Author: faridabadnews24

फरीदाबाद  :  पुलिस कमिश्नर श्री ओ पी सिंह ने आज पुलिस लाइन सेक्टर 30 में वेलफेयर मीटिंग आयोजित कर थानों, क्राइम ब्रांच यूनिट, चौकी इत्यादि से आए पुलिस कर्मियों की वेलफेयर मीटिंग लेकर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान पुलिस कमिश्नर श्री ओ पी सिंह के अलावा डीसीपी मुख्यालय श्री अर्पित जैन, डीसीपी सेंट्रल मुकेश मल्होत्रा, डीसीपी बल्लबगढ़ सुमेर सिंह, डीसीपी ट्रेफिक सुरेश कुमार के अलावा एसीपी मुख्यालय श्री आदर्श दीप सिंह एवं सभी एसीपी और पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान खेड़ी पुल पुलिस लाइन में रह रहे पुलिस कर्मचारियों ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि उनके यहां पर जो…

Read More

फरीदाबाद  : आज फरीदाबाद में सोने और चांदी के दामों में बदलाव आया है। फरीदाबाद की बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 45,880.0 रुपये रहा। कल की तुलना में सोना आज 30.0 रुपये अधिक रहा। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट 68,780.0 रुपये रहा। फरीदाबाद में कल सोने का भाव 45,850.0 रुपये और चांदी का भाव 68,470.0 रुपये था। सोने की खरीदारी से पहले हॉलमार्क का रखें ध्यान सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। अच्छा होगा कि हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की…

Read More

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप गांधी का बुधवार को निधन हो गया। वे कोरोना वायरस संक्रमित थे। उनका इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेता दिलीप गांधी के निधन पर दुख जताया और उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘उन्होंने महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने के लिए बहुत प्रयास किए।’ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘केंद्रीय मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री…

Read More

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] एनआइटी क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा का कहना है कि प्रशासनिक व राजनीतिक संरक्षण में भू माफिया औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की सूरत बिगाड़ रहे हैं। बड़े शहर के नियोजित विकास को दरकिनार कर भूमाफिया अवैध कालोनियां विकसित कर रहे हैं। इसके अलावा बंद पड़ी औद्योगिक इकाईयों में अवैध रूप से वाणिज्यिक प्लाट काटे जा रहे हैं। इससे औद्योगिक नगरी का न सिर्फ स्वरूप बिगड़ रहा है बल्कि महंगी जमीन होने के कारण उद्यमी अपने पुराने मगर चालू उद्योग बंद करके दूसरी सस्ती जमीन पर शिफ्ट कर रहे हैं। जबकि उद्यमियों ने यह जमीन…

Read More

लोकसभा में केंद्र सरकार को घेरने वाले कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी मौजूदा समय में केंद्र की राजनीति से दूर चल रहे हैं। इसकी एक वजह उनकी आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों को माना जा रहा है। दरअसल, चौधरी खुद बंगाल के ही निवासी हैं। ऐसे में कांग्रेस उनको पूरी तरह बंगाल चुनाव में समर्पित रहने की जिम्मेदारी दे चुकी है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में अधीर रंजन की पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2016 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जबरदस्त हार के बावजूद मुर्शिदाबाद और मालदा जैसे…

Read More

कर्नाटक वक्फ बोर्ड ने ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए दरगाहों और मस्जिदों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकरों के उपयोग पर पाबंदी लगा दी है। इस संबंध में वक्फ बोर्ड ने सर्कुलर जारी कर दिया है। वक्फ बोर्ड के सर्कुलर के मुताबिक मस्जिदों और दरगाहों में बजने वाले लाउडस्पीकरों की ध्वनि से मानव स्वास्थ्य में गलत असर पड़ रहा है। यह सर्कुलर 9 मार्च को जारी किया गया है। नियमों का उल्लंघन किया तो लगेगा जुर्माना वक्फ बोर्ड की ओर से जारी सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि यदि नियमों का उल्लंघन…

Read More

रेलवे विभाग ने त्योहार स्पेशल ट्रेनों के चलने की अवधि बढ़ा दी है। इनमें कई भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें भी हैं। त्‍योहार स्‍पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाए जाने का फायदा आम यात्रियों को होगा। वे आसानी से स्पेशल ट्रेनों की मदद से एक से दूसरे शहरों के बीच आना-जाना कर सकेंगे। भोपाल व इटारसी स्टेशन से चलने वाली ट्रेनें, चलने का दिन और बढ़ाई गई अवधि…. – ट्रेन 01407 पुणे लखनऊ-जंक्शन स्पेशल, मंगलवार, 29 जून तक। – ट्रेन 01408 लखनऊ-जंक्शन पुणे स्पेशल, गुरुवार, 1 जुलाई तक। – ट्रेन 02107 एलटीटी-लखनऊ स्पेशल, सोमवार- बुधवार- शनिवार, 30 जून तक।…

Read More

किसी को अपने अमल का हिसाब क्या देते, सवाल सारे गलत थे जवाब क्या देते।’ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रख्‍यात शायर मुनीर नियाजी की इन पंक्तियों के साथ विपक्ष को बजट प्रस्तावों पर चर्चा के बाद अपना जवाब दिया। विधानसभा की मंगलवार को दो सीटिंग बजट प्रस्तावों पर हुई चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने देर रात नौ बजे तक सदन में विपक्ष द्वारा उठाए हर सवाल का बखूबी जवाब दिया। किस्से-कहानियों, चुटकुलों और शायरी के बीच सदन का माहौल बेहद खुशनुमा नजर आया। कभी मनोहर लाल ने किस्से सुनाए तो कभी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणवी अंदाज…

Read More

हाई प्रोफाइल परिवारों के युवक व युवती ने अपने घरों से भाग कर शादी कर ली। इसके बाद वे लुधियाना पहुंचे तो नवविवाहित जोड़े को सुरक्षा देने में शहर के दो थानों की पुलिस को पसीना छूट गया। सोमवार देर शाम दोनों को सुरक्षित घर पहुंचाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। हरियाणा में शादी कर लुधियाना पहुंचे नवविवाहित जोड़े ने सेशन कोर्ट में पेश होकर सुरक्षा की मांग की।  दूल्हा जिले के हैबोवाल इलाके का रहने वाला है जबकि दुल्हन हरियाणा के गुड़गांव की रहने वाली है। दोनों गुड़गांव में एक ही कंपनी में काम करते हैं।…

Read More

पानीपत जिले के छह माडल संस्कृति स्कूली छात्रों के लिए खबर अच्छी है। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र अब सीबीएसई की अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। जिसके लिए सीबीएसई बोर्ड ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा शिक्षा बोर्ड भिवानी के तहत चल रहे छह स्कूलों को  मान्यता दी है। इनमें से दो प्राचार्यों की नियुक्ति भी हो चुकी है। स्कूलों में नए सत्र से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। जिले के प्रत्येक खंड में एक राजकीय स्कूल को माडल संस्कृति सीसे स्कूल का दर्जा मिला है। उक्त स्कूलों की सीबीएसई से मान्यता को लेकर प्रक्रिया शुरू हुई थी।…

Read More