बताया जा रहा है कि कश्मीरी गेट के पास शास्त्री पार्क की तरफ से आ रहे एक ट्रक (टाटा 407) ने एक स्कूटी सवार और सड़क के किनारे मौजूद 3 लोगों को चपेट में ले लिया. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए. राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में आज यानी बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कश्मीरी गेट के पास शास्त्री पार्क की तरफ से आ रहे एक ट्रक (टाटा 407) ने एक…
Author: faridabadnews24
यूपी के कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आग लगे ज्यादा दिन नहीं हुए थे कि आज ऐसी ही एक घटना दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में घटी। यहां बुधवार सुबह आईसीयू वार्ड में भीषण आग लग गई। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और सभी 50 मरीजों को दूसरे वार्ड में सुरक्षित शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार यह आग सुबह 6.35 बजे प्रथम तल पर स्थित आईसीयू वार्ड में लगी, जिसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] आज इंडियन हुमन आर्गेनाइजेशन के द्वारा सेक्टर 22- 23 श्री बालाजी हनुमान मंदिर पर डोली चौधरी जी के कमलों द्वारा केले का प्रसाद वितरण किया गया इस शुभ अवसर पर साथ में रामेश्वर वर्मा जी, पंडित श्याम चंद मिश्रा जी, रोहतास चौधरी जी इनका पूरा सहयोग रहा सभी ने बहुत श्रद्धा के साथ प्रसाद वितरण किया एवं छोटे छोटे गरीब बच्चो में और आते जाते लोगो में बाटा गया नेक कार्य : किसी गरीब या राह चलते भूखे प्राणी की भूख मिटाना या कम करना एक प्रकार से पुण्य का कार्य होता है जिसे…
बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद हो चुके है कि अब वो पुलिस अफसरों को भी सीधी चुनौती दे रहे है। ताजा मामला चंडीगढ़ से सामने आया है। जहां कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटर मनी ने एसएसपी कुलदीप चहल को फेसबुक के जरिए खुलेआम धमकी दी है। फेसबुक पर मनी शूटर ने लिखा है- “जय बलकारी सभी भाई को। आप सबको पता ही है कि अपने भाई लॉरेंस बिश्नोई को चंडीगढ़ लाने की तैयारी हो रही है। पर भाई के दिल में यह आशंका है कि ये लोग उसका एनकाउंटर न कर दें। मैं एसएसपी कुलदीप चहल को एक…
पंजाबी सिंगर दिलजान के फैंस के लिए बुरी खबर है। बता दें कि सिंगर दिलजान की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वो रात के समय अमृतसर से करतारपुर आ रहे थे। इसी दौरान देर रात करीब 2 बजे जंडियाला गुरु के पास हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक दिलजान की कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिस कारण उनकी कार बेकाबू हो गई और जंडियाला गुरु के पास बने रोड डिवाइडर से टकरा गई। कार डिवाइडर को तोड़ते हुई कर कई पलटियां खाते हुए लगभग एक किलोमीटर दूर जाकर रुकी। थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने सूचना मिलते ही…
अगर आपका अकाउंट SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, HDFC, ICICI और एक्सिस बैंक में तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि आने वाले कुछ दिनों तक आपको बैंकिंग सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गौरतालब है 27 मार्च से 4 अप्रैल तक बैंक बंद रहने वाले है। लेकिन इसी बीच एक और चिंता बढ़ाने वाली खबर ये है कि इन बैंकों के ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग में भी परेशानी हो सकती है। दरअसल बेकार और फ्रॉड SMS से लोगों को राहत दिलाने के लिए ट्राई (TRAI) ने कमर्शियल मैसेज पर रोक लगाने के लिए…
कोरोना काल के कारण करीब एक साल से बंद पड़ी पैसेंजर गाड़ियों को अब दोबारा से चलाया जाएगा। पहली ट्रेन 11 अप्रैल से फुलेरा से रेवाड़ी के बीच चलेगी। बता दें कि कुल तीन गाड़ियां नारनौल ट्रेक पर रेवाड़ी से फुलेरा के मध्य चलेंगी और इनके संचालन का समय लगभग पूर्ववत ही रखा गया है। मगर इस यह ट्रेन एक्सप्रेस के रूप में चलेंगी और इनका नजदीकी स्टेशनों का किराया कम से कम 30 रुपये होगा, जबकि पूर्व में यही किराया महज 15 रुपये था। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के चलते ट्रेनों का एकदम से बंद कर दिया गया…
विधानसभा सचिवालय द्वारा इस आशय की जारी अधिसूचना के अनुसार जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली तथा लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभाग की कमेटी में विधायकदीप क मंगला को अध्यक्ष मनोनीत किया है जबकि विधायक विनोद भ्याना, लीला राम, आफ़ताब अहमद, डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, प्रवीण डागर, मामन खान, शमशेर सिंह गोगी तथा देवेन्द्र सिंह बबली इस कमेटी के सदस्य होंगे। इसी प्रकार, स्थानीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थानों की कमेटी डॉ. कमल गुप्ता की अध्यक्षता में बनाई गई है। इसके सदस्यों में विधायक कुलदीप बिश्नोई, घनश्याम सर्राफ, सीमा त्रिखा, बिशम्बर सिंह, धर्म सिंह छोक्कर, सुरेन्द्र पंवार, अमरजीत ढांडा तथा राकेश…
हरियाणा में तापमान बढ़ने लगा है। उमस और गर्मी ने अभी से जीना हराम कर दिया है। मौसम विज्ञानियों का भी कहना है कि इस बार सर्दी की तरह ही गर्मी भी ज्यादा पड़ेगी। इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ की बारिश ने मौसम सुहाना करने के साथ लाेगों को गर्मी से राहत दी थी। अब फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जता दी है। पिछले दिनों पांच एमएम बारिश के कारण सर्द हवाएं चली तो लोगों को गर्मी से राहत जरूर नसीब हुई थी। यह बारिश किसानों के लिए काफी अच्छी रही क्योंकि फसल को सिंचाई की आवश्यकता…
हरियाणा में भाजपा जल्दी ही अपने संगठन में विस्तार करेगी। वहीं संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में ही संगठन में विस्तार देखने को मिल सकता है। प्रदेश में कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर होमवर्क पूरा कर लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने सूची भी तैयार कर ली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा कर इस पर मुहर लगते ही संगठन का विस्तार किया जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि संभावना है कि छह अप्रैल से पहले संगठन में तमाम नियुक्तियां हो जाएंगी। इसके अलावा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कालका…
