Author: faridabadnews24

बाॅलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। सलमान कभी  कैंसर पीड़ित की मदद करते हैं। इसके अलावा वो देशभर में अपना सबसे बड़ा NGO बीइंग ह्यूमन भी चलाते हैं। पिछले साल लॉकडाउन में सलमान खान की फूड वैन्स ने फ्रंटलाइन वर्कर्सको खाने के पैकेट और दिहाड़ी मजदूरों के अकाउंट में पैसे डलवाए थे। वहीं इस बार भी कोरोना काल में सलमान मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने अपनी फूड वैन्स से फ्रंटलाइन वर्कर्सको खाना भेजा। हाल ही में सलमान का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सलमान युवा सेना लीडर राहुल कनल के…

Read More

बाॅलीवुड इंडस्ट्री से एक बार फिर बुरी खबर सामने आईं है। फेमस फिल्म एडिटर वामन भोसले का निधन हो गया है। वामन भोसले ने 89 की उम्र में मुंबई में गोरेगांव स्थित अपने घर में 26 अप्रैल यानि सोमवार सबुह 4.00 बजे अंतिम सांस ली। वामन भोसले के निधन की पुष्टि उनके भतीजे दिनेश भोसले ने एक न्यूज चैनल के जरिए की। न्यूज चैनल से बात करते हुए दिनेश भोसले ने कहा- ‘वे पिछले एक साल से काफी बीमार चल रहे थे। उन्हें पहले से ही डायबिटीज की गंभीर समस्या थी मगर पिछले एक साल में उनकी मस्तिष्क से जुड़ी…

Read More

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल त्राहिमाम की नौबत है। अस्पतालों में बेड से लेकर मेडिकल ऑक्सीजन की किल्लत के बीच रेमडेसिविर जैसी दवाओं की कालाबाजारी का आलम छाया है। अधिक केस लोड के कारण अस्पताल और हेल्थ सिस्टम बेबस नजर आ रहा हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि कई अस्पतालों ने मरीज लेना बंद कर दिए हैं, जबकि कुछ मौजूदा मरीजों को डिस्चार्ज करने पर जोर दे रहे हैं। इसी बीच, सोमवार को ऑक्सीजन की कमी को लेकर सर गंगा राम अस्पताल के बयान में कहा गया, “अस्पताल भीख मांगने और उधार लेने की…

Read More

दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी सरकार (AAP) से राष्ट्रीय राजधानी में covid-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर और जांच केंद्र स्थापित करने का सोमवार को अनुरोध किया। दिल्ली में बीते कुछ दिन से एक दिन में संक्रमण के 24 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। चीफ जस्टिस डी एन पटेल तथा जस्टिस जसमीत सिंह ने दिल्ली सरकार को नमूने एकत्रित करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक प्रबंध करने का भी निर्देश दिया। कई वकीलों ने पीठ को बताया कि उन्हें जांच कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि प्रयोगशालाओं का कहना है…

Read More

दुनियाभर के देशों से उलझे चीन को ऑस्ट्रेलिया अब दूसरी बार कड़ा सबक सिखाने की तैयारी कर रहा है। कुछ ही दिन पहले ऑस्ट्रेलिया ने राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव  के दो समझौतों को रद्द कर दिया था। जिसके बाद अब स्कॉट मॉरिसन के नेतृत्व वाली सरकार डार्विन बंदरगाह  को चीन के चंगुल से निकालने का प्लान बना रही है। इस पोर्ट को ऑस्ट्रेलिया की उत्तरी क्षेत्र की सरकार ने 2015 में चीनी स्वामित्व वाली कंपनी को 99 साल की लीज पर दिया था। डॉर्विन पोर्ट से प्रशांत महासागर में चीन को लगेगा झटका…

Read More

दुनियाभर में कोरोना के खिलाफ बड़ा हथियार मानी जा रही प्लाज्मा थरैपी असरदार साबित नहीं हुई। अमेरिका, ब्रिटेन समेत कुछ देशों में हुए अध्ययनों पता चला कि मरीजों की सेहत सुधारने में नाकाम रही है। खुलासे के बाद कई अस्पतालोंने प्लाज्मा चढ़ाना बंद कर दिया है। अमेरिका ने तो करीब 60 अरब रुपये लुटा दिए पर अच्छे परिणामों के अभाव में अब क्लीनिकल ट्रायल तक में इसका इस्तेमाल रोक दिया है। अमेरिका में फूड एंड ड्रग एड्रमिनिस्ट्रेशन की हरी झंडी के बाद अगस्त में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्लाज्मा थेरैपी के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। इस साल…

Read More

 हरियाणा के गृह, स्वास्थ्य व निकाय मंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्राइवेट हस्पतालों के पास प्राइवेट ऑक्सीजन जनरेटर क्यों नही हैं? रेमेडिसविर प्राइवेट हॉस्पिटल खुद मैनेज क्यों नहीं करते? सरकारी अस्पतालों में रेमेडिसविर की कोई कमी नहीं है। प्राइवेट अस्पताल रेमेडिसविर की पर्चियां लिख मरीजों को दे देते हैं। जिस कारण से लोगों को परेशानी हो रही है व हो हल्ला मच रहा है। अनिल विज ने एक्सक्लुसिव बातचीत में कहा कि हरियाणा में अब नए प्राइवेट अस्पताल के लिए एन ओ सी तब मिलेगी जब उसमें ऑक्सीजन जनरेटर लगे होंगे। पुराने प्राइवेट अस्पतालों को भी कहा गया…

Read More

कोरोना की तीसरी लहर बेहद खतरनाक होती जा रही है। मरीजों की घुटती सांसें बचाने के लिए अस्पतालों को ऑक्सीजन की कमी से जूझते देखा जा सकता है। इसी बीच रविवार रात को हिसार के एक निजी अस्पताल में भी 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद मृतकों के परिजन अस्पताल को तो अस्पताल प्रबंधन सरकार को कोसता नजर आ रहा है। सोमवार सुबह अस्पताल में खासा हंगामा हुआ है। मामला हिसार के सोनी बर्न अस्पताल का है। बीते दिन यहां पंजाब के मानसा जिले के गांव हाजीवाला निवासी अरविंद (60), हिसार जिले के गांव ढाणी खान बहादुर…

Read More

रोहतक : आखिरकार रोहतक पीजीआई मेडिकल में भी आपातकाल लग गया है. हरियाणा के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान  ने हाथ खड़े कर दिए है. रोहतक पीजीआई ने देर रात पत्र जारी कर नए मरीज दाखिल करने से मना कर दिया है. ऑक्सीजन की कमी के कारण ये फैसला लिया गया है पीजीआई प्रशासन का कहना है कि दाखिल मरीजों की जिंदगी से वो समझौता नहीं कर सकते फिलहाल ऑक्सीजन सिलेंडर की सपोर्ट से सिस्टम चल रहा है. पीजीआई प्रशासन ने सरकार से तत्काल ऑक्सीजन कोटा बढ़ाने और 500 सिलेंडर मुहैया कराने की मांग की है. इस समय ट्रॉमा सेंटर में…

Read More

हरियाणा में रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में चिकित्सीय ऑक्सीजन की कथित कमी के चलते चार मरीजों की मौत हो गई। जिला प्रशासन ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू की है। इस बीच, गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते कोविड-19 के चार मरीजों की मौत की रपटों के बीच जिला प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि, गुरुग्राम के अस्पताल के अधिकारियों ने इन रपटों का खंडन करते हुए कहा है कि जिन लोगों की मौत हुई, वे गंभीर रूप से बीमार थे। रेवाड़ी में जान…

Read More