दंगल गर्ल गीता फौगाट और भाजपा नेता व पहलवान बबीता फौगाट की ममेरी बहन रितिका ने सोमवार रात को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रितिका ने अपने फूफा महाबीर फौगाट के गांव बलाली स्थित मकान में फंदा लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव राजस्थान के झुंझुनूं जिले के जैतपुर में मंगलवार को किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, रितिका ने 12 से 14 मार्च तक भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर महिला व पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस दौरान 14 मार्च…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : [पत्रकार प्रमिला ] उपायुक्त यशपाल ने बताया कि कुपोषण दूर करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 16 मार्च से 31 मार्च तक पोषण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया है। इस पखवाड़े के तहत प्रतिदिन एक गतिविधि का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को आयुष विभाग से पहुंची डॉ. सीमा ने सेक्टर-15 स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में औषधीय पौधे रोपित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता शर्मा भी मौजूद थी। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि कुपोषण आज हमारे सामने बहुत बड़ी समस्या है। आज भी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों…
फरीदाबाद : [ पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] एसडीएम अपराजिता ने आज मंगलवार को एमसीएफ के वार्ड नंबर 39 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एमसीएफ के सफाई अभियान से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वार्ड नंबर 39 में सफाई व्यवस्था, कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट जो सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार एमसीएफ द्वारा निर्धारित किए गए हैं। उन पर सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान दें। इसके अलावा जो लोग खाली प्लाटों में कूड़ा करकट फेंक रहे हैं। उन्हें ऐसा न करने बारे प्रेरित करें। एसडीएम अपराजिता ने वार्ड नंबर 39 में खुली नालियों…
फरीदाबाद : [पत्रकार प्रमिला ] परिवार पहचान पत्र के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी सुशीला ने आज यहां बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिला स्तर पर वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन, लाडली, बौना, निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता हेतु पेंशन प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का लाभ लिए जाने के लिए पात्र व्यक्ति का परिवार पहचान पत्र बनवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पेंशन प्राप्त करने वाले धारकों को अपना परिवार पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस जिले में 24786 लाभ धारकों के परिवार पहचान पत्र बकाया है, अभी तक 83 प्रतिशत पेंशन धारकों के परिवार पहचान पत्र बने…
फरीदाबाद : [ पत्रकार मिथलेश मिश्रा] शहर की सबसे बदहाल प्याली-हार्डवेयर सडक़ निर्माण की मांग को लेकर अनशनकारी बाबा रामकेवल का धरना आज 12वें दिन में प्रवेश कर गया। आज क्रमिक अनशन पर समाजसेवी तथा हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ तथा भगवानदास डूडेजा, राकेश कुमार रक्कू ने बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरनास्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ और अनशनकारी बाबा रामकेवल ने कहा कि निगम अधिकारियों को सडक़ बनाने के लिए रूचि दिखानी चाहिए और जल्द से जल्द टैंडर प्रक्रिया पूर्ण करनी चाहिए, ताकि इस खूनी सडक़ का निर्माण हो…
फरीदाबाद : [ पत्रकार मिथलेश मिश्रा] पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह ने आज पुलिस लाइन सेक्टर 30 में क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी है। इस मौके पर क्रिकेट स्टेडियम को तैयार करने वाले स्लेज हैमर कंपनी के मालिक प्रदीप मोहंती भी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्टेडियम पुलिसकर्मियों, उनके बच्चों और आम लोगों के लिए रहेगा। स्टेडियम में प्रैक्टिस के साथ-साथ हो सका तो हम रेगुलर टूर्नामेंट भी कराएंगे। इससे उच्च क्वालिटी के खिलाड़ी बाहर निकल कर आएंगे और अपनी प्रतिभा को दिखा सकेंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन में काफी स्पेस है यहां…
फरीदाबाद : [पत्रकार प्रमिला] भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री श्रुति चौधरी ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि यह ऐसी पहली सरकार है, जो किसानों के हकों को खत्म करके उन्हें भुखमरी के कगार पर पहुुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की बात कहकर सत्ता में आई भाजपा सरकार आज हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और देश व प्रदेश की जनता का अब इस सरकार से पूरी तरह से मोहभंग हो चुका है। श्रुति चौधरी बीती रात फरीदाबाद-गुडग़ांव…
फरीदाबाद : [पत्रकार प्रमिला] तिगांव से भाजपा विधायक श्री राजेश नागर ने आज विधानसभा में अपने क्षेत्र की कई प्रमुख मांगों को उठाया। उन्होंने ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र के लिए अलग बजट की मांग की। उन्होंने नहरपार क्षेत्र को शासकीय आदेश द्वारा ग्रेटर फरीदाबाद करने की भी मांग की। विधायक राजेश नागर ने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में करीब 40 सेक्टर हैं जिसमें लाखों लोग रहते हैं। यहां विकास के लिए अलग बजट दिया जाए क्योंकि यहां विकास कराने वाले निकाय नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण दोनों के पास फंड की कमी है। इसके साथ ही कई साल…
फरीदाबाद : [पत्रकार प्रमिला ] सामाजिक कार्य दिवस के उपलक्ष में जज्बा फाउंडेशन, संभारये सोशल फाउंडेशन एवं सोनू नव चेतना फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में पर्यवारण सेवा सबसे बड़ी सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे शहर के अलग अलग स्थनो पर जाकर सब्जी व फल विक्रेताओं को कपडे के थाले दिए गए ताकि पोलोथिन का कम से कम इस्तेमाल हो सके व पर्यवारण को दूषित होने से बचाया जा सके। इस अवसर पर जज्बा फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु भट्ट ने बतया की आज वर्ल्ड सोशल वर्क डे के अवसर पर विभिन संस्थाओ के सहयोग से शहर की सेक्टर-16 स्थित…
