Author: faridabadnews24

बांदीकुई  : उपखंड क्षेत्र के कोलाना गांव स्थित स्वामी विवेकानंद मूकबधिर विद्यालय परिसर में आज राष्ट्रीय महिला जागृति मंच राजस्थान की ओर उपखंड अधिकारी नीरज मीणा के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा चतुर्वेदी के नेतृत्व में पक्षियों को पानी के लिए परिंडे लगाए गए । प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा चतुर्वेदी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की ओर से करीब 100 परिंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिसकी शुरुआत आज उपखंड अधिकारी के मुख्य आतिथ्य में की गई । संगठन की ओर से गर्मियों के दिनों में बेजुबान परिंदों के लिए…

Read More

नई दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस के कहर ने अब तक के सभी रिकॉर्डों को ध्वस्त कर दिया है। देश में कोरोना का कहर कितना विकराल हो चुका है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब एक दिन में संक्रमण मिलने का आंकड़ा दो लाख तक पहुंच गया है। भारत में बुधवार को कोरोना वायरस के एक दिन में करीब दो लाख नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, मौत के मामलों में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इस तरह से कोरोना की दूसरी लहर लगातार नए-नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है, जो…

Read More

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलश मिश्रा ] इंडियन हुमन आर्गेनाइजेशन के द्वारा सेक्टर 23 के पार्क के पास गौ माताओं के लिए एक प्याऊ गौ बनवाया गया जिसमें फरीदाबाद के नगर निगम पूर्व डिप्टी मेयर राजेंद्र भामला जी, डोली चौधरी जी, रोहताश चौधरी जी और बप्पी लहरी जी, सुंदर जी, और हमारे बड़े बुजुर्गों इन सब ने मिलकर प्याऊ का उद्घाटन किया और साथ ही एक अच्छे नागरिक होने के नाते जनता को संकेत दिया कि ये गाय का यूं तो पूरी दुनिया में ही काफी महत्व है, लेकिन भारत के संदर्भ में बात की जाए तो प्राचीन काल से यह…

Read More

फरीदाबाद : [ पत्रकार प्रमिला ] जिलाधीश यशपाल ने अधिनियम 1973 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला में धारा 144 लगाने के आदेश दिए हैं। यह आदेश सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की हिदायतों के अनुसार जारी किए गए हैं।  कोविड-19 के द्वितीय चरण में कोरोना पाजिटिव केसो के बढ़ने के मद्देनजर यह निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। जिलाधीश ने गांव फतेहपुर बिलौच में आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह किया जा रहा है। इसमें धारा 144 नियमों की पूरी पालना सुनिश्चित करें।  धारा 144 के नियमानुसार एक स्थान पर पांच आदमी एक जगह इकट्ठा ना…

Read More

एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और दक्षिण अमेरिका आदि कई देशों में दर्शकों का सफलतापूर्वक मनोरंजन करने के बाद अमेजॉन प्राइम वीडियो ने भारत में इंटरनेशनल अमेजॉनओरिजिनल सीरीज एलओएल का लोकल वर्जन लाने की घोषणा की है। एलओएल-हंसे तो फंसे, बिना किसी स्क्रिप्ट का कॉमेडी रिएलिटी शो है, जो 30 अप्रैल को स्ट्रीमिंग सर्विस पर लॉन्च किया जाएगा। यह शो दर्शकों को ठहाकों की शानदार डोज देने का वादा करता है। अमेजॉन प्राइम वीडियो ने की “एलओएल-हंसे तो फंसे” की घोषणा इस शो में लगातार छह घंटों तक 10 प्रोफेशनल कॉमेडियन एक-दूसरे के सामने प्रतियोगिता करेंगे। इसके दो उद्देश्य हैं, जिसमें पहला,…

Read More

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में इस बार मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। जहां तृणमूल कांग्रेस की सीधी टक्कर इस बार भाजपा से मानी जा रही है, वहीं लेफ्ट और कांग्रेस का गठबंधन भी इन दोनों को चुनौती देता दिख रहा है। इस बीच चुनाव में टीएमसी के लिए रणनीति तैयार कर रहे रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच अंतर बताया है। इतना ही नहीं, एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में किशोर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कुछ मजबूत पक्षों का भी जिक्र किया। मोदी-राहुल के फर्क…

Read More

दिल्ली  : नवरात्र के पहले दिन दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में कुट्टू का आटा खाने के बाद करीब 400 लोग बीमार पढ़ गए. देर रात पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद इन सभी को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि रात 11 बजे के बाद मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हुआ था. गनीमत यह रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई. सभी को समय रहते डॉक्टर्स की टीम ने खतरे से बाहर निकाल दिया. दरअसल रात तकरीबन 11:00 बजे के आसपास दिल्ली के कल्याणपुरी और त्रिलोकपुरी…

Read More

दिल्ली में कोरोना वायरस के महाप्रकोप के बीच हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. बीते दिन राजधानी में 13 हज़ार से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए, जो अबतक का रिकॉर्ड है. दिल्ली में नाइट कर्फ्यू जैसी सख्ती भी बरती जा रही है, लेकिन कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है. दिल्ली में टेस्टिंग, कोरोना के केस, अस्पतालों में बेड्स को लेकर क्या हालात हैं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हर सवाल के जवाब दिए हैं. दिल्ली में क्या है कोरोना का हाल?  प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्येंद्र जैन ने बताया कि कल दिल्ली में 13,468 केस आए थे,…

Read More

अमेरिका के खुफिया समुदाय ने संसद से कहा कि इस साल सैनिकों को हटाए जाने के बावजूद चीन-भारत सीमा पर ‘अधिक’ तनाव बना हुआ है. उसने कहा कि चीन अपनी बढ़ती ताकत दिखाने तथा पड़ोसी देशों को विवादित क्षेत्र पर अपने दावों समेत अपनी प्राथमिकताओं को बिना किसी विरोध के स्वीकार करने के लिए विवश करने के वास्ते सभी हथकंडे आजमाना चाहता है. राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के कार्यालय (ओडीएनआई) ने अमेरिकी संसद को दी अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा कि चीन विदेश में अपनी आर्थिक, राजनीतिक और सैन्य मौजूदगी का विस्तार करने के लिए अरबों डॉलर के बेल्ट एंड रोड…

Read More

  बीजिंग : चीन ने क्षतिग्रस्त फुकुशिमा नम्बर- 1 परमाणु ऊर्जा संयंत्र से शोधित रोडियोधर्मी जल समुद्र में छोड़ने के जापान के फैसले पर मंगलवार को आपत्ति जताई और चेतावनी दी कि बीजिंग और अधिक प्रतिक्रिया व्यक्त करने का अधिकार रखता है. ‘जापान टाइम्स’ ने खबर दी है कि जापान ने क्षतिग्रस्त फुकुशिमा नम्बर-1 परमाणु ऊर्जा संयंत्र से शोधित रेडियोएक्टिव जल समुद्र में छोड़ने का मंगलवार को फैसला किया. साथ ही, उसने इस बाबत आकलन किया है कि इससे मानव स्वास्थ्य या पर्यावरण पर कोई नुकसानदेह असर नहीं पड़ेगा. हालांकि, स्थानीय मछुआरों ने इसे लेकर चिंता जताई है. जापान के…

Read More