Author: faridabadnews24

फरीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] मंगलवार को किसान संघर्ष समिति के बनैर तले गांव मोहना की सरजमी पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के फरीदाबाद आगमन के विरोध में महापंचायत का आयोजन किया गया । महापंचायत में 22 गांवों के मौजिज ग्रामीणों में एक स्वर में आगामी 21 मार्च को गांव नरियाला में आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेने आ रहे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विरोध करने का फैसला लिया गया। दुष्यंत चौटाला को किसान काले झंडे दिखा कर अपना विरोध दर्ज कराएँगे। यदि सरकार ने विरोध को दबाने कोशिश की तो किसान उसका डट कर मुकाबला करेगा। महापंचायत की…

Read More

फ़रीदाबाद : [पत्रकार मिथलेश मिश्रा ] आजादी का अमृत महोत्सव अर्थात आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर शिक्षा विभाग हरियाणा के आदेशानुसार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में मनाया जा रहे अमृत महाेत्सव में आज संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर छात्राओं और युवाओं को आजादी के संघर्षों, स्वतंत्रता रूपी यज्ञ में प्राणों की आहुति देने वाले वीरों और स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से परिचित करवाने…

Read More

उत्तर प्रदेश के ज़िला कन्नौज के अंतर्गत आने वाले नौरैया गाँव में क्यारी फ़ाउंडेशन द्वारा गरीब बच्चों के लिए मुफ़्त शिक्षा प्रदान करने के लिए एक नया सेंटर खोला गया। यह क्यारी फ़ाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश में खोला गया पहला सेंटर है। इससे पहले हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में इस फ़ाउंडेशन द्वारा 400 बच्चों को मुफ़्त शिक्षा प्रदान की जा रही है। क्यारी फ़ाउंडेशन की इस मुहिम की शुरुआत फ़रीदाबाद से ही हुई थी। इस मौक़े पर बच्चों को किताबें, कापियाँ और स्टेशनेरी मुफ़्त बाँटी गयी और 100 बच्चों को एडमिशन दिया गया। इस अवसर पर संस्था की फ़ाउंडर…

Read More

चंडीगढ़ / फरीदाबाद : औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में बढ़ते प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार कारगर कदम उठाएगी। इस बाबत सरकार ने विधायक नीरज शर्मा के एक सवाल पर जवाब देते हुए विधानसभा में आश्वस्त किया कि एनआइटी क्षेत्र में प्रदूषण खत्म करने के कार्य की निगरानी एक वरिष्ठ अधिकारी करेंगे। यह अधिकारी तीन माह में एक बार मौका मुआयना रिपोर्ट भी तैयार करेंगे। नीरज शर्मा ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एनआइटी क्षेत्र के 60 फुट एयरफोर्स रोड की प्रदूषण के मामले हाटस्पाट के रूप में पहचान करने के बाद विधानसभा में सरकार से पूछा कि इस…

Read More

कुशीनगर : तमकुहीराज तहसील सेवरही विकास खण्ड के ग्राम सभा मठिया श्रीराम के समाजसेवी व आर.टी. आई एक्टिविस्ट मोहन तिवारी ने लिखित आपत्ति शिकायत पत्र में कहा था कि 85 प्रतिशत जनसंख्या होने के बावजूद भी मठिया श्रीराम में ग्राम प्रधान पद अनारक्षित सीट नही हुआ उसका मुख्य कारण सेवरही ब्लॉक के वीडियो ने अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए मनमानी पूर्ण रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज था जिसके चलते मठिया श्रीराम में भी ग्राम प्रधान पद का सीट अनारक्षित न होकर ओ.बी.सी हो गया था जबकि वहां पर अत्यधिक जनसंख्या सामान्य वर्ग विशेष लोगों की है। समाजसेवी…

Read More

रुड़की में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें याद किया गया। स्वामी विवेकानंद को भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताते हुए कहा गया कि उनके विचार हमेशा प्रसांगिक बने रहेंगे।हरमिलाप धर्मशाला में संस्कार भारती रुड़की और रामकृष्ण सेवाश्रम समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हरिद्वार से आए स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सोए हुए देश को जगाया और देश की संस्कृति का डंका अपनी ओजस्वी वाणी के माध्यम से पूरे विश्व में फैलाया। 1893 में शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में उन्होंने सबका दिल जीता और भारती की वसुधैव कुटुम्बकम की अवराधरणा को चरितार्थ किया।…

Read More

बदलते लाइफस्टाइल के चलते आजकल फ्रोजन फूड (Frozen Food) और पैक्ड फूड (Packed Food) का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है. ताजे खाने की तुलना में फ्रोजन फूड को सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता.  लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये Frozen Foods हमारी सेहत के लिए कितने खतरनाक हो सकते हैं!  हम इस रिपोर्ट के जरिए आपको बताएंगे कि Frozen Food से हमें क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं. हाइड्रोजेनेटेड पाम ऑयल का इस्तेमाल नुकसानदायक फ्रोजन फूड (Frozen Foods) में हाइड्रोजेनेटेड पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें हानिकारक ट्रांस फैट होते हैं. इसके अलावा इनमें…

Read More

बड़े पर्दे पर विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर सोनू सूद असल जिंदगी में हीरो हैं। कोरोना संक्रमण के इस दौर में उन्होंने मजबूर मजदूरों को मदद की सबसे ज्‍यादा जरूरत थी। सरकार पर नाकामी का ठीकरा फोड़ने की बजाय सोनू सूद ने खुद लाखों प्रसासियों को उनके घर पहुंचाया। सोनू सूद ने ये साबित कर दिया कि मदद के लिए पैसों की नहीं, हिम्‍मत की जरूरत होती है। यही नहीं अब वह उनके रोजगार की भी व्‍यवस्‍था कर रहे हैं। इसी बीच सोनू सूद ने ट्वीट कर  देश के अरबपतियों को आईना दिखाया। हालांकि अपने इस ट्वीट की वजह…

Read More

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स के एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  ने फिर रिया चक्रवर्ती  की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। NCB ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती को जमानत दिए जाने के बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। एक तरफ जहां रिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं दूसरी तरफ सुशांत के फैंस एनसीबी की इस कार्यवाही की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही ट्विटर पर #RheaChakraborty ट्रेंड कर रहा है। लोग रिया को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे…

Read More

दिल्ली में देश के सबसे बुजुर्ग 107 वर्षीय रोगी ने कोरोना की वैक्सीन लगवाकर मिसाल पेश की है। दक्षिणी दिल्ली इलाके में रहने वाले केवल कृष्णन ने सोमवार को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में कोरोना की वैक्सीन लगवाई। इंस्टीट्यूट का दावा है कि 107 साल से अधिक की उम्र में देश के वह सबसे उम्रदराज बुजुर्ग है जिन्होंने कोरोना का टीका लगवाया हो। इंस्टीट्यूट के कार्डियोलॉजी इंटरवेंशनल विभाग के चेयरमैन डॉ. अशोक सेठ की निगरानी में उनका टीकाकरण किया गया। दो साल पहले बुजुर्ग को ब्रेन स्ट्रोक से बचाने के लिए स्टंट डालने की सर्जरी भी की गई थी जो…

Read More