दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत के कारण हाहाकार के बीच इस समस्या को केन्द्र और दिल्ली सरकार मिल कर सुलझाने के बजाय एक बार फिर दिल्ली के अस्पतालों में 8 ऑक्सीजन प्लांट्स की स्थापना को लेकर केन्द्र द्वारा जारी फंड को लेकर दोनों आमने-सामने आ गई है। केन्द्र द्वारा दिल्ली के अस्पतालों में 8 ऑक्सीजन प्लांट्स बनाने के लिए जारी फंड को लेकर केन्द्र और दिल्ली सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। इस मामले में केंद्र सरकार के बयान पर दिल्ली सरकार ने पलटवार किया है और कहा है कि केंद्र सरकार झूठ बोल रही है। दिल्ली सरकार की तरफ…
Author: faridabadnews24
पानीपत में मंगलवार को दिन शुरू होने के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाए। तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। दिन में लू चलने और शाम के समय बादल छाने का अनुमान है। मौसम साफ रहने और तेज धूप के कारण सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। विंड पैटर्न भी सामान्य बना हुआ है। इस कारण तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बीते एक सप्ताह से ठंडी हवा और बूंदाबांदी के कारण लोगों को…
कोरोना की महामारी के बीच न सिर्फ दिल्ली, बल्कि हरियाणा के गुरुग्राम में भी ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है. कई अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने की कगार पर है. गुरुग्राम के तकरीबन हर अस्पताल ने ऑक्सीजन संकट को देखते हुए मरीजों के परिजनों से ऑक्सीजन का इंतजाम करने के लिए कह दिया है. अस्पतालों ने मरीजों के परिजनों से खुद ऑक्सीजन का इंतजाम करने के लिए कहा है ऑक्सीजन की कमी के कारण सेंटर ऑफ डाइबिटीज एंड एलाइड साइंसेज (सीडीएएस) में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए दो कोरोना संक्रमितों की रविवार की शाम मौत हो गई थी. अस्पताल प्रबंधन…
फरीदाबाद : फरीदाबाद के सर्राफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने का भाव 48,560.0 रहा। कल की तुलना में सोना आज 70.0 रुपये गिरा। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट सर्राफा बाजार में 70,270.0 रुपये रहा। कल फरीदाबाद के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 48,630.0 रुपये और चांदी का भाव 70,270.0 रुपये था। फरीदाबाद में 22 कैरेट सोने का भाव 44,513.0 रुपये रहा। ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने…
दिल्ली : अकाली दल ने लाल किला झंडा कांड में जेल गए लोगों की जमानत करा रही है। अकाली दल ने आपकी लीगल टीम को सबकी जमानत कराने के लिए लगा दिया है लाल किले पर 26 जनवरी के दिन खालसा झंडा फहराने वाले दीप सिद्धू को पहले लोग भाजपा का एजेंट बता रहे थे लेकिन अब उन्होंने दीप सिद्धू को हीरो बताया है। आप को बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर किसी ने दीप सिद्धू को फहराने के लिए तिरंगा दिया लेकिन दीप सिद्धू ने उसे फेंक दिया और उसकी जगह खालसा पंथ का झंडा…
फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए फरीदाबाद के छांसया गांव में वर्षों से बंद पड़े गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज को हरियाणा सरकार ने टेकओवर कर लिया है। 24 घंटे के अंदर यहां 100 ऑक्सीजन बेड का अस्पताल तैयार करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को मेडिकल कॉलेज का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने मेडिकल कॉलेज में अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर मीटिंग भी…
फरीदाबाद : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। रेमडीसिवर के लिए भी सरकारी कोटा निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री सोमवार को पानीपत रिफाईनरी स्थित ऑक्सीजन प्लांट का दौरा कर ऑक्सीजन की मौजूदा स्थिति का जायजा ले रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राईवेट अस्पतालों पर भी पूरी नजर रखी जा रही है। सरकार ने जितना कोटा तय किया गया है उस हिसाब से ऑक्सीजन मिल रही है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन, रेमडिसिवर आदि आवश्यक सेवाओं की पूर्ति सुनिश्चित करने व कालाबाजरी रोकने के लिए सख्त हिदायतें दी गई हैं कालाबाजारी…
गर्मियों में सफेद प्याज को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. प्याज किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. आपको बता दें कि सेहत के लिए लाल प्याज से कहीं ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है सफेद प्याज. सफेद प्याज सेहत और खूबसूरती का खजाना है. सफेद प्याज में एंटी-इंफ्लेमेट्री के गुण पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक के गुण भी मौजूद होते हैं. सफेद प्याज में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी6, बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, फोलेट और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं. सफेद प्याज को आप कई तरीके से इस्तेमाल…
फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने फरीदाबाद शहर में स्थित कंटेनमेंट जोन का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने कंटेनमेंट जोन में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और क्वारन्टाइन किए गए लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने और जरूरी सतर्कता रखे जाने की सलाह दी। वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए N 95 मास्क। पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने बताया कि कोरोना संकट में भी कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और सोशल मीडिया अफवाएं फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर मैं देखता…
फरीदाबाद : बेटी की मदद करने के लिए कोई नहीं आ रहा था बेटी के पिता का पार्थिव शरीर हॉस्पिटल के शव घर में रखा हुआ था उनका साथ देने वाला कोई नहीं था आप सोच सकते हैं ऐसी हृदय विदारक स्थिति में एक मां और बेटी की ऊपर क्या बीत रही होगी जब उनके अपनो में से कोई भी मदद करने के लिए तैयार नहीं हुआ ऐसी स्थिति उनको कही से मिशन जागृति का नम्बर मिला रात को 11 बजे संस्थापक प्रवेश मलिक के पास फोन आया । सुबह ही मिशन जागृति के चार साथी उनकी मदद करने हॉस्पिटल…
