फरीदाबाद : जिले में बुजुर्गों को टीका लगाने के अभियान ने बुधवार को जोर पकड़ लिया है। सुबह से बादशाह खान नागरिक अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर बुजुर्गों की लंबी लाइन देखने को मिली। नागरिक अस्पताल में लाइन व्यवस्थित करने के लिए सुरक्षाकर्मी को तैनात करना पड़ा। हालांकि तीसरे दिन भी आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया प्रभावित रहा। अधिकतर लोगों ने आन द स्पाट ही पंजीकरण कराया। उल्लेखनीय है 60 वर्ष के बुजुर्गों एवं विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों को तीन दिन से टीका लगाया जा रहा है। शुरुआत के दो दिनों के दौरान…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, फरीदाबाद के प्रशिक्षण विकास एवं परामर्श केंद्र ने एमसीए विभाग के समन्वय से 26 फरवरी 2021 को एमसीए के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए इंटर्नशिप – प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। चयन प्रक्रिया का पहला दौर तेजासो ग्रुप द्वारा एक से एक साक्षात्कार के साथ शुरू हुआ। श्री दुर्गेश गोयल, निदेशक, श्री राम रतन, विकास एवं प्रक्रिया प्रमुख, तेजासो समूह से श्री उम्मेद सिंह और सुश्री स्वाती ने छात्रों को एक अवसर प्रदान किया जिससे वे एक साक्षात्कार का सामना करने का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। टेक्निकल राउंड के इंटरव्यू के…
फरीदाबाद : छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद आज हरियाणा किक बॉक्सिंग एसोसिएशन (एचकेए) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। एसोसिएशन सत्र 2021-22 से छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन करेगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार गर्ग और एसोसिएशन के महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल ने कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. लखविंदर सिंह, डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. अनुराधा पिल्लई, और निदेशक इंडस्ट्री रिलेशंस डॉ. रश्मि पोपली भी मौजूद थीं। कुलपति प्रो दिनेश…
फरीदाबाद : पंचायत समिति कार्यालय सेक्टर-16 में होली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत भड़ाना चेयरमेन, जगदीश अधाना वाईस चेयरमेन पंचायत समिति फरीदाबाद, बीडीपीओ फरीदाबाद, एक्सईएन, डीडीपीओ फरीदाबाद, सुधीर नागर सरपंच, अमरपाल नागर वरिष्ठ भाजपा नेता, टिकुं सरपंच, पप्पू नागर सरपंच व सभी पंचायत समिति सदस्य, जिला पार्षद, बीडीपीओ स्टॉफ व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर भारत भड़ाना चेयरमेन और वाईस चेयरमेन जगदीश अधाना ने उपस्थित लोगों को चन्दन का तिलक लगाया और उनके साथ फूलों की होली खेली। इस मौके पर भारत भड़ाना ने कहा कि भगवान और जनता का आर्शीवाद आप…
फरीदाबाद : श्याम बाबा मंदिर सेक्टर 3 बल्लभगढ़ में आठवा स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। मंदिर प्रांगण में हवन का आयोजन किया गया था जहां पर सभी लोगों ने उसमें आहुति देकर इस कोरोना वैश्विक महामारी से फरीदाबाद को निजात मिल सके उसके लिए प्रार्थना की। मंदिर के प्रधान बलवीर शर्मा ने बताया कि हर साल मंदिर वार्षिक उत्सव मनाता है, इस बार 21 मार्च को बहुत धूमधाम से श्याम बाबा का वार्षिक उत्सव मनाया जाएग। उपप्रधान पवन सूरज गढ़िया ने बताया कि प्रसिद्ध कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी और बाबा को रिझाया जाएगा। विमल खंडेलवाल ने…
फरीदाबाद : जिला सिविल अस्पताल स्थित “सखी” वन स्टॉप सेंटर, फरीदाबाद में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी अनीता शर्मा के सौजन्य से “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-सप्ताह” के अंतर्गत महिलाओं को “Fitness and Health” के विषय में सरकारी अस्पताल की स्त्री विशेषज्ञ डॉ. अरुणा गोयल द्वारा जानकारी दी गयी तथा अनीमिया कैंप लगवाया गया, जिसमें महिलायों का हिमोग्लोबिन टेस्ट करवाया गया। इस समारोह में जिला संरक्षण अधिकारी हेमा कौशिक, शकुन्तला रखेजा, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मीरा, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर पोषण अभियान गीतिका, केंद्र प्रशासिका, वन स्टॉप सेंटर, फरीदाबाद मीनू आदि के अलावा अन्य महिलाओं द्वारा भी हिस्सा लिया गया।इस कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथि गणों द्वारा महिलाओं को…
फरीदाबाद : बाल यौन शोषण के खिलाफ सबको एकजुटता के साथ आगे आना होगा। यह विचार हिफाजत नामक जागरूकता अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आई हरियाणा बाल संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बैंदा ने आज एनआईटी स्थित बाल भवन में आयोजित समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत चिंतन का विषय है कि बाल यौन शोषण महामारी के अनुपात पर पहुंच गया है। जिस पर सभी को मिलकर रोक लगानी होगी जो हम सबका नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि बाल संरक्ष्ण आयोग के अंतर्गत बाल यौन शोषण को रोकने…
फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस उपायुक्त डॉ अर्पित जैन की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिक सर्वोच्च कमेटी की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस उपायुक्त ने वरिष्ठ नागरिकों को आने वाली समस्याओं का तुरंत निपटारा करने और उन्हें समुचित सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। इस बैठक में एसडीएम अपराजिता,रिटायर्ड सेशन जज श्री आर एस बसवाना, रिटायर्ड आईपीएस श्री एम एस श्योराण, जिला अग्रणी बैंक वरिष्ठ प्रबंधक डॉ अभिल्य मिश्रा के अलावा श्री एचएस मलिक, डॉ अजय गर्ग, श्री अशोक नेहरा, श्री जेपी मल्होत्रा, श्री एच एल भूटानी, श्री एसएस मलिक, श्री जेएम शर्मा और श्री…
भदोही : युवाओं की भी समाज के प्रति जवाबदेही है और उन्हें भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। इसी सोच के साथ मैंने सुरियावा वार्ड नंबर 8 जिला पंचायत के लोगों की समस्याओं को निपटवाने और उनके सुख-दु:ख का भागीदार बनने के लिए ओर कदम बढ़ाया है। उक्त विचार रखते हुए युवा समाजसेवी जिला सुरियावा वार्ड नंबर 8 जिला पंचायत से उम्मीदवार विनय पांडे ने कहा कि जनसेवा की भावना उनके दिल में हमेशा से ही रही है। जब दोस्तों और वार्ड नंबर 8 के निवासियों का सहयोग मिला तो यह और बढ़ गई और उन्होंने…
फरीदाबाद : हरियाणा पुलिस ने बच्चों का यौन शोषण रोकने, उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ‘हिफाजत’ कैंपेन लॉन्च किया है जिसके तहत लोगों को बच्चों की हिफाजत करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत आज बच्चों की सुरक्षा के लिए एसीपी श्री जयपाल नोडल ऑफिसर (महिला थाना), ने हिफाजत एक्सप्रेस वीडियो वैन (गाड़ी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस दौरान एसीपी श्री जयपाल के अलावा महिला थाना बल्लभगढ़, एनआईटी और सेंट्रल की तीनों महिला एसएचओ मौजूद रही। हिफाजत वैन के द्वारा लोगों को बच्चों की सुरक्षा के बारे में जागरूक…
