एक्टर अक्षय कुमार फिल्म लक्ष्मी को अपने करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक मानते हैं। राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनीं इस फिल्म में अक्षय ने ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। अब एक्टर की ये फिल्म जल्द ही टीवी पर आने वाली है। इससे पहले एक्टर ने खुलासा किया है कि ये उनके करियर की सबसे कठिन भूमिका वाली फिल्म है। अक्षय ने कहा, ‘फिल्म लक्ष्मी फिल्म से मैंने बहुत कुछ सीखा है। जिस प्रकार यह भूमिका बात करती है, चलती है, डांस करती है। इसके लिए मैंने कई घंटे की मेहनत अभ्यास के तौर की थी। यह…
Author: faridabadnews24
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि देश ने सबसे बड़ी गलती तकनीक के क्षेत्र में दुनिया के साथ कंधे से कंधा न मिलकर चलने की है। इसका खामियाजा पाकिस्तान को आज तक उठाना पड़ रहा है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पाकिस्तान दुनिया के साथ तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़कर काम करेगा और साथ भी चलेगा। इमरान खान ने ये बातें खैबर पख्तूंख्वां की यूनिवर्सिटी में एक नए अकादमिक ब्लॉक और एग्जामिनेशन सेंटर के उद्घाटन समारोह के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान दुनिया में चल रही तकनीकी क्रांति का हिस्सा बनेगा और…
ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर उठ रहे सवालों के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन(Boris Johnson) ने आज एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। यूरोपीय और ब्रिटिश ड्रग कंट्रोलर संस्थाओं ने साफ किया है कि टीका लेने से खून का थक्का (Blood Clots) जमने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।इसके बावजूद लोगों में वैक्सीन को लेकर खौफ और चिंता बरकरार है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने टीका लगवाकर लोगों का भ्रम दूर करने का प्रयास किया है। उन्होंने खुद ट्वीट (Tweet) करके इसकी जानकारी दी। पीएम जॉनसन ने ट्वीट में लिखा- मैंने अभी-अभी ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की…
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली पुलिस एक बार फिर सख्त हो गई है। कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के धड़ल्ले से चालान किए जाने लगे हैं। पिछले सप्ताह में मास्क नहीं पहनने वालों के हर रोज 100 या उससे कम चालान होते थे, लेकिन शुक्रवार को शाम 4 बजे तक ही मास्क नहीं पहनने वालों के 818 चालान किए गए। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने और मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। हालांकि बढ़ते चालानों से दिल्ली पुलिस को अपनी छवि की भी चिंता…
पीडब्ल्यूडी लाल किले (दिगंबर लाल जैन मंदिर से पुराना लाजपत राय मार्केट तक) पर चांदनी चौक के लाल जैन मंदिर से फतेहपुरी मस्जिद तक पुनर्विकास परियोजना के तहत काम शुरू कर रही है। पहले फेज का काम 30 दिन यानि 20 अप्रैल तक चलेगा। इन 30 दिनों तक दरियागंज से कश्मीरी गेट की ओर जाने वाले मार्ग का आधा कैरिज्वे वाहनों क लिए बंद रहेगा। ऐसे में दरिया गंज से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन व कश्मीरी गेट जाने वालों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जब दरिया गंज से कश्मीरी गेट तक एनएस मार्ग का कैरिजवे बंद रहेगा है…
दिल्ली के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में 75 फीसदी ओपन सीट (सामान्य) पर दाखिले के लिए पहली सूची आज जारी होगी। साथ ही प्रतीक्षा सूची भी जारी की जाएगी। अभिभावक स्कूल की वेबसाइट पर यह सूची देख सकेंगे। इसकेबाद अभिभावकों को फीस जमा कराकर बच्चे के लिए सीट पक्की करनी होगी। यदि पहली सूची से किसी अभिभावक को कोई परेशानी है या कोई शंका है तो वह 22-23 मार्च तक स्कूल से अपनी शंका का समाधान कर सकते हैं। उसके बाद 25 मार्च को दूसरी सूची जारी होगी। नर्सरी दाखिले से जुड़े…
हरियाणा के चरखी दादरी जिले में युवक को उठाकर थाने में उसके साथ मारपीट करने के मामले में आरोपित पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने कड़ा संज्ञान लिया है। बता दें कि एसपी ने इस मामले में चार आरोपित पुलिस कर्मचारियों को निलंबित व दो एसपीओ को बर्खास्त कर दिया। एसपी ने थाना प्रभारी वीर सिंह की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, 13 मार्च को जिले के वार्ड 19 निवासी सोमबीर ने गोशाला मोहल्ला निवासी राहुल कुमार के खिलाफ मारपीट व गाली गलौच करने की शिकायत पुलिस थाने में दी थी। इस मामले में पुलिस राहुल कुमार…
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 11वीं व 9वीं की होने वाली वार्षिक परीक्षाओं की समय सारणी में बदलाव कर दिया है। नए समय सारणी के अनुसार ये परीक्षाएं सुबह 10 बजे आरंभ होंगी। वहीं पहले के नियमानुसार ये परीक्षाएं सुबह 8.30 बजे शुरू होनी थी। बता दें कि बोर्ड द्वारा कक्षा 11वीं व 9वीं की वार्षिक परीक्षाओंं के लिए समय सारणी जारी की चुकी है। इसके अनुसार 11वीं की परीक्षाएं 26 मार्च एवं 9वीं की परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार 11वीं कक्षा की परीक्षाएं 26 मार्च से शुरू होकर 23 अप्रैल तक…
HSSC ने इस भर्ती का अंतिम परिणाम किया जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट :
फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेस मिश्रा ] गर्मियों में लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए नगर निगम ने एक्शन प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। सबसे पहले निगम ने छोटे-बड़े करीब 60 ट्यूवबेल लगाने का फैसला किया है। इसके लिए टेंडर लगाए दिए गए हैं। मई-जून से बोरिंग करके सभी ट्यूबवेलों से पानी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी ताकि लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल किल्लत का सामना ना करना पडा। पानी के ट्यूबवेल लगवाने के लिए किए गए टेंडरों में सबसे ज्यादा बडखल, फरीदाबाद, एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में लगाए जाएंगे। इनमें भी बडखल विभानसभा के एनआईटी…
