यूएन ग्लोबल फोरम फॉर रोड ट्रैफिक सेफ्टी ने एनएच-44 (सोनीपत-अंबाला हाईवे) पर सडक़ दुर्घटनाओं को कम करने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई सडक़ सुरक्षा पहल की सराहना की है। इस पहल के तहत, हरियाणा पुलिस ने इस वर्ष हरियाणा से गुजरने वाले एनएच-44 के 187 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सडक़ दुर्घटनाओं और इनसे होने वाली मृत्यु की संख्या को 33 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस संदर्भ में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने यूएन ग्लोबल फोरम फॉर रोड ट्रैफिक सेफ्टी के एक वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने इस पहल…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी दक्षिण क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 21 मार्च को पलवल में कमेटी चौक स्थित श्यामा कुंज में आयोजित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को इस बाबत राज्यसभा सदस्य एवं पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी डा.सुशील गुप्ता ने अरावली गोल्फ क्लब पहुंचे और पार्टी पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं संग बैठक की। बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने किया था। डा.गुप्ता ने बताया कि आयोजन का जिम्मा पलवल जिला इकाई को सौंपा गया है। शिविर चार स्तर का होगा, जिसमें बूथ लेवल तक संगठन का विस्तार, जीवन में राजनीति के दायित्व एवं महत्व,…
फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की कोटा जिला अध्यक्ष बहन रेखा पाण्डे जी व कोटा टीम के द्वारा आदरणीय श्री तेजमल जी जैन (वकील साहब) कि पत्नी श्रीमती राजकुमारी जी का अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान किया गया। उनकी उम्र 72 वर्ष कि हैं। वह बहुत ही धार्मिक और तपस्वी हैं। राजस्थान टीम के सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय मंत्री- साधना सिंघवी जिला अध्य्क्ष-रेखा पाण्डे, उपाध्य्क्ष-प्रे्रणा शर्मा व कोषाध्यक्ष-मोलीश्री जी ने उनका हार्दिक सम्मान किया।
फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच छत्तीसगढ़ द्वारा महाशिवरात्री का का पर्व मनाया गया। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की टीम ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। उसके बाद मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं में खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रुना शर्मा जी द्वारा खिचडी का आयोजन किया गया जिसमे बहन रुपा दलाई, निर्मला गुप्ता, हेमा साहू जी उपस्थित रहे।
फरीदाबाद : गोल्डी अरोड़ा व हरबीर चौधरी ने किया केंद्रीय राज्यमंत्री का स्वागतकेंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 तक आम आदमी को अपना घर और अपना रोजगार उपलब्ध करवाने की योजना पर युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। फरीदाबाद के नहरपार क्षेत्र में हरियाणा सरकार की पंडित दीनदयाल उपाध्याय अफोर्डबल स्कीम के तहत जहां सस्ते मकान उपलब्ध कराए जा रहे है वहीं इस क्षेत्र में नए-नए व्यवसायिक केंद्र भी स्थापित हो रहे है, जिससे यहां रहने वाले लोगों को रोजगार मुहैया होगा, जिससे वह बेहतर जीवन यापन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट…
फरीदाबाद : बुधवार को बड़खल चौक के पास बुद्ध औद्योगिक क्षेत्र स्थित कबाड़ गोदाम में हुए धमाके की जांच के लिए बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे मधुबन से फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंची। मधुबन (करनाल) की टीम के साथ-साथ जिला फॉरेंसिक टीम व बम निरोधक दस्ता भी मौजूद रहा। टीम का नेतृत्व कर रहे फॉरेंसिक टीम प्रभारी बैलेस्टिक विशेषज्ञ सहायक निदेशक डॉ. धर्मबीर सिंह ने मौके से मिट्टी सहित मृतक के कपड़ों के टुकड़े व कुछ नोट नमूने के तौर पर लिए। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला में नमूनों की जांच के बाद ही विस्फोट के कारणों…
फरीदाबाद : केंद्रीय वन मंत्रालय की ओर से बड़खल झील में खड़ी कीकर-झाड़ियों को वन क्षेत्र की संज्ञा दे दी गई है। ऐसे में इन झाड़ियों और कीकर की कटाई पर रोक लग गई है। मामला अब केंद्रीय वन मंत्रालय में अटक गया है। इस कारण ऐतिहासिक बड़खल झील में खड़ी झाड़ियों की कटाई कर पानी भरने के लिए अनापत्ति (नो-ऑब्जेक्शन) प्रमाण पत्र भी जारी नहीं हो पा रहा। अब झील के जीर्णोद्धार का जिम्मा उठा रही फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड कानूनी मदद लेकर परियोजना को पार लगाने की तैयारी में है। सत्तर के दशक में बड़खल झील पर्यटन स्थल…
पलवल : कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर अटोंहा के पास धरने पर बैठे किसान अब 26 मार्च को रेलवे लाइन और नेशनल हाईवे जाम करेंगे। इस बाबत किसानों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। गुरुवार को धरनास्थल पर हुई किसानों की बैठक में मार्च महीने में कई गतिविधियां करने का फैसला किया। किसान नेता महेंद्र चौहान ने बताया कि मथुरा से हजारों किसानों की यात्रा 19 मार्च को शुरू होगी। यह यात्रा 21 मार्च को पलवल जिला में प्रवेश करेगी और प्रवेश के दौरान यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। यात्रा 23…
फरीदाबाद : प्याली-हार्डवेयर सड़क निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों ने सारन चौक से प्याली चौक तक पदयात्रा निकाली। प्याली चौक पर इस सड़क के निर्माण नहीं होने के विरोध में बीते सात दिन से अनशनकारी बाबा रामकेवल धरने पर बैठे हैं। धरने में क्रमिक अनशन के क्रम में गुरुवार को प्रदीप कुमार ने अनशन किया। इस धरने और अनशन समर्थन में गुरुवार को समाजसेवी हरजिंदर सिंह मेहंदीरत्ता के साथ लोगों ने हाथ में जागो प्रशासन जागो की तख्तियां लेकर पदयात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर राजकुमार खरवार, सुनील यादव, संतोष यादव, रमेश जोशी, सचिन तंवर,…
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से ब्रज नगरी के आदि बद्रीनाथ और केदारनाथ मन्दिर मे पूजा अर्चना करके और पूँछड़ी का लोटा मे वसुन्धरा राजे ने समर्थकों और परिवारजनों को सम्बोधित किया आनन्द सिंह भवानीपुरा ने बताया है कि 2 दिवसीय कार्यक्रम के सूत्रधार और संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री और डीडवाना विधायक युनस खान जी के मार्गदर्शन मे राजस्थान के हजारों युवाओं की टीम ने अपना बेहतरीन कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया आनन्द सिंह भवानीपुरा ने बताया है कि 7 मार्च को पूँछड़ी के लोटा से सर्वप्रथम जनसभा से शुरू हुई यात्रा के साथ…
