फरीदाबाद : स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने ओल्ड फरीदाबाद स्थित बराही तालाब को विकसित करने का संशोधित प्लान तैयार किया है। अब इसे उच्च अधिकारियों की स्वीकृति मिलने का इंतजार है। इसके बाद यहां काम शुरू हो जाएगा। संशोधित प्लान में अब जहां पहले कभी तालाब होता था, वहां उतनी जगह में ही तालाब विकसित किया जाएगा, जबकि इससे पहले तैयार किए गए प्लान में ऐसा नहीं था। उस प्लान के मुताबिक यहां पूरी जगह को टूरिस्ट प्लेस में विकसित करने की योजना थी। छोटी सी जगह तालाब बनाया जाना था। यह मामला एनजीटी में चला गया। एक समाजसेवी द्वारा याचिका…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : धर्मकाज में समाज के प्रत्येक वर्ग का समर्थन ही व्यवहारिकता का मूल मंत्र होता है। व्यवहार से सतकर्म और धर्म के जुडाव में निरंतरता प्रवाहित होती है। रामत्व के साथ-साथ मानवता और भारतीयता का भाव जागृत रहे इसी निमित्त श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह अभियान देश भर में चलाया जा रहा है। उपरोक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख श्रीमान गंगा शंकर मिश्रा जी ने बतौर मुख्य वक्ता अपने संबोधन में वयक्त किए ओल्ड फरीदाबाद स्थित बोहरा धर्मशाला बसेलवा कालोनी में निधि संग्रहण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरा तोमर…
फरीदाबाद : हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत ने गांव जवां में तीन चौपालों, गांव गढख़ेड़ा व अटेरना में करीब सवा करोड़ के विकास कार्याे का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इस दौरान श्री रावत ने जहां गांव जवां में एचआरडीएफ स्कीम के तहत 70 लाख से बनी एससी सामुदायिक भवन, प्रजापत चौपाल, एससी चौपाल, गांव गढख़ेड़ा में 30 लाख की लागत से ग्राम पंचायत गढख़ेड़ा में सोलर लाईटिंग पाइप लाइन एवं सामुदायिक केंद्र तथा गांव अटेरना में 25 लाख रूपए की लागत से बनी जनरल व एससी चौपाल का उद्घाटन…
फरीदाबाद : फरीदाबाद के क्रिकेटर राहुल तेवतिया का इंगलैड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर जजपा इनसो जिला चेयरमेन रवि शर्मा सेक्टर-8 स्थित तेवतिया हाऊस पहुंचे और वहां उनके पिता वकील केपी तेवतिया को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रवि शर्मा ने कहा कि पूरे फरीदाबाद को राहुल तेवतिया पर गर्व है। उन्होनें कहा कि इंगलैड के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल होकर राहुल ने फरीदाबाद के क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है। रवि शर्मा ने कहा कि क्रिकेट प्रेमियों को…
फरीदाबाद : आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फरीदाबाद द्वारा दो दिवसीय ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट 20-21 फरवरी 2021 जेसी बोस विश्वविद्यालय फरीदाबाद में हुआ समापन। जिला मिडिया प्रभारी रवि पांडे ने बताया कि इस अवसर पर बड़खल विधायका श्रीमती सीमा त्रिखा, जी फरीदाबाद फुटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद मेहता जी, श्री बंटू जी सेक्रेटरी फुटबॉल एसोसिएशन फरीदाबाद, रहमान जी अध्यक्ष हरियाणा ज्वैलरी एसोसिएशन फरीदाबाद,उमेश जी द्वितीय प्रांत प्रचारक क्रीड़ा भारती, श्रवण जी क्रीड़ा भारती विभाग संयोजक हरियाणा प्रांत, संदीप जी क्रीड़ा भारती जिला सचिव फरीदाबाद, एम एस नगर जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो, इस फुटबाल टूर्नामेंट में 15 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसका आयोजन…
फरीदाबाद : उपमंडल अधिकारी (ना) बडख़ल पंकज सेतिया ने कहा कि बाल सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को बच्चों की सुरक्षा के मुद्दों को गंभीरता से लेना होगा। उपमंडल अधिकारी (ना) पंकज सेतिया सोमवार को राहुल कॉलोनी में जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित बाल सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इसकी शुरुआत राहुल कॉलोनी के बच्चों के साथ राजकीय प्राथमिक पाठशाला से की गयी जिसमें 270 बच्चे उपस्थित रहे।उन्होंने बताया कि जिले में झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को जागरूक करने के लिए जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से योजना…
फरीदाबाद : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद ने हरियाणा राज्य स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि हरियाणा राज्य स्तरीय लीगल लिटरेसी प्रतियोगिताओं में विद्यालय की छात्राओं को क्विज, निबंध, डॉक्यूमेंटरी फिल्म, स्किट और डिबेट प्रतियोगिता में प्रतिभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। इन प्रतियोगिताओं में से विद्यालय की छात्राओं को डॉक्यूमेंटरी फिल्म मेकिंग में राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कहा कि छात्रा निकिता भाटिया, अध्यापिका दीपिका और शिवम वाधवा, आशा वर्मा सहित सभी छात्राओं और अध्यापकों की परिश्रम पर समूचा…
फरीदाबाद : अभी कुछ समय ही हुआ था एक भयानक घटना के घटे हुए की फिर हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां भैंसरावली गांव में 11 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस हत्या को घर में घुसे दो नकाबपोश युवकों को अंजाम दिया।
आपने बैलेंस डाइट लेने के बारे में हजारों बार सुना होगा, बैलेंस डाइट यानी कि संतुलित और इस आहार में वे सारी चीजें आती है, जिसकी हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए जरूरत होती है जैसे कि प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, मिनरल आदि। फाइबर यानी कि रेशे युक्त भोजन, कई बार लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करना भूल जाते हैं। आइए, हम आपको बताते हैं कि शरीर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर लेने के क्या फायदे होते हैं – 1 रेशा प्रिबायोटिक है। इससे कोलोन में मित्र बैक्टीरिया में वृद्धि होती है। 2 फाइबर एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट होता है।…
टीवी अभिनेत्री रुबिना दिलैक ने गायक राहुल वैद्य को पछाड़कर रियलिटी शो ” बिग बॉस” का 14वां सीजन जीत लिया है। दिलैक ने “छोटी बहू” और “शक्ति- अस्तित्व के एहसास की” में काम किया है। कार्यक्रम के मेज़बान अभिनेता सलमान खान ने मुंबई के फिल्मसिटी में कार्यक्रम के सेट पर विजेता का ऐलान किया। ट्रॉफी के अलावा विनर रुबीना को 36 लाख रूपए की धनराशि भी ईनाम के तौर पर दी गई। दिलैक और वैद्य के अलावा अंतिम दौर में पहुंचने वालों में अभिनेत्री निक्की तम्बोली, अली गोनी और राखी सावंत थीं। तम्बोली तीसरे स्थान पर रहीं जबकि गोनी चौथे…
