फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] बढ़ते हुए कोरोना महामारी के चलते हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा द्वारा जारी बयान में कहा है कि जनता फोन पर ही मुझसे संपर्क कर अपनी समस्याएं बता दे। उन्होंने कहा कि फोन पर ही लोगों की समस्याओं का हल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत ही ज्यादा मजबूरी होने पर ही घर से बाहर निकले । परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा है कि सभी लोग सरकार के नियमों का पालन करें और कोरोना जैसी महामारी से बचें। परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि समय-समय पर सैनिटाइज करते…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] गुरुग्राम नहर पर सेक्टर-तीन व आठ के बीच छह लेन पुल बनाने के लिए सिचाई विभाग ने पुराने पुल को तोड़ना शुरू कर दिया है। पुल छह करोड़ से बनाया जाएगा। अब इसे आम लोगों के आवागमन के लिए बंद कर दिया है। सेक्टर-आठ-सात-चार की तरफ जाने वाले दूसरे पुलों से होकर आवागमन करेंगे। गुरुग्राम नहर पर सेक्टर-सात-आठ के डिवाइंडिग मार्ग को सेक्टर-तीन से जोड़ने के लिए दो लेन का पुल बनाया हुआ है। पुल के नजदीक ही कई फार्म हाउस हैं, जहां पर अक्सर शादियों व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। इस…
फरीदाबाद : आज के आधुनिक समय में महिला सशक्तिकरण एक विशेष चर्चा का विषय है। हमारे आदि – ग्रंथों में नारी के महत्त्व को मानते हुए यहाँ तक बताया गया है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:” अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते है। लेकिन विडम्बना तो देखिए नारी में इतनी शक्ति होने के बावजूद भी उसके सशक्तिकरण की अत्यंत आवश्यकता महसूस हो रही है, उक्त विचार प्रकट करते हुए “उड़ान” सेवा ट्रस्ट की संस्थापक उषा रानी ने कहा की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का अर्थ उनके आर्थिक फैसलों, आय, संपत्ति और दूसरे वस्तुओं…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] भारत देश ऋषि-मुनियों के साथ-साथ ऐसे प्रचंड बाहुबली सम्राटों का भी देश है जिसके सामने कोई भी नहीं टिक पाता था जब भी देश के सामने समस्या खड़ी हुई देश के सभी महापुरुषों ने अपने शक्ति अनुसार देश पर आंच नहीं आने दी महापुरुषों में अग्रणी पंक्ति में गिने जाने वाले सम्राटों के सम्राट सम्राट अशोक मौर्य महान की 2325 जयंती की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए डॉ आशीष मौर्य ने बताया, देश के और भी सम्राटों के साथ, मौर्य सम्राटों ने अपने प्रचंड एवं प्रबल सैन्य शक्ति के बल पर विदेशी आक्रमणकारियों…
गर्मी का मौसम आते ही कैरी की आवक भी शुरू हो जाती है और इसके स्वादिष्ट व्यंजनों का दौर भी। चटनी के अलावा कैरी के सबसे स्वादिष्ट व्यंजनों में शामिल है कैरी का पना। स्वाद में तो यह मजेदार है ही, गर्मी से बचने के लिए और सेहत के अन्य लाभ पाने के लिए भी यह बेहतरीन है। जानिए कैरी का पना पीने के यह 5 फायदे – 1 कैरी का पना गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाने में बेहद फायदेमंद है। यह आपको लू की चपेट में आने से बचाएगा और शरीर में तरलता बनाए रखने में मददगार होगा। 2…
कोरोना की दूसरी लहर के कारण देश में हाहाकार मचा हुआ है। हर दिन कोरोना के दो-ढाई लाख नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता ही जा रही है। इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए सरकार और एक्सपर्ट तरह तरह के उपाय बता रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कोरोना को लेकर ऐसा ट्वीट किया जो उन पर भारी पड़ गया। कंगना के मुताबिक भले ही कोरोना से इंसान मर रहे हैं, लेकिन पृथ्वी की बाकी चीजें सही हो रही है। कंगना के इस ट्वीट…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] भारती चेरीटेबल ट्रस्ट ने एक मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट के माध्यम से जिन गरीब बच्चों को पढ़ाया जा रहा है उन्हें 25 अप्रैल 2021 को किताब, कॉपी, पेन्सिल आदि स्टेशनरी वितरित की जाएगी। ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. डी. एस. नांदल ने कहा कि बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले और उन्हें ज्ञान प्राप्त हो। उन्होंने बताया कि उनके स्वास्थ्य एवं खान-पान का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। वहीं जो बच्चे पढऩा-लिखना सीख जाएंगे उन बच्चों का सरकारी स्कूल में एडकिशन भी कराया जाएगा।…
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच केंद्र सरकार ने 18 साल की उम्र से ऊपर के लोगों को भी वैक्सीन लगाने का फैसला किया है। अब 1 मई से देश में 18 साल के ऊपर के सभी लोगों को कोरोना का टीका लग सकेगा। हालांकि अभी तक सिर्फ 45 के ऊपर के लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा रही है। अब सरकार के इस फैसले का बॉलीवुड ने दिल खोलकर स्वागत किया है। आलिया भट्ट और तमन्ना भाटिया से लेकर करीना और स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया के जरिए इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आलिया भट्ट…
दिल्ली में कोरोना वायरस के संकट के चलते लॉकडाउन लगाया गया है. आज लॉकडाउन का पहला दिन है, लेकिन सबसे बड़ी चिंता एक बार फिर पलायन की हो गई है. बीते दिन से ही बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों का दिल्ली छोड़ना जारी है. इस संकट को देखते हुए मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल अनिल बैजल की बैठक हुई. उपराज्यपाल अनिल बैजल ने निर्देश दिए हैं कि मजदूरों में किसी तरह का पैनिक ना हो, इस तरह की व्यवस्था की जाए. अब राज्य सरकार की ओर से प्रवासी मजदूरों के लिए अलग-अलग तरह की व्यवस्थाएं की जाएंगी. जिन मजदूरों…
कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों से दिल्ली के स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। संक्रमण की चेन तोड़ने और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के मकसद से दिल्ली सरकार ने एक सप्ताह का लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं, दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद दरियागंज की एक सब्जी मंडी में आज सुबह बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाईं गईं। आपको बता दें कि सोमवार रात 10:00 बजे से लागू बंदिशें अगले सोमवार सुबह पांच बजे तक चलेंगी। इस बीच आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट दी गई है। वहीं, शादियों…
