देश में कोरोना की विस्फोटक स्थिति के बीच कई लोग मोटी कमाई के चक्कर में जरूरी दवाओं की बडे़ स्तर पर कालाबाजारी कर रहे हैं. क्या ऑक्सीजन सिलेंडर क्या रेमडेसिविर इंजेक्शन, हर दवाई को महंगे दामों में बेचा जा रहा है, उनकी कालाबाजारी हो रही है. इसकी वजह से बेबस मरीज के परिजन दर-दर भटकने को मजबूर हैं. अब इस कालाबाजारी की रोकथाम के लिए हरियाणा पुलिस की तरफ से नई पेशकश की गई है. उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है जहां पर कॉल कर कालाबाजारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है. कालाबाजारी की रोकथाम के…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : फरीदाबाद के सर्राफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने का भाव 48,630.0 रहा। कल की तुलना में सोना आज 250.0 रुपये गिरा। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट सर्राफा बाजार में 70,270.0 रुपये रहा। कल फरीदाबाद के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 48,880.0 रुपये और चांदी का भाव 70,820.0 रुपये था। फरीदाबाद में 22 कैरेट सोने का भाव 44,578.0 रुपये रहा।ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का…
फरीदाबाद : सामाजिक संस्था सेव फरीदाबाद ने शहर के लोगों के लिए निशुल्क ऑनलाइन OPD शुरू की गयी, जिसमें देश और विदेश के प्रतिष्ठित अस्पतालों के डॉक्टर ऑनलाइन कोरोना मरीज़ों की समस्याओं का निदान कर रहे हैं। इस हेल्पलाइन को ज़ूम एप से चलाया जा रहा है। सेव फरीदाबाद के संयोजक पारस भारद्वाज ने बताया कि इस मुहिम को चलाने के मुख्यत: 3 कारण हैं। पहला ये कि लोगों को घर बैठे ही विशेषज्ञों से सही सलाह मिल जाए जिससे कि लोग अफवाहों के चक्कर में न फंसे। दूसरा ये कि मरीज जगह-जगह घूम कर कोरोना वाहक न बने और…
पलवल : उपमंडल अधिकारी (ना.) पलवल कंवर सिंह ने वार्ड नंबर-25 कालरा कॉलोनी, वार्ड नंबर-23 न्यू कॉलोनी, वार्ड नंबर-23 आगरा चौक, वार्ड नंबर-23 आर्य नगर, वार्ड नंबर-31 सेक्टर-2, वार्ड नंबर-24 ओमेक्स सिटी फेस-2, वार्ड नंबर-31 सेक्टर-2 नामदेव सोसायटी, वार्ड नंबर-24 सिविल लाइन, वार्ड नंबर-23 मोती कॉलोनी, संजीवनी हॉस्पीटल, वार्ड नंबर-23 जवाहर नगर कैंप, वार्ड नंबर-1 फिरोजपुर, वार्ड नंबर-28 गुप्तगंज, वार्ड नंबर-30 आल्हापुर, वार्ड नंबर-2 कैलाश नगर, वार्ड नंबर-1 फिरोजपुर, वार्ड नंबर-30 सत्य सांई हॉस्पीटल, गांव घोडी, हरिया मौहल्ला बडौली, सिहोल, गांव भूड, अलावलपुर, वार्ड नंबर-16 नई बस्ती सल्लागढ़, वार्ड नंबर-17 कृष्णा कॉलोनी, वार्ड नंबर-14 न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी रसूलपुर रोड, वार्ड…
फरीदाबाद : शुक्रवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक की थी और उस बैठक के बाद बैठक में क्या हुआ शायद ही किसी को पता हो। अगर किसी को कुछ पता है तो वो केजरीवाल और मोदी का संवाद जिसमे पीएम ने केजरीवाल पर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया था और केजरीवाल में बाद में माफी मांग ली थी लेकिन बात वहीं ख़त्म नहीं हुई। भाजपा केजरीवाल को जमकर घेर रही है। बड़े-बड़े भाजपा नेता केजरीवाल पर सवाल दाग रहे हैं और अब आम आदमी पार्टी के नेता भी मैदान में कूद पड़े हैं और…
कोलकाता : कोरोना महामारी से बंगाल में विधानसभा चुनाव के एक और उम्मीदवार की मौत हो गई है। महानगर से सटे उत्तर 24 परगना जिले के खरदह विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार काजल सिन्हा ने रविवार को दम तोड़ दिया है। कोलकाता के बेलियाघाटा आइडी अस्पताल में पिछले तीन दिनों से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था जहां रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। 22 अप्रैल को छठे चरण के मतदान वाले दिन खरदह विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग हुई थी। उसी दिन वह बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती हुए थे और रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। आरोप लगा…
गुरुग्राम : कोरोना के बढ़ते केस का असर अब लगभग सभी जगह दिखने लगा है। कहीं लॉकडाउन तो कहीं वीकली लॉकडाउन जैसे हालात हैं। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम-फरीदाबाद में भी अब एक नया नियम लागू हो गया है। हरियाणा सरकार में गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में शादी और अन्य कार्यक्रमों के लिए नए आदेश जारी किए गए हैं। यहां पर अब शादी समारोह मात्र चार घंटे में निपटाने होंगे। सरकार के आदेश के बाद अब गुरुग्राम और फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी समेत कई जिलों में शादी समारोह के लिए यह नया नियम अब लागू हो…
देश में हर तरफ कोरोना से हाल बेहाल है। कई राज्यों से ऑक्सीजन की कमी से मौतें, अस्पतालों में लंबी कतारें, बेड व रेमडसिवीर की कालाबाजारी की खबरें आ रही है। ऐसे में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक राहत भरी व अच्छी खबर सामने आई है जिसके बाद यकीनन आपको सकारात्मक उर्जा मिलेगी। दरअसल, बैतूल के 104 साल के स्वतंत्रता सेनानी बिरदी चंद गोठी ने कोरोना को मात दी है। अब वे बिल्कुल स्वस्थ हैं और अपने परिवार के बीच खुश हैं। बिरदी चंद गोठी ने जिस तरह देश को आजाद कराने के लिए स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान दिया…
देश में कोरोना का प्रकोप कम होता नजर नहीं आ रहा है। देश में कोरोना के मामले लागातर बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब 3.50 लाख केस दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 3,49,691 लाख नए मामले सामने आए हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 1,69,60,172 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 2767 मरीजों की मौत हुई है जिससे कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1,92,311 तक पहुंच गई है। वहीं 26,82,751 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल…
फरीदाबाद : फैलती कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए हरियाणा सरकार ने बाजारों को 6:00 बजे बंद करने के दिशा निर्देश जारी किए हैं जिसका व्यापारी वर्ग विरोध कर रहा है दुकानदारों का कहना है कि बाजार में ग्राहकों के आने का समय शाम को 6:00 बजे के बाद ही होता है ऐसे में कोरोना ने पहले ही उनकी कमर तोड़ रखी है और अब फिर से आर्थिक स्थिति खराब होती हुई नजर आ रही है अगर सरकार को कोरोना की चैन तोड़नी है तो पूर्ण लॉकडाउन लगाना होगा, कुछ घंटे बंद करने से कुछ नहीं होगा सिवाय आर्थिक…
