उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। बताया गया कि वह कुछ अधिकारियों के संपर्क में आए थे जो कि कोरोना संक्रमित पाए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक योगी स्वस्थ हैं। इन दिनों वह बंगाल के चुनाव में भी काफी सक्रिय थे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा नए मामले रिपोर्ट हुए और 50 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो गई। कोरोना वायरस का नया वेरिएंट अब साइलेंट किलर बनता जा रहा है। दिल्ली के कई अस्पतालों में ऐसे…
Author: faridabadnews24
चंडीगढ़ : हरियाणा में कोरोना का कहर लगातार जारी है. हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 3845 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं. साथ ही पिछले 24 घंटे में कोरोना से 16 लोगों की मौत हो चुकी है. 16 लोगों की मौत के साथ राज्य में कोरोना से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3,298 हो गया है. वहीं हरियाणा सरकार ने मंगलवार को नाइट कर्फ्यू के समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव करने के आदेश जारी किए है. कर्फ्यू का समय पहले रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक था, जिसे बदलकर अब रात 10 बजे से सुबह पांच…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद जन कल्याण ट्रस्ट की 5 वीं वर्षगांठ पर रोटरी क्लब ऑफ़ इंडस्ट्रियल टाउन द्वारा थैलसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया l इस आयोजन का उद्घाटन पूर्व विधायक नागेंद्र भड़ाना ने करते हुए कहा कि फरीदाबाद जन कल्याण ट्रस्ट , नवीन सैनी जी के नेतृत्व में समाज के लिए जो कार्य कर रहा है वह सराहनीय हैं और उन्हें इस बात का पूर्ण विश्वास है कि नवीन सैनी और उनकी टीम के प्रयासों से फरीदाबाद जन कल्याण ट्रस्ट की कोशिश नहीं बल्कि बदलाव में निर्णायक भी होगा इस अवसर पर…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] हरसीरत फाउंडेशन ने राजकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज, सेक्टर-8 की प्रिंसिपल श्रीमती मीनू वर्मा एवं ईएसआई, सेक्टर-8 के डॉक्टर्स की टीम जिसमें डॉ. सीमा शर्मा व डॉ. रुखसाना शामिल थे के सहयोग से राजकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज, सेक्टर-8 में कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। हरसीरत फाउंडेशन कि चेयरपर्सन हरमीत कौर ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान मात्र वैक्सीन भी लोगों को जीवन का आधार नजर आ रही है। इसी को देखते हुए आज का आयोजन किया गया है। जिसमें ईएसआई, सेक्टर-8 के डॉक्टर्स की टीम जिसमें डॉ. पल्लवी, डॉ. सीमा शर्मा व…
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रेवाड़ी में बनने वाले एम्स के लिए 200 एकड़ जमीन खरीदने की मंजूरी के साथ ही 7 प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री आज यहां 9 प्रोजेक्ट्स के लिए ई -भूमि पोर्टल पर उपलब्ध जमीन को खरीदने के लिए हुई हाई पावर लैंड परचेज कमेटी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। यह मंजूरी जमीन मालिकों के कीमत पर सहमत होने पर दी गई। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी उपस्थित रहे। सम्बन्धित जिलों के उपायुक्त और जमीन मालिक भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग में जुड़े। रेवाड़ी…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] पंचायत चुनाव से पहले दो गांव में पंचों के वार्ड बनाए जाएंगे। इन गांवों को पंचायत का दर्जा सरकार ने पहली बार दिया है। पंच वार्ड संबंधित तहसीलदार बनाएंगे। पंचायत चीरसी से इस बार सरकार ने कबूलपुर पट्टी परवरिश और ददसिया से किड़ावली को अगली पंचायत का दर्जा दे दिया है। इन गांवों में पंचायत चुनाव से पहले पंच चुनाव के लिए वार्ड बंदी की जाएगी। ये वार्ड बंदी गांव की मतदाता संख्या को ध्यान में रखते हुए की जाएगी। इन गांवों में पंच वार्डों को दो वर्गों में बांटा जाएगा। एक वर्ग अनुसूचित…
चंडीगढ़ : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हरियाणा की बेटियां भी अब खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में तो बेटियां पहले ही अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं, पिछले कुछ वर्षों से इन्होंने खेलों के क्षेत्र में भी लोहा मनवाना शुरू कर दिया है। डिप्टी सीएम से मंगलवार को फतेहाबाद जिला के रतिया तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव नथवाण निवासी किक-बॉक्सिंग खिलाड़ी अनमोल कंबोज मिली। अनमोल कंबोज ने हाल ही में राज्य स्तरीय खेलों में किक-बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] फरीदाबाद में 10 ग्राम सोने का भाव 47,490.0 रुपये रहा। कल की तुलना में आज 24 कैरेट सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं आया, वहीं चांदी का भाव 67,660.0 रुपये रहा। कल फरीदाबाद 10 ग्राम सोने का भाव 47,490.0 रुपये और चांदी का भाव 67,660.0 रुपये प्रति किलो रहा। सर्राफा बाजार से सोने की चीजें खरीदते समय लोगों को बहुत सारी चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत है। मसलन सोने की शुद्धता को लेकर अक्सर लोग गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं और कई मामलों में ज्वैलर ही लोगों को बेवकूफ बना…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] कोरोना के दोबारा प्रकोप बढ़ने पर डीसी ने आठवीं तक के छात्रों को स्कूल आने पर रोक लगा दी और इसके साथ साथ सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को भी स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर बंद रखने के दिए आदेश जारी किए हैं। हिदायतों की अनुपालना न करने पर दोषियों के विरूद्ध होगी दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत कार्यवाई की जाएगी। वैश्विक महामारी कोविड-19 के सक्रमण के फैलाव से बचाव के अंतर्गत जिला में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों की सरकारी व निजी विद्यालयों में कक्षाएं लगाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] उपमंडल की तीन अनाज मंडियों से गेहूं का उठान तो शुरू हो गया, जहां एक ओर फीफा फस्र्ट इन फस्र्ट आउट खत्म हो चुका है, लेकिन पोर्टल पर गेट पास आसानी से नही बन पा रहा है। इस कारण गाड़ियां को मंडियों से निकलने में परेशानी आ रही है। इधर, मंगलवार को तीनों मंडियों में 200 किसान पहुंचे थे और तीनों मंडियों में करीब 7 लाख किंवटल गेंहू की खरीद हो चुकी है। बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में मंगलवार सुबह से गेहूं के कट्टों का एकाएक उठान शुरू हो गई। पता करने पर पता…
