Author: faridabadnews24

लखनऊ समेत उत्तरप्रदेश के 5 शहरों में लॉकडाउन नहीं लगेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। सोमवार को ही हाईकोर्ट ने लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में 26 अप्रैल तक कम्प्लीट लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस बीच, एक बार फिर से योगी सरकार ने पूरे राज्य में वीकली लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। मतलब अब हर शनिवार और रविवार को प्रदेश में सबकुछ बंद रहेगा। केवल इमरजेंसी सुविधाएं जारी रहेंगी। अब तक केवल संडे को लॉकडाउन था। इसके…

Read More

पीजीआई में पहली बार कोरोना से एक डॉक्टर की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि संस्थान में खुद के डॉक्टर के लिए ही ऑक्सीजन मास्क तक नहीं मिला। इस कारण डॉ. दयाशंकर लाल श्रीवास्तव ने रविवार रात कोरोना संक्रमण के चलते दम ताेड़ दिया। उधर, पीजीआई प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। परिजनों के आरोप के बाद जब पीजीआई की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. पुष्पा दहिया से संपर्क किया तो उनसे बात नहीं हो पाई। पंडित बीडी शर्मा हेल्थ साइंस विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी एंड मॉलीक्यूलर साइंस विभाग के…

Read More

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में चार माह बाद भाकियू (चढूनी) के प्रमुख गुरनाम चढूनी टीकरी बॉर्डर के मंच पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार हमारे आंदोलन को जबरन खत्म नहीं करवा सकती। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार यह न सोचे की किसानों को दबाव में घर भेज दिया जाएगा। इस मंच से चढूनी ने कोरोना संक्रमण को लेकर भी अजीबो-गरीब बात कही। आंदोलनकारियों की इस सभा के मंच से चढूनी ने कहा कि दिल्ली में अब कर्फ्यू लग चुका है, दिल्ली सीमा के अंदर ही चल रहे आंदोलन के बीच कोरोना नहीं है। यह आंदोलन…

Read More

मौसम पूर्वानुमान (18 अप्रैल से 24 अप्रैल)  पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव व राजस्थान के ऊपर बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य में आज 20 अप्रैल देर रात्रि से फिर से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। जिससे राज्य  के उत्तरी व पश्चिमी जिलों में 20 व 21अप्रैल को बादलवाई रहने, बीच बीच में तेज हवाएं चलने तथा कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने परन्तु 22 अप्रैल से मौसम खुश्क व गर्म संभावित। मौसम आधारित कृषि सलाह:- 1. मौसम में बदलाव की संभावना को देखते हुए खेतों की नमी को सरंक्षित करे व नरमा कपास की बिजाई 2-3…

Read More

फरीदाबाद : फरीदाबाद में 10 ग्राम सोने का भाव 48,490.0 रुपये रहा। कल की तुलना में आज 24 कैरेट सोना 40.0 रुपये बड़ा, वहीं चांदी का भाव 69,910.0 रुपये रहा। कल फरीदाबाद 10 ग्राम सोने का भाव 48,490.0 रुपये और चांदी का भाव 69,910.0 रुपये प्रति किलो रहा। सर्राफा बाजार से सोने की चीजें खरीदते समय लोगों को बहुत सारी चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत है। मसलन सोने की शुद्धता को लेकर अक्सर लोग गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं और कई मामलों में ज्वैलर ही लोगों को बेवकूफ बना देते हैं। सोना खरीदते समय हालमार्क ज्वैलरी खरीदने…

Read More

फरीदाबाद :  कोरोना काल में अब तक के सर्वाधिक 1080 संक्रमित मरीजों की पुष्टि बीते 24 घंटे में हुई है। इस दौरान चार मरीजों की मौत भी हुई। बीते एक सप्ताह में पांच हजार से अधिक मरीज चिह्नित किए जा चुके हैं। वहीं, बीते 19 दिन की बात करें तो अब तक के सर्वाधिक 9087 नए मरीज मिलने की पुष्टि विभाग की ओर से की गई है। संक्रमण के ग्राफ को देखें तो अब तक सर्वाधिक मामले नवंबर 2020 में मिले थे। इस दौरान एक माह में 15195 नए मरीज मिले। संक्रमण की दूसरी लहर में मरीजों की संख्या पहले…

Read More

फरीदाबाद : कोरोना महामारी के दौरान इस समय पुलिस कोरोना गाइड लाइंस का सख्ती से पालन करा रही है। जो लोग नहीं मान रहे हैं उनके चालान भी काट रही है। इसके विपरीत पुलिस का दूसरा पहलू भी इस समय दिखाई दे रहा है। वह ड्यूटी के साथ-साथ समाज सेवा भी कर रही है। स्लम एरिया में रहने वाले उन जरूरतमंदों को मास्क बांट रही है जो इन्हें खरीदने में सक्षम नहीं हैं। सेक्टर 7 पुलिस थाना, सेक्टर 11 पुलिस चौकी व सेक्टर 8 पुलिस चौकी की टीमों ने संयुक्त रूप से सेक्टर 7 की स्लम बस्ती में जाकर मास्क…

Read More

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ]  फरीदाबाद शहर की सबसे घटिया, सबसे अधिक गड्ढे वाली और सबसे खतरनाक प्याली हार्डवेयर रोड की सूरत जल्द बदलने वाली है.  बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को फरीदाबाद से जोड़ने वाली हार्डवेयर से प्याली चौक तक जाने वाली मुख्य सड़क को चार लाइन आरएमसी रोड बनाने के कार्य का शुभारंभ आगामी 23 अप्रैल को शाम 5:30 बजे  केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर  हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा द्वारा किया जाएगा। हरियाणा के माननीय परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बल्लभगढ़ विधानसभा कि यह मुख्य रोड जनता को…

Read More

फरीदाबाद :  हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि निजी व सरकारी अस्पतालों में जाने वाले खांसी, जुकाम, गला दर्द या बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीजों का कोविड टैस्ट करवाया जाएगा ताकि मरीजों का समुचित उपचार किया जा सके। इसके साथ ही कोविड मामलों की बढोतरी के मद्देनजर राज्य के नागरिक अस्पतालों में सर्जरी को बंद किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने आज राज्य स्तरीय कोविड निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इसके साथ ही कुम्भ स्नान से लोटने वाले सभी श्रद्घालुओं का हरियाणा के सभी प्रवेश द्वार पर ही कोरोना टैस्ट करवाया जाएगा ताकि कोरोना…

Read More

फरीदाबाद : [ पत्रकार मिथलेश मिश्रा ]   श्री संकट मोचन हनुमान मंडल कैली धाम, फरीदाबाद में कोरोना वैक्सीन लगवाने का कैम्प आयोजित किया गया। मंदिर के प्रधान पवन वशिष्ठ ने बताया की धार्मिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी मंदिर से जुड़े सारे लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। इसी कड़ी के तहत आज कोरोना वैक्सीन लगवाने का कार्यक्रम रखा गया। उन्होंने कोरोना वैक्सीन कैम्प को लेकर जिला उपायुक्त यशपाल यादव, सीएमओ साहब, डॉ. टी. सी. गढ़वाल एसएमओ व आए हुए मेडिकल पैरा स्टाफ का धन्यवाद किया। विशेष रूंप से रेड क्रास सचिव विकास शर्मा, विमल खंडेलवाल, डॉ. बी.…

Read More