हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आदेश दिए हैं कि वीआईपी दौरे के दौरान किसी भी अस्पताल में कोरोना मरीजों का उपचार प्रभावित नहीं होना चाहिए। यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों पर है। विज ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता मरीज और उनका उपचार है। गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल जींद के सामान्य अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान जब वे बाहर खड़े मरीजों के परिजनों से बातचीत करने पहुंचे तो उन्होंने सीएम को खरी-खरी सुनाई। मरीजों के परिजनों ने मुख्यमंत्री से कहा कि यहां के चिकित्सक दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन…
Author: faridabadnews24
हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने भुवनेश्वर से एयरलिफ्ट से ऑक्सीजन के चार टैंकर एयरलिफ्ट करवाए हैं। इनमें से दो टैंकर गुरुवार को और दो शुक्रवार को एयरलिफ्ट कराए गए हैं । भुवनेश्वर के अंगुल टाटा प्लांट से ऑक्सीजन के टैंकर कल पहुंच जाएंगे। गुरुवार देर रात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर बैठक की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ऑक्सीजन के चार टैंकर राउरकेला प्लांट से और पहुंच रहे हैं। उसके बाद हरियाणा में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध होगी। सीएम के विशेष आग्रह पर केन्द्र की तरफ से हरियाणा का कोटा 70…
दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को 1 मई से कोरोना का टीका नहीं लगाया जा सकेगा. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि अभी तक कंपनियों की ओर से कोरोना वैक्सीन की डोज नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि एक या दो दिन में टीका मिलने की उम्मीद है. सीएम केजरीवाल ने ऐसे में दिल्ली की जनता से 1 मई को वैक्सीनेशन सेंटर पर लाइनों में न लगने की अपील की है मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन उपलब्ध होते ही इसकी घोषणा कर दी जएगी. केजरीवाल ने कहा, ‘कल या…
फरीदाबाद : रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने फिर से मां और अपने अनुयायियों को चिट्ठी लिखी है. राम रहीम की ओर से मां और डेरा अनुयायियों के नाम पांचवीं बार चिट्ठी भेजी गई है. डेरा प्रमुख ने चिट्ठी में जहां कोरोना से बचने के लिए टिप्स बताए हैं, वहीं सरकार का सहयोग करने का आह्वान किया है. राम रहीम ने लिखा है कि भगवान ने चाहा तो हम जल्द ही आकर आपका इलाज करवाएंगे राम रहीम ने चिट्ठी में लिखा है कि कोरोना महामारी भयंकर रूप से फैल रही है, लेकिन…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] महामारी में जहां एक ओर हर आदमी अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है वहीं इस मौके को बहुत से अस्पतालों ने आपदा में अवसर बना लिया है। यह कहना है एन आई टी फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा का । श्री शर्मा ने एक पत्र ज़िला उपायुक्त यशपाल यादव को लिखा है जिसमें उन्होंने फरीदाबाद में हर ओर फैली अव्यवस्था से निजात पाने के लिए तमाम निजी अस्पतालों को सरकारी नियंत्रण में लेने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि फरीदाबाद के लोगों को स्थानीय अस्पतालों में प्रवेश नहीं मिल…
फरीदाबाद : बिना एडीसी राशि के ऑनलाइन बिजली बिल जमा न होने की शिकायत हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने सीएम से की। इसके बाद अब ऑनलाइन बिल बिना एडीसी राशि के जमा होने लगे। मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा व सेव फरीदाबाद के संयोजक पारस भारद्वाज ने कहा कि जब उनके दो घरेलू बिल बिना एडीसी राशि के ऑनलाइन जमा नहीं हुए तो उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की। इसके बाद वीरवार को बिजली विभाग से उनके पास मैसेज आया कि उनकी शिकायत का निपटारा कर दिया गया है और अब ऑनलाइन सिस्टम पर बिजली के बिल बिना एडीसी…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] शहर में कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए बल्लभगढ़ व्यापार मंडल ने दो सप्ताह तक लॉकडाउन लगाने की मांग की है। व्यापार मंडल का कहना है कि जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ रही है। उसे रोकने के लिए लॉकडाउन की एक जरिया है। व्यापार मंडल के प्रधान भगवान दास गोयल एवं महासचिव विजय मित्तल ने डीसी को लिखे पत्र में कहा है कि दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद समेत दिल्ली एनसीआर के जिलों में कोरोना तेजी से पांव पसार लिया है। बावजूद यहां लोग बेखौफ होकर बगैर मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] कोरोना के सितम ने पूरी सरकारी मशीनरी के फेल कर दिया है। अब मरीजों का जीवन सिर्फ भगवान भरोसे है। जानकर हैरानी होगी कि जिला का सबसे बड़ा कोविड अस्पताल ईएसआई मेडिकल कॉलेज अब मरीजों को एडमिट करना बंद कर दिया है। इसके के लिए कॉलेज प्रबंधन ने गेट के बाहर बोर्ड भी लगा दिया। प्राइवेट अस्पताल पहले से ही फुल हो चुके हैं, ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि महामारी किस तरह हाबी हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 1560 नए…
फरीदाबाद : ग्रीष्म ऋतु का आगाज हो गया है और दिन प्रतिदिन तापमान भी बढ़ रहा है. इसके साथ ही करना महामारी भी अपने विकराल रूप में आ गयी है. जिसकी वजह से अघोषित सा लॉक डाउन है. ऐसे में बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए भी खाने और पीने के पानी की समस्या है. पर इन बेजुबान पशु-पक्षियों चिंता करने वालों की भी कमी नहीं है। हरसीरत फाउंडेशन की चेयरपर्सन और जेजेपी नेत्री हरमीत कौर को भी परिंदों की चिंता है। हरमीत कौर ने कहा कि गर्मियों में मूक प्राणी प्यासे और भूखे न रह जाए, इसके लिए वे पानी और…
फरीदाबाद : कोरोना काल में बदलाव हमारी कोशिश चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने अध्यक्ष सुषमा यादव के नेतृत्व में मास्क बांटने की मुहिम को फिर से शुरू कर दिया गया है। वर्तमान कोरोना काल में सभी जगह लोग कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं वहीं बहुत से समाज सेवी अपनी जान की परवाह ना करते हुए लोगों की मदद को सामने आ रहे हैं. एक तरफ जहाँ कुछ लोग खाना मुहैया करा रहे हैं वहीं कुछ लोग बीमार व्यक्तियों की हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं. किसी की मदद करना ही सब से बड़ा धर्म है यही…
