फरीदाबाद : उड़ान सेवा ट्रस्ट द्वारा संस्थापक उषा रानी के संचालन में सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद(निःशुल्क)पिछले 2 महीने से फरीदाबाद के बल्लबगढ़ में 3125/सेक्टर-3 में चलाया जा रहा है।जिसमे बच्चो को फ्री में सिखाया जाता है।आज दिनांक3 मार्च2021को इस प्रशिक्षण केंद्र की उड़ान सेवा ट्रस्ट की जिला अध्यक्ष नीलम गुप्ता और जिला महासचिव मीनाक्षी भारद्वाज व उड़ान सेवा ट्रस्ट की सदस्य तारा भी मौजूद रही। इन सबने मिलकर सीखने वाले बच्चो का प्रियंका,महक, ज्योति,पूजा,रेखा,अंजलि,ईशु,रिद्धी, बबिता, अंजलि नागर,नंदिनी,व अन्य बच्चो का हौंसला बढ़ायाऔर बच्चो की अध्यापिका गीता जी भी मौजूद रही।उषा रानी जी ने कहा कि बच्चों में सीखने…
Author: faridabadnews24
हरियाणा : हरियाणा के महामहिम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य द्वारा प्रदेश के युवाओं को प्राइवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत रोजगार देने संबंधित बिल को मंजूरी देने के बाद जेजेपी नेता प्रेम सिंह धनखड़ ने खुशी प्रकट करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार जताया और सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव-2019 में वरिष्ठ जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला व जजपा पार्टी ने राज्य के लाखों बेरोजगार युवाओं का मर्म समझते हुए जेजेपी की सरकार आने पर राज्य के युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत नौकरियों का अधिकार दिलाने का प्रमुखता से वादा किया था। उन्होंने…
फरीदाबाद : एनआईटी-86 के विधायक नीरज शर्मा ने आज निगम अधिकारियों के साथ स्व0 रणबीर सिंह हुडडा लैजरवैली पार्क का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर मुकेश शर्मा, मुख्य अभियंता बी0के0 कर्दम, कार्यकारी अभियंता, एसडीओ व जेई होटिकल्चर भी उपस्थित थे। विधायक जी द्वारा लैजरवैली पार्क का निरीक्षण के दौरान जगह-जगह ट्रैक और टाईलें टूटी तथा पार्क में लगे हुए झूले टूटे हुए मिले। इसके अलावा शौचालयों तथा पार्कों में भी गंदगी देखने को मिली जिस पर विधायक जी ने नाराजगी प्रकट की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पार्क के चारों तरफ बड़ी-बड़ी…
बॉलीवुड : साल 2021 में कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स के घर खुशियां आईं हैं। कोई इस साल शादी के बंधन में बंध गया तो किसी के घर नन्हें बच्चे की किलकारियां गूंजी। अब हाल ही बॉलीवुड की एक फेमस सिंगर हर्षदीप कौर के घर खुशियाों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। फैंस के साथ ये गुड न्यूज हर्षदीप कौर ने खुद फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। उनके पति ने हाथ में बच्चे के कपड़े पकड़े हुए हैं…
बॉलीवुड : एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ ने बीते मंगलवार अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। बर्थडे पर सारा दिन उन्हें फैंस की शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। अपने बर्थडे पर एक्टर ने किसी को निराश नहीं किया। उन्होंने मीडिया के साथ भी जन्मदिन का केक काटा, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। टाइगर बर्थडे की शाम काफी समय तक मीडिया के साथ ही रहें और इस दौरान उन्होंने शुभकामनाओं के लिए हर किसी का शुक्रिया भी अदा किया। एक्टर ने मीडिया के साथ कई केक काटे और जबरदस्त तस्वीरें किल्क करवाईं। इस दौरान टाइगर यैलो कलर की…
दिल्ली नगर निगम की पांचों सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। 4 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है, जबकि एक सीट कांग्रेस पार्टी के खाते में गई है। वहीं, तीनों नगर निगमों में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के हाथ एक भी सीट नहीं लगी है। बाहरी दिल्ली की शालीमार बाग 62 एन सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुनीता मिश्रा जीत हासिल की है। शालीमार बाग में जीत के बाद समर्थकों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। बता दें कि 2017 के नगर निगम चुनाव में इस वार्ड से भारतीय जनता…
नई दिल्ली : शराब के नशे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की झूठी काल करने वाले आरोपित पप्पू को संसद मार्ग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार देर रात 11 बजे आरोपित ने संसद मार्ग इलाके से पीसीआर को फोन कर कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारने के लिए उसे हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराया गया है। इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को दबोच लिया गया। पूरी घटना के बाबत नई दिल्ली जिले के डीसीपी ईश सिंघल के मुताबिक काल मिलते ही संसद मार्ग थाना पुलिस ने सबसे पहले मोबाइल नंबर का पता…
पहलवान बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। आपको बता दें कि उन्होंने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिए हैं। पहलवान ने खुद पोस्ट करके यह घोषणा की और इतना बड़ा फैसला लेने की वजह भी बताई। साथ ही उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे उनके लिए दुआएं करें। बता दें कि बजरंग पूनिया ने टोक्यो ओलंपिक के कारण सोशल मीडिया से किनारा किया है। जुलाई-अगस्त में ओलंपिक होने वाले हैं और पहलवान अपना सारा फोकस खेलों की तैयारी में लगाना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया से नाता तोड़ लिया है। अब वह…
यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे का बीकानेर मंडल सात जोड़ी स्पेशल अनारक्षित प्रतिदिन रेलसेवाओं का संचालन कर रहा है। इससे पहले रेलवे एक मार्च से इसी सुविधा के तहत डेमू ट्रेनें शुरू कर चुका है। अब आगामी 6 मार्च को रेलवे सात जोड़ी ट्रेनें चला रहा है। इसमें हिसार को तीन ट्रेनें मिली हैं। दो ट्रेनें हिसार से चलेंगी और एक ट्रेन हिसार-सिरसा होकर जाएगी। सबसे ज्यादा फायदा गाड़ी संख्या 04729-04730 रेवाड़ी-फाजिल्का-रेवाड़ी चलने से हुआ है। इस ट्रेन के चलने से सिरसा से हिसार के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बस के महंगे किराये से छुटकारा…
पिछले पांच साल से अधिक समय से कोर्ट के मामलों में उलझी भर्तियों को हरियाणा सरकार ने रद्द कर दिया है। इन मामलों में अब दोबारा से परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयु सीमा में कोई राहत नहीं दी जाएगी। नए सिरे से होने वाली परीक्षा में जो नए आवेदन की शर्तें पूरी करेगा वही परीक्षा का पात्र होगा।इस मामले में नया यह होगा कि अभ्यर्थी के चयन के साथ ही अगले ही दिन सरकार नियुक्ति पत्र थमा देगी। जिससे सरकार का कामकाज प्रभावित न हो। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बात की पुष्टि की है। उनके मुताबिक पिछले…
