फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित नागर ने बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से सिक्योरिटी मनी के नाम पर एडवांस लेने को भाजपा सरकार की खुली लूट करार दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से अभी देश व प्रदेश पूरी तरह से उभर नही पाया है, आम आदमी सहित हर वर्ग की आर्थिक स्थिति इस महामारी के चलते प्रभावित हुई है और वह जैसे-तैसे अपने परिवार की गुजर बसर कर रहा है लेकिन भाजपा सरकार तानाशाह रवैया अख्तियार करके लोगों की जेबों पर डाका डालने का काम कर रही…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] रेलवे दैनिक यात्रियों को राहत देने के लिए पांच अप्रैल से छह लोकल ट्रेन चलाने जा रहा है। इससे पलवल, दिल्ली और गाजियाबाद के बीच यात्रा करने वालों की राह आसान हो जाएगी। दैनिक रेल यात्री पिछले वर्ष से ही सभी लोकल ट्रेन को चलाने की मांग करते आ रहे थे। सभी लोकल ट्रेन में कम से कम किराया 30 रुपये होगा। गत वर्ष लॉकडाउन के बाद रेलवे ने सभी 44 लोकल ट्रेन बंद करने कर दी थीं। इसके बाद इस वर्ष फरवरी माह से रेलवे ने लोकल ट्रेन चलानी शुरू कर दी हैं।…
फरीदाबाद : गेहूं की कटाई शुरू हो चुकी है। सरकार ने भी एक अप्रैल से गेहूं सहित बाकी रबी की फसलों की खरीददारी शुरू करने का एलान कर दिया है, बावजूद इसके इतने व्यस्त समय में किसान कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर डटे हुए हैं। बुधवार को काफी किसान अटोंहा धरना स्थल पर पहुंचे और कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनकारी किसानों को अपना समर्थन दिया। सोहनपाल चौहान ने अध्यक्षता की और राजकुमार ने मंच संचालन किया। किसान नेताओं ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम अपनी फसल को नहीं बेचने की बात कही। गेहूं कटाई…
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] एनआइटी-86 से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा का कहना है कि सरकार नगर निगम में बिना काम भुगतान के 200 करोड़ रुपये के घोटाले में लिप्त भ्रष्ट अधिकारियों के दबाव में है। अन्यथा आयुक्त नगर निगम द्वारा 19 मार्च 2021 को ही दो मुख्य अभियंताओं सहित एक लेखाधिकारी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराने की अनुमति अब तक मिल जाती। नीरज के अनुसार महज 388 फर्जी बिलों में ही 24 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आ गया है। अभी तो इन दोषी अधिकारियों के कार्यकाल के पांच साल पिछले रिकार्ड की जांच होगी तो…
सिंघाड़ा फल के बारे में आपको पता होगा, लेकिन सिंघाड़ा के फायदों के बारे में आपको कम ही जानकारी होगी. सिंघाड़ा वैसे तो पानी में उगने वाला फल है, जो त्रिभुज आकार की तरह आता है. जिसमें सिंग की तरह दो कांटे भी होते हैं. जो अंदर से सफेत होता है. कईं देशों में उगता है सिंघाड़ा सिंघाड़ा की खेती भारत के साथ ही एशिया, अफ्रीका और यूरोप महाद्वीप के कईं देशों में होती है. अंग्रेजी में water chestnut (वॉटर चेस्टनट) के नाम से चर्चित इस फल के कईं फायदों के बारे में आपको जानकारी मिलेगी इस लेख में… ये…
आजकल लोग अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखते हैं. खास बात यह है कि सेहत बनाने के लिए सबसे ज्यादा फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन क्या आप हर दिन एक सेब खाने से आप कई तरह बीमारियों से दूर रह सकते हैं. विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर सेब का सेवन आपको सेहतमंद तो बनाता ही है साथ ही आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है. पढ़िए सेब खाने के कई फायदे… नहीं होगी कब्ज की समस्या कब्ज की परेशानी आजकल एक आम बात हो गयी है. कई लोग कब्ज और गैस की समस्या से परेशान होते…
बिग बाॅस 7′ फेम एजाज खान को ड्रग मामले में 31 मार्च (बुधवार) सुबह एजाज खान को गिरफ्तार किया। मंगलवार को एजेंसी ने इस मामले में एजाज खान को हिरासत में लिया था। इसके बाद एनसीबी ने मुंबई में मौजूद एजाज खान के अन्य ठीकानों पर भी छापेमारी की। गिरफ्तार होने के बाद अब अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एजाज खान ने एनसीबी की ओर से लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया। अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन करते हुए एजाज खान ने कहा-‘मेरे घर से केवल चार नींद की गोलियां मिली थीं। मेरी पत्नी का गर्भपात…
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 9 महीने हो गए हैं। लेकिन आज भी उनका परिवार घर के इकलौते चिराग के निधन से उबर नहीं पाया है। सुशांत की बहनें अक्सर अपने इकलौते भाई को याद कर भावुक हो जाती हैं। हाल ही में दिवंगत एक्टर की बहन प्रियंका सिंह ने चांद को देखते हुए उन्हें याद किया। प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चांद की तस्वीर शेयर कर लिखा- ‘एसएसआर तुम्हारे साथ चांद को देखना हमेशा आश्चर्यजनक और आनंद भरा होता था। अब यह दिल के दर्द को कुरेदने का स्रोत बन गया है और मैंने सोचा था…
इस बार कोरोना वायरस के चलते होली के त्योहार की चमक फीकी रही। लोगों ने होली तो मनाई, लेकिन इस बार हर बार जैसा जश्न, उल्लास और मस्ती देखने को नहीं मिली। ख़ासकर, मुंबई में बेहद सादगी से होली मनाई गई। सारे रास्ते ख़ामोश और वीरान दिखे। जिसे देख बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी काफी हैरान हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बार होली के अपने अनुभव को ब्लॉग में शेयर किया है।अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा- गलियां ख़ामोश हैं। ड्रम और गानों की आवाज़ें बंद हैं। कुछ नहीं चल रहा है। त्योहार पर एक आवरण-सा…
कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 53,480 नए मामले मिले हैं। इससे पहले मंगलवार को कोरोना वायरस के 56211 केस सामने आए थे। वहीं, पिछले एक दिन में 41,280 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 354 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई है। नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 1,21,49,335 और रिकवर लोगों की संख्या 1,14,34,301 हो गई है। स्वास्थ्य…
