर कॉल सेंटर पर उपस्थित ऑपरेटर संबंधित डॉक्टर से संपंर्क करा देंगे। अधिकारियों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इन डॉक्टरों का होगा पैनल डॉ. मोहिता शर्मा, ऑप्थामेलॉजिस्ट – सोमवार से…

Read More

फरीदाबाद : एक ओर जहां ESI मेडिकल काॅलेज प्रबंधन अपने यहां ICU और वेंटिलेटर बेड की कमी बताकर नए मरीज को भर्ती करने का बोर्ड लगा दिया है। वहीं दूसरी ओर हरियाणा ESI रीजनल बोर्ड के सदस्य बेचू गिरी ने डायरेक्टर काे पत्र लिखकर बीमांकित श्रमिकों के लिए अस्पताल में बेड आरक्षित करने की मांग की है। उन्होंने ESI कारपोरेशन के डायरेक्टर को लिखे पत्र में कहा है कि श्रमिकाें को ESI में मिलने वाली सभी सुविधाएं एडवांस भुगतान के आधार पर उपलब्ध कराई जाती है। राज्य सरकार ने कोरोना महामाारी के कारण फरीदाबाद व गुड़गांव के ESI अस्पतालों को…

Read More

फरीदाबाद : एक तरफ कोरोना की बढ़ती रफ्तार तो दूसरी ओर वैक्सीन की कमी ने संकट पैदा कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बगैर वैक्सीन के पूरी तैयारी करने का दावा कर रहे हैं। सवाल ये उठता है कि जब वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है तो तैयारी किस बात की। बता दें कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाने का अभियान शुरू होना है, लेकिन जिले में वैक्सीन का स्टॉक नहीं है। ऐसे में टीकाकरण अभियान शुरू होने की उम्मीद नहीं है। वैक्सीन की कमी के कारण शुक्रवार को…

Read More

टेलीविजन जगत के बड़े पत्रकार रोहित सरदाना अब इस दुनिया में नहीं रहे। कोरोना से संक्रमित रोहित सरदाना का निधन हो गया है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त करते कहा कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जन्मे और मीडिया के राष्ट्रीय-फलक पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले रोहित सरदाना, असमय हमें छोड़ कर चले गए हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले साथी कितने विषम और चुनौतीपूर्ण माहौल में काम कर रहे हैं, ये आज चिंता करने का विषय है।। रोहित जी का यूं विदा लेना सम्पूर्ण हरियाणा के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति…

Read More

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि 18-44 साल के लोगों का वैक्सीनेशन 1 मई से शुरू होने जा रहा है, लेकिन अभी तक हमारे पास वैक्सीन नहीं पहुंची है। इसके चलते हम अभी वैक्सीनेशन शुरू नहीं कर पाएंगे। हम लगातार कंपनी के संपर्क में हैं। हमें उम्मीद है कि वैक्सीन कल या परसों तक आ जाएगी। कल या परसो पहले 3 लाख कोविशील्ड वैक्सीन आ रही हैं। हमारे पास दो वैक्सीन हैं एक कोविशील्ड और एक कोवैक्सीन। दोनों कंपनियों को हमने 67-67 लाख डोज देने का अनुरोध किया है। हमने कहा है कि ये वैक्सीन हमें अगले…

Read More

दिल्ली में कोरोना से हो रही मौत का आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। दिल्ली सरकार जहां मौत के आंकड़े 300 से 400 के बीच बता रही है वहीं दिल्ली नगर निगम का आंकड़ा 700 के पार हो गया है। दिल्ली के श्मशान घाट में लाशों की लंबी कतारें लग रही है। परिजनों को शवदाह के लिए छह से 10 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। हालात यहां तक पहुंच चुका है कि अब जानवरों के श्मशान घाट में इंसानों का अंतिम संस्कार होना शुरू हो गया है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने द्वारका सेक्टर-29 में कुत्तों के शमशान…

Read More

केंद्र सरकार ने प्रदेश का कोटा 162 से बढ़ाकर 232 एमटी कर दिया। सीएम मनोहर लाल ने बताया कि 70 एमटी ऑक्सीजन ओडिशा की स्टील इंडस्ट्री से मिलेगी। इसके लिए 5 टैंकर ट्रेन से भेजे हैं। दो टैंकर हवाई मार्ग से भेजे हैं। हमने 300 एमटी मांगी थी। नई सप्लाई पहुंचने के बाद फिर जरूरत का आकलन करेंगे। अभी दिक्कत गैस की नहीं, बल्कि ट्रांसपोर्टेशन की है। पहली लहर में औसतन रोज 3100 नए मरीज मिले थे। उसी के अनुसार व्यवस्था की गई। आदमी बाढ़ का तो अनुमान लगा सकता है लेकिन सुनामी आ जाए तो क्या करें। अभी 3…

Read More

कोरोना महामारी के संकट के इन दिनों हरियाणा में गरीबों के लिए खाद्य सरकार मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि, प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन की होम डिलिवरी होगी। खट्टर ने अधिकारियों से कहा कि, ऐसी व्यवस्था की जाएं किसी तरह की लोगों को दिक्कत न आए। उन्होंने उपायुक्त को आदेश दिए कि अगर कोई वस्तुओं के कीमत से अधिक रेट ले तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कोरोना मरीजों के लिए गाजियाबाद में शुरू हुई ‘ऑक्सीजन लंगर सेवा’, इस तरह कर रहे जरूरतमंदों की मदद कोविड की मॉनिटरिंग टीम गठित की गई मुख्यमंत्री मनोहर लाल…

Read More

कोरोना से बिगड़ते हालात और लोगों द्वारा सफर करने से गुरेज करने पर रेलवे ने चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी सुपरफास्ट और कालका-शिमला के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को क्रमश:  2 मई और 1 मई से रद्द कर दिया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (सीपीआरओ) दीपक कुमार ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर इन ट्रेनों को रद्द किया गया है। उन्होंने बताया कि वैसे भी कोरोना महामारी के चलते लोग सफर करने से गुरेज कर रहे हैं। इसके चलते ट्रेनों में 60 प्रतिशत खाली सीटें जा रही हैं। इसी को ध्यान में रखकर रेलवे…

Read More

रोहतक के अस्थल बोहर स्थित औघड़ पीर डेरे के साधु रामकुमार नाथ का शुक्रवार को निधन हो गया। डेरे के महंत रमेश नाथ और राजकुमार नाथ को डेरे से बाहर करके कुछ लोगों ने गद्दी पर अन्य महंत को बिठा दिया था। इसको लेकर लंबे समय से धरने-प्रदर्शन भी किए गए। मिशन एकता समिति की अध्यक्ष कांता आलड़िया ने साधु का निधन तनाव में आने से होने की बात कही और समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर धरने पर बैठ गई। धरने पर बैठी कांता आलड़िया ने आरोप लगाया कि साधु रामकुमार नाथ की मौत के जिम्मेदार बाबा…

Read More