बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बीते लंबे समय से अपनी दरियादिली के चलते सुर्खियों में हैं। सोनू सूद कोरोना के बीच परेशान गरीब परिवारों की मदद करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। वह हर क्षेत्र में लोगों की सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं। फिर चाहे वह विदेश में फंसे छात्रों को स्वदेश लाने का काम हो या फिर किसान को ट्रेक्टर देने या छात्रों को ऑनलाइन क्लासेस के लिए मोबाइल उपलब्ध करावाना हो। अब उन्होंने 1 लाख नौकरियां देकर 10 करोड़ देशवासियों की जिंदगी बदलने की प्रतिज्ञा ली।इस बात की जानकारी सोनू सूद ने सोशल मीडिया के जरिए…
Author: faridabadnews24
रोनित रॉय और अमित साध अभिनीत ‘7 कदम ’के एक आकर्षक ट्रेलर के बाद, प्रमुख ओटीटी मंच ने रोनित रॉय और अमित साध की विशेषता वाले शो से एक ऊर्जावान अपबीट ट्रैक ‘चकला वकला’ दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया है। ‘7 कदम ’से रिलीज हुआ नया गाना ‘चकला वकला’ भारतीय और पश्चिमी बीट्स का एक परिपूर्ण मिक्स, हर्षित सक्सेना द्वारा रचित और गाया गया गीत हाई ऑक्टेन बीट्स के साथ एक उच्च ट्रैक है। इस प्रेरक गीत में अमित साध और रोनित रॉय ने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए अंतिम मैच की तैयारी की और निश्चित रूप से…
राजधानी दिल्ली के करोल बाग (Karol Bagh) इलाके में घेराबंदी कर पांच घंटे तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे 55 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इस अभियान में अर्धसैनिक बल के कर्मियों सहित 100 कर्मी शामिल थे। यह अभियान रविवार शाम सात बजे से देर रात तक चलाया गया। पुलिस उपायुक्त (मध्य) जसमीत सिंह ने बताया कि घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाने का मकसद आपराधिक कृत्यों में पहले से शामिल संदिग्धों को पकड़ना था। उन्होंने बताया कि यह अभियान पांच घंटे तक चला। इस…
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने ‘टूलकिट’ मामले (Toolkit Case) में आरोपी पर्यावरण एक्टिविस्ट शुभम कर चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी। अदालत ने कहा कि तब तक चौधरी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि, शांतनु और निकिता जैकब की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई जारी है। जानकारी के अनुसार, पटियाला हाउस कोर्ट ने बीते शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया था कि शुभम कर चौधरी के खिलाफ 15 मार्च तक कोई कठोर कार्रवाई न करे। चौधरी ने किसान आंदोलन से जुड़ी ‘टूलकिट’ मामले में अग्रिम जमानत की मांग…
इसी बीच, केंद्रीय अल्पसंख्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि किसानों के कांधे पर रखकर बंदूक चलाई जा रही है। BKU प्रवक्ता राकेश टिकैत और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर। (फाइल फोटोः टि्वटर-@RakeshTikaitBKU/एक्सप्रेस आर्काइव फोटो-अनिल शर्मा) कृषि कानूनों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान नेताओं पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि किसान यूनियन के नेता अपने मामलों में निर्णय नहीं कर पा रहे हैं। पर वे दुनिया की ठेकेदारी लेने की कोशिश कर रहे हैं। तोमर ने इस दौरान पुनः बातचीत के जरिए मसला हल करने की बात पर बल दिया।…
कपिल सिब्बल का कहना है कि जिन 23 नेताओं ने कांग्रेस चीफ सोनिया गांधी को पत्र लिखा है, उन्हें विद्रोही नहीं बल्कि कांग्रेस की लीगेसी के रक्षक के तौर पर देखा जाना चाहिए। पत्र में भले ही 23 नेताओं के दस्तखत हों, लेकिन पार्टी में ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो उनकी बातों से इत्तेफाक रखते हैं। सिब्बल का कहना था कि वो पार्टी के वर्कर हैं। उनका ध्येय सकारात्मक और रचनात्मक तरीके से पार्टी को सशक्त बनाना है। स्टार कैंपेनरों की लिस्ट के सवाल पर उनका कहना था कि पार्टी उन्हें कोई दायित्व न भी सौंपे तो भी वो…
मायावती ने सोमवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 87वीं जयंती पर उनको याद किया। इस अवसर पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी का किसी के साथ भी गठबंधन का अनुभव अच्छा नहीं रहा, हमारी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता और हमारे मतदाता बेहद अनुशासित है। देश की अन्य पार्टियों के साथ ऐसा नहीं है।’’ तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बसपा। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने सोमवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी चार प्रदेशों – तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी- में बिना किसी गठबंधन के अकेले विधानसभा चुनाव…
कोरोना के मुश्किल समय में विभिन्न राज्यों ने हालात काबू किए और परीक्षाएं आयोजित करवाने में सफल रहे। इनमें बिहार भी शामिल रहा। बिहार बोर्ड ने फरवरी 2021 में 12वीं की परीक्षाओं आयोजित करवाई थीं और अब लाखों छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। पटना से खबर है कि बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) अगले कुछ दिनों में अपनी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर कक्षा 12 (कक्षा 12 वीं इंटरमीडिएट) 2021 परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। कई मीडिया रिपोर्टों ने पहले दावा किया कि Bihar BSEB 12th Result 2021 का परिणाम फरवरी में घोषित किया जाएगा, लेकिन बोर्ड के अधिकारियों ने…
हरियाणा में विरोध-प्रदर्शनों के दौरान सरकारी व निजी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने वालों से ही भरपाई की जाएगी। इसके लिए सोमवार को गृह मंत्री अनिल विज विधानसभा में संपत्ति क्षति वसूली विधेयक-2021 पेश करेंगे। इसके अनुसार, यदि कोई व्यक्ति प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाता है तो हर्जाना उसी से वसूला जाएगा। हर्जाना न देने पर जेल के साथ जुर्माना भी हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि इसमें अधिकतम 3 साल की जेल और एक लाख तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। हालांकि, सरकार इसे कम ज्यादा भी कर सकती है। उत्तर प्रदेश में भी ऐसा कानून…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सिविल, इलेक्ट्रिकल और मकैनिकल स्ट्रीम में असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए होने जा रही परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में नोटिस जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे वेबसाइट पर जारी नोटिस देख सकते हैं। भर्ती परीक्षा 03, 04, 10, 11, 17, 18, 24 और 25 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी जो अब स्थगित कर दी गई है। आयोग ने कहा है कि अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई है और…
