सरकार के खिलाफ बुलंदी से अपनी आवाज रखने वाले सावधान इंडिया के होस्ट सुशांत सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी थी। वहीं अब 4 दिन बाद ही उन्होंने ट्विटर पर वापसी कर ली है। ट्विटर पर लौटते ही सुशांत सिंह ने किसान आंदोलन के सपोर्ट में ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ‘मैं वापिस आ गया हूं #FarmersProtest #FreeAllPoliticalPrisoners।’ फरवरी में ट्विटर अकाउंट पर लगी रोक बीते कुछ महीनों से वे लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। वह ट्विटर अकाउंट पर किसानों…
Author: faridabadnews24
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा से गुजरना एक अप्रैल से महंगा हो सकता है। टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को एक अप्रैल से अपनी जेब और अधिक ढीली करनी पड़ सकती है। टोल प्लाजा का संचालन कर रही कंसेश्नर कंपनी मिलेनियम सिटी एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड (एमसीईपीएल) ने टोल टैक्स में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए भातरीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। एनएचएआई की ओर से प्रस्तावित दरों पर मंथन किया जा रहा है। हालांकि अभी एनएचएआई ने इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। यदि…
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वैक्सीनेशन को अब युद्ध स्तर पर बढ़ाया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि अभी दिल्ली में हर रोज 30-40 हजार लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग रही है। अब हम इसे बढ़ाकर सवा लाख तक ले जा रहे हैं। हम वैक्सीनेशन सेंटर की संख्या 500 से बढ़ाकर 1,000 करेंगे। सरकारी सेंटरों में वैक्सीन देने का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक है। अब इसे बढ़ाकर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक कर दिया जाएगा। मेरा केंद्र से…
आज नई दिल्ली में सोने और चांदी के दामों में बदलाव आया है। नई दिल्ली की बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 45,930.0 रुपये रहा। कल की तुलना में सोना आज 120.0 रुपये अधिक रहा। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट 69,220.0 रुपये रहा। नई दिल्ली में कल सोने का भाव 45,810.0 रुपये और चांदी का भाव 68,690.0 रुपये था। सोने की खरीदारी से पहले हॉलमार्क का रखें ध्यान सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। अच्छा होगा कि हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत…
अमेरिका के शीर्ष रक्षा विशेषज्ञ ने कहा है कि देश के रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन का भारत दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा साझेदारी को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दशकों में भारत-अमेरिकी रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं जो वैश्विक रूप से बेहद महत्वपूर्ण हैं। बता दें कि अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन अपनी विदेश यात्रा पर 19 से 21 मार्च तक नई दिल्ली आने वाले हैं जहां वे भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मिलेंगे। भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी फोरम (यूएसआईएसपीएफ) में एयरोस्पेस और वरिष्ठ…
कोविड-19 की चपेट में आ चुके 65 साल से कम उम्र के लोग अगले छह महीने तक इससे सुरक्षित हैं। फिर से संक्रमण के मामले एक प्रतिशत से भी कम हैं। लेकिन 65 साल से अधिक उम्र के लोगों में सुरक्षा की यह अवधि और कम हो सकती है। वैज्ञानिक जर्नल लेंसेट में प्रकाशित अध्ययन में यह दावा किया गया है। इस अध्ययन के लिए डेनमार्क में हुए करीब 40 लाख पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट को देखा गया। इसके अनुसार अमेरिका, कतर, ब्रिटेन आदि में हुई जांच में फिर से हुए संक्रमण के मामले एक प्रतिशत से कम हैं। लेकिन…
आज का राशिफल- मेष राशि- आप किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत ही बनी रहेगी। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात को शेयर कर सकता है। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा, वह किसी विषय पर शिक्षकों से चर्चा भी कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरूस्त महसूस करेंगे। व्यापार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। वृष राशि- आपकी उलझनें कम होंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का…
अब सरकार दिल्ली-एनसीआर से लगते हरियाणा के जिलों में सरकार इलेक्ट्रीक बसें चलाएगी। वहीं बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। वहीं परिवहन विभाग ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि अपने आस पास- जगह देखें कि वह कहां पर चार्जिंग स्टेशन लगा सकते हैं।प्रदेश में पहली बार बिजली से चलने वाली 124 बसें सड़क पर दौड़ाइ जाएगी, जिसके बाद संख्या बढ़ाने पर परिवहन विभाग विचार करेगा। अधिकारियों का कहना है बिजली वाली बसें चलने के बाद प्रदूषण से काफी हद तक छुटकारा मिलने के साथ ही सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करने में भी मदद…
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट बुधवार देर रात जारी कर दी है। वहीं इस डेटशीट के मुताबिक 9वीं की परीक्षाएं 30 मार्च और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 26 मार्च से शुरु होगी। बता दें कि दोनों परीक्षाओं के लिए परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने बताया कि ग्याहरवीं कक्षा की परीक्षाएं 26 मार्च से शुरू होकर 23 अप्रैल तक चलेंगी वहीं नौवीं कक्षा की परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू होकर 17 अप्रैल…
महेंद्रगढ़ : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल में मारीजों की परेशानियों को देखते हुए पूर्व शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अस्पताल में उपकरण व सामान उपलब्ध करवाने को लेकर पत्र लिखा है। पूर्व मंत्री प्रो. शर्मा ने बताया कि महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल का शीघ्र ही नया भवन बनेगा जिस पर सरकार करीब 21 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके मंत्री काल में उक्त अस्पताल के लिए सरकार ने नये भवन के लिए करोंडों रूपये जारी किये थे। अस्पताल का नया भवन बनने के बाद…
