फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बजट को पूरी तरह से छलावा करार दिया। उन्होंने बजट को पूरी तरह से फेल बताया जिसमे आमजन के लिए कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा की सरकार ने सबसे खराब बजट पेश करने का काम किया है क्योंकि हरियाणा एक कृषि प्रधान प्रदेश है और उसी प्रदेश की किसान विरोधी सरकार ने इस बजट के माध्यम से अन्नदाताओं की घोर अनदेखी की है। श्री भड़ाना ने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में सबसे अव्वल स्थान पर…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : जर्जर प्याली-हार्डवेयर सड़क निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान अनशनकारी बाबा रामकेवल का धरना शुकऱ्वार को आठवें दिन भी जारी रहा। इसके अलावा क्रमिक अनशन पर शुक्रवार को जगदीश वैद्य बैठे। इस सड़क पर कुछ दिन पहले हादसे में मारे गए इंजीनियर सचिन शर्मा की याद में लोगों ने धरना स्थल से कैंडल मार्च निकाल कर सड़क बनाने की मांग की गई। लोगों ने कहा इस जर्जर सड़क के कारण एक इंजीनियर की मौत हो गई। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन ने सड़क को नहीं बनवाया। इसकी मांग सीएम मनोहर लाल, परिवहन मंत्री…
फरीदाबाद : बड़खल फ्लाईओवर के पास सेक्टर-27ए स्थित एक पेंट फैक्टरी में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर सभी स्टेशनों से सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाना शुरू कर दिया। 13 गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में एक कर्मचारी के झुलस गया। कर्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर अफसर राजेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि बड़खल फ्लाईओवर के पास प्लाजा पेंट फैक्टरी है। उसमें दोपहर करीब सवा दो बजे अचानक आग लग गई। आग पर करीब साढ़े चार बजे…
फरीदाबाद : बादशाह खान चौक से लेकर 1-2 के चौक तक दुकानदारों द्वारा किए हुए अतिक्रमण पर नगर निगम ने शुक्रवार को कार्रवाई की। तोड़फोड़ दस्ते का नेतृत्व स्वयं संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान कर रहे थे। बीच-बीच में दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। कुछ दुकानदार तो अर्थमूवर के आगे आ गए और एक शख्स अपने छज्जे के नीचे ही खड़ा हो गया, ताकि अर्थमूवर इसे तोड़ न सके। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। विरोध बढ़ता देख तोड़फोड़ दस्ते को पीछे हटना पड़ा। अब नगर निगम अधिकारी कार्रवाई में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ…
फरीदाबाद : मेट्रो अस्पताल सेक्टर-16 व फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआइए) ने जिले के विभिन्न उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों व उनके स्वजन के उत्तम स्वास्थ्य के लिए हाथ बढ़ाए हैं। श्रमिकों व उनके स्वजन को उपचार की बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लिए समझौता प्रपत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, साथ ही एफआइए-मेट्रो स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। पद्म विभूषण व डा.बीसी राय अवार्ड से सम्मानित मेट्रो अस्पताल के चेयरमैन डा.पुरुषोत्तम लाल व एफआइए प्रधान बीआर भाटिया ने समझौता प्रपत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद फाइलों का आदान प्रदान किया। इस मौके पर एफआइए के प्रधान बीआर भाटिया…
शहर के सरकारी गर्ल्स स्कूल में गेस्ट अध्यापिका को प्रताड़ित करने के आरोपों में घिरे प्रिंसिपल कम कार्यकारी खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जबकि सुसाइड नोट में प्रिंसिपल राजकुमार मेहता ने सवा करोड़ में प्रॉपर्टी का सौदा होने और लगभग रकम लेने के बाद भी पार्टी के मुकरने को आत्महत्या की वजह बताया है। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर 5 लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। राज कुमार मेहता और स्कूल चौकीदार संजीव शर्मा के खिलाफ 2 बीईओ आधारित उच्च स्तरीय जांच टीम…
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा: कोरोना काल में दान करने के लिए पेंशन भोगियों, विधायकों और सांसदों का दिल से आभार, प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना मुख्य लक्ष्य, 2021- 22 में बिजली व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे. मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने वृद्धावस्था पेंशन को बढाकर 2500 रुपये महीना करने की घोषणा की. यह बढ़ौतरी 1 अप्रैल से लागू होगी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने आत्मनिर्भर भारत पहल के अंतर्गत ‘डिस्ट्रेस राशन टोकन स्कीम’ लागू की जिसके तहत ऐसे परिवारों को प्रति परिवार 5 किलो…
प्रवासी मजदूरों को अब दूसरे प्रदेशों में रियायती दर पर राशन खरीदने को लेकर परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। क्योंकि सरकार ने राशन वितरण को लेकर वन नेशन-वन राशन कार्ड की योजना शुरू कर दी है। जिससे कोई भी प्रवासी कहीं भी अपना राशन ले सकेगा। वहीं सरकार ने राशन बांटने की प्रक्रिया का आसान करने के लिए एक एप भी लॉंच कर दी है। आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत पर मेरा राशन ऐप लॉन्च करते हुए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में सचिव सुधांशु पांडे ने कहा कि यह ऐप प्रवासी मजदूरों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगा। इसके…
मनोहर सरकार हरियाणा को हर लिहाज से धीरे-धीरे स्मार्ट बनाने की ओर अग्रसर है। इसके चलते मुख्यमंंत्री ने शुक्रवार को पेश किए बजट में दो और शहरों को स्मार्ट एवं सहनशील शहरों के रूप में विकसित करने की घोषणा की। साथ ही प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी का दर्जा प्राप्त कुरुक्षेत्र का विकास करने के लिए अलग से दिव्य कुरुक्षेत्र परियोजना बनाई गई है। हरियाणा में अभी तक करनाल और फरीदाबाद ही स्मार्ट सिटी हैं। साइबर सिटी गुरुग्राम को भी इसी तरह की सुविधाएं प्राप्त हैं। अब प्रदेश सरकार ने योजना में पंचकूला और हिसार को भी शामिल कर लिया…
हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को वर्ष 2021-22 के लिए 1.55 लाख करोड़ का बजट पेश किया। वहीं हरियाणा में पेश हो रहे बजट को लेकर पंजाब के किसानों की भी निगाहें टीकी हुई थी। पूरे बजट के दौरान किसान आंदोलन का कहींं भी दबाव नजर नहीं आया। सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के अपने विजन के तहत बजट में उनके लिए छोटी-मोटी योजनाएं तो दी हैं लेकिन कोई बड़ी सीधी राहत की घोषणा नहीं की है। हरियाणा सरकार ने बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर जोर दिया है। प्रदेश में 9वीं से 12 तक निशुल्क…
