Author: faridabadnews24

हरियाणा के झज्जर जिले में आर्मी में बतौर मेजर तैनात शख्स के परिवार के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में मेजर की पत्नी और बेटी की मौत हो गई। जबकि मेजर गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर लिया है। हादसा कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस हाइवे पर बादली टोल के पास हुआ। मेजर पकंज चौहान, पत्नी ललतेश और बेटी स्नेहा स्नेहा निवासी बदोली जिला अंबाला के साथ अपने साले की शादी से लौट रहे थे कि बादली के पास उनकी कार को किसी…

Read More

क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ हांसी में SC/ST एक्ट के तहत दर्ज FIR के मामले में बुधवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में हांसी की SP नीतिका गहलोत ने हलफनामा दायर करके मामले की स्टेटस रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट में SP की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि जिस शब्द का इस्तेमाल क्रिकेटर युवराज सिंह ने किया था, वह हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में केंद्र के गजट के अनुसार दलित वर्ग से संबंधित है। यह सीधे-सीधे तौर पर दलित वर्ग का अपमान है। इनकी शिकायत पर 8 महीने में दर्ज हुआ था केस : हरियाणा के हांसी…

Read More

सरकारी आंकड़ों में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड खाली दिखाए जा रहे हैं, फिर भी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा। परिजनों को अपने मरीज की जान बचाने के लिए भटकना पड़ रहा है। बेकाबू हो रहे कोरोना संक्रमण के बीच हरियाणा में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड़ों को लेकर असमंजस्य की स्थिति बनी हुई है। सरकार की ओर जारी हेल्थ बुलेटिन में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड खाली दिखाए जा रहे हैं। हकीकत में अस्पताल बेड खाली न होने की बात कहकर मरीजों को इलाज के लिए भर्ती नहीं कर रहे। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेशभर में मंगलवार तक…

Read More

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] जिलाधीश एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष सतेंद्र दूहन ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के फैलाव के मद्देनजर जिला क्षेत्र में हिदायतों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत जिला में सांय 6 बजे के बाद सभी दुकानें व बाजार बंद कर दिए जाएं। सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनैतिक सहित अन्य मंडलीय कार्यक्रम कंटेनमेंट जोन के बाहर तथा कोविड-19 की सभी प्रकार की गाइडलाइन की अनुपालना के साथ, जिसमें सामाजिक दूरी, सभी का मास्क पहनना जरूरी, हाथों की सफाई, सैनेटाइजेंशन, प्रोपर थर्मल…

Read More

फरीदाबाद : कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखकर अब व्यापारी भी घबराने लगे हैं। इसी कारण शहर के अलग-अलग व्यापारिक संगठनों ने जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल व एसडीएम को एक पत्र लिखकर शहर में लॉकडाउन करने की सिफारिश की है। व्यापार मंडल के प्रधान भगवान दास, उद्योग व्यापार मंडल के प्रधान आर.डी.गुप्ता, व्यापार समिति के महासचिव बिशन चंद बंसल तथा वस्त्र व्यापार मंडल ने बताया कि मौजूदा समय में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैँ। आम जनता में भी इस महामारी को लेकर कोई खौफ नहीं है। इसी वजह से…

Read More

फरीदाबाद  : कोविड के बढ़ते संक्रमण की वजह से कर्मचारियों की औद्योगिक इकाइयों में कमी हो गई है। इस कारण मय पर ऑर्डर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। फैक्टरियों में करीब 15 प्रतिशत तक उत्पादन गिरा है। वहीं उद्योगों में ऑर्डर में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कोविड संक्रमण की वजह से फैक्टरी कर्मचारी बीमार पड़ रहे हैं। अधिकांश फैक्टरियों के कर्मचारी बीमारी की वजह से छुट्टी पर हैं। इनमें से कुछ कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों के बीमार होने के कारण छुट्टी पर हैं। इस कारण फैक्टरियों में कर्मचारियों की संख्या कम पड़ने लगी है। इसका…

Read More

फरीदाबाद : फरीदाबाद के सर्राफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने का भाव 48,180.0 रहा। कल की तुलना में सोना आज 220.0 रुपये गिरा। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट सर्राफा बाजार में 69,360.0 रुपये रहा। कल फरीदाबाद के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 48,400.0 रुपये और चांदी का भाव 70,560.0 रुपये था। फरीदाबाद में 22 कैरेट सोने का भाव 44,165.0 रुपये रहा। ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने…

Read More

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] औद्योगिक नगरी में कोरोना ने कहर मचा रखा है। बुधवार को 24 घंटे में रिकार्ड 1605 नए मरीज आए। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान पांच मरीजों की जान भी चली गई। राहत की बात यह है कि 24 घंटे में 1163 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंच गए। उधर कोरोना की चैन तोड़ने के लिए पुलिस भी हरकत में आ गई है। प्रमुख बाजारों एवं कॉलोनियों में जाकर लोगों को जागरुक कर रही है कि वह अपने घरों में रहें। बगैर किसी काम के वह घरों से बाहर न निकलें। पुलिस ने अभी…

Read More

हरियाणा में कोरोना हो रही मौतें और आंकड़ों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अजीब बयान दिया पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री खट्टर ने कोरोना से मौत () के आंकड़े छुपाने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि यह समय आंकड़ों पर ध्यान देने का नहीं है हमारे शोर मचाने से मरे हुए लोग वापस नहीं आएंगे. सीएम खट्टर ने कहा कि कोविड-19 के इस संकट में हमको डेटा के साथ नहीं खेलना है उन्होंने कहा कि हमें यह देखने पर ध्यान देना चाहिए कि लोग कैसे ठीक हो सकते हैं. जो मर गया है वो हमारे…

Read More

फरीदाबाद : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को प्रदेश के सभी उपायुक्तों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली । बैठक के दौरान उन्होंने सभी उपायुक्तों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कॅरोना महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला उपायुक्त जनहित में किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही न बरते और समय रहते सभी सूचनाएं मुख्यालयों को भेजते रहे ताकि कॅरोना के दृष्टिगत आगामी प्रदेश, सम्बंधित जिला स्तरीय कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में उपायुक्त पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं, पूर्व निर्धारित एवं अतिरिक्त बैड, समुचित मात्रा में ऑक्सीजन जैसी…

Read More