दूरसंचार स्पेक्ट्रम की दो दिन चली नीलामी मंगलवार को संपन्न हो गई। इस दौरान रिलायंस जियो सबसे बड़ी खरीदार रही। दूरसंचार सचिव ने इस संबंध में बताया कि रिलायंस जियो ने स्पेक्ट्रम के लिए 57,122.65 करोड़ रुपये की बोली लगाई। सचिव ने बताया कि दो दिनों में 77,814.80 करोड़ रुपये मूल्य के रेडियो तरंगों की खरीद की गई। दूरसंचार सचिव ने बताया कि सोमवार को 2,250 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू हुई थी। इसका आरक्षित मूल्य करीब चार लाख करोड़ रुपये था। नीलामी के दौरान 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज और 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड में बोलियां आईं। लेकिन…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को आल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के बैनर तले एक होटल में आयोजित समारोह में शहर के उद्योगपतियों के संग संवाद किया। उपमुख्यमंत्री ने उद्यमियों के मन की बात सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि एक महीने के अंदर उन्हें बदलाव देखने को मिलेगा। समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति व लखानी अरमान ग्रुप के चेयरमैन केसी लखानी ने की, जबकि मंच संचालन इंटीग्रेटिड एसोसिएशन आफ माइक्रो स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज आफ इंडिया के चेयरमैन राजीव चावला ने किया। विधायक नरेंद्र गुप्ता व राजेश नागर विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में मौजूद थे। कार्यक्रम की…
फरीदाबाद : उप मुख्यमंत्री एवं फरीदाबाद जिला लोक सम्पर्क एवं परिवार समिति के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में आज मंगलवार को स्थानीय सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन हॉल में जिला लोक संपर्क एवं परिवार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक राजेश नागर, पुलिस आयुक्त ओ.पी. सिंह, उपायुक्त यशपाल, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान सहित बैठक से जुड़े विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी तथा जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद शिकायत से संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। जिला लोक सम्पर्क एवं परिवार समिति की बैठक में 16 शिकायतें रखी गई। जिनमें से आठ शिकायतों का निपटारा…
फरीदाबाद : हरियाणा सरकार द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से किसानों को सुव्यवस्थित वैज्ञानिक एवं उन्नत तरीकों से खेती करने बारे समय-समय पर मदद दी जाती है। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि जिले में कृषि उपनिदेशक का कार्यालय लघु सचिवालय, सेक्टर-12 की छठी मंजिल पर स्थित है। इसके अलावा उप मंडल एवं खंड कृषि अधिकारी और कृषि विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के संबंधित किसानों को विकास की योजनाओं के संबंध में अवगत करवाने के साथ-साथ आवश्यक दिशा निर्देश भी देते हैं। विभाग द्वारा किसानों को दी जाने वाली सेवाओं में उन्नत किस्म के बीजों का वितरण, रसायनिक उर्वरक एवं…
फरीदाबाद : फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर यशपाल यादव के आदेशनुसार एवं जितेंद्र कुमार गहलावत डीटीओ फरीदाबाद के निर्देशानुसार 15 दिनों के लिए स्पेशल सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। आज स्पेशल चेकिंग अभियान पुलिस स्टेशन सेंट्रल जोन की टीम के साथ मिलकर सेक्टर- 12 न्यायालय परिसर फरीदाबाद के बाहर किया गया। इस अभियान में सरदार देवेंद्र सिंह स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल सदस्य ने एवं एडिशनल एसएचओ विजय सिंह एवं अन्य लोगों ने मिलकर वहां से जाने वाले लोगों को और आने वाले लोगों को समझाया गया कि अपनी अपनी गाड़ी सड़क पर बिल्कुल पार्किंग ना करें। अपनी अपनी गाड़ी…
फरीदाबाद : 3 मार्च रात्रि 10 बजे से 4 मार्च सुबह 10:00 बजे तक कैली फ्लाईओवर की बदरपुर से पलवल जाने वाली साइड रहेगी बंद, सर्विस रोड से होकर जाएगा पलवल जाने वाला ट्रैफिक ओल्ड, नीलम, बाटा चौक की तरफ से कैली फ्लाईओवर होते हुए पलवल जाने वाला ट्रैफिक कैली फ्लाईओवर के ऊपर से जाने की बजाए सर्विस रोड से जाएगा क्योंकि कैली फ्लाईओवर कि बदरपुर से पलवल जाने वाली लाइन को L&T कंपनी द्वारा की जा रही लोड टेस्टिंग की वजह से बंद किया जाएगा पलवल से बदरपुर की तरफ जाने वाला ट्रैफिक कैली फ्लाईओवर के ऊपर से रोजमर्रा…
फरीदाबाद : उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी जी एक पीड़ित महिला से अपने ऑफिस में मिली और उसकी समस्या सुनकर उसके ससुराल वालों को बुलाया व उनकी बैठक कराई।इस बैठक में पीड़ित महिला व उनकी तरफ से महिला की मम्मी व अन्य लोग भी शामिल थे।दोनों पक्षो की बात सुनकर यह पता लगा कि महिला काफी पीड़ित है और उसके पति और ससुराल वालो ने काफी परेशान किया था जिसकी वजह से महिला काफी डर चुकी है उसके साथ कोई हादसा न हो जाए इसलिए महिला को उसकी माँ के पास ही सोंपा गया है।इस बैठक में उड़ान…
केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन और राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश की टीम के सँयुक्त तत्वाधान में नरसिंहपुर में चल रहे एक्यूप्रेशर, सुजोक एवम वाइब्रेशन थेरेपी शिविर में सक्रिय सहभागिता निभाई। यह शिविर 1 मार्च से 6 मार्च तक रहेगा।जिसमे प्रतिदिन सदस्यों द्वारा सक्रिय सहयोग दिया जाएगा। आज के इस अभियान में श्रीमती विवेक पांडे जी, सुनन्दा भट्ट जी, शालिनि दुबे जी, नीना बुधौलिया जी, कविता दुबे जी, सपना शर्मा जी, शालू भाटिया जी, मंजू गुप्ता जी, सविता महोबिया जी एवम कमलेश महाजन जी की उपस्थिति सराहनीय रही।
नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश की राष्ट्रीय, प्रदेश व जिले की टीम द्वारा 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित किए जाने को लेकर एक आकस्मिक बैठक शिविर उपरांत सुनंदा भट्ट अध्यक्ष केसरियाभारत के निवास पर आयोजित की गई। बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विवेक पाण्डे के मार्गदर्शन मे आगामी कार्यक्रम को लेकर सम्पूर्ण कार्ययोजना पर विचार कर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच और केसरियाभारत के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजन करने का निर्णय हुआ। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की अध्यक्ष अरूणा दुबे ने कार्यक्रम स्थल और कार्यक्रम के आयव्यय के संदर्भ में महत्वपूर्ण सुझाव दिए महामंत्री नीरा बुधोलिया ने पूरे सप्ताह महिला दिवस मनाने…
भिवानी : इतिहास में दो मार्च 1949 का दिन सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि के रूप में दर्ज है। आज उनकी पुण्यतिथि है। राजनीतिक कार्यकर्ता, महिला अधिकारों की समर्थक, स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू को उनकी प्रभावी वाणी और ओजपूर्ण लेखनी के कारण ‘‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया कहा जाता था। सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि ! श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाजपा नेता रीतिक वधवा ने कहा कि आज भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि है। देश को आज़ादी दिलाने के लिए कई स्त्रियों ने कड़ा संघर्ष किया, उनमें सरोजिनी नायडू का अपना अलग ही स्थान है। वे…
