डिजिटल बाल मेला में छाए हरियाणा के दो बाल कलाकार कोरोना महामारी की बीच लंबे समय से घरों में कैद बच्चों के लिए चलाए जा रहे डिजिटल बाल मेले में काफी सारे बच्चो का रूझान सामने आ रहा है। इस डिजिटल बाल मेले में हरियाणा से इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रथम प्रतिभागी बनी। जिगर माथुर इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दूसरे प्रतिभागी बने। इस बाल मेले के माध्यम से बच्चो में सामाजिक कार्यो में रूचि पैदा करना है। डिजिटल बाल मेला एक ऑनलाइन प्रतियोगिता है।जिसमे सभी बच्चो को मुख्यमंत्री के नाम एक प्रार्थना पत्र लिखना है ओर…
Author: faridabadnews24
सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने छात्रों की परीक्षा से जुड़ी माँग को लेकर गुरुग्राम विश्वविद्यालय का घेराव किया। सुबह मुख्य गेट पर पहले तालाबंदी की गयी और जमकर नारेबाजी हुई। इसके बाद सैकड़ों छात्र विश्वविद्यालय के अंदर प्रवेश कर गए और मुख्य ब्लाक के बाहर धरने पर बैठ गए। इस विरोध प्रदर्शन में द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर 14, राजकीय पीजी कॉलेज, सेक्टर 09 और गुरुग्राम विश्वविद्यालय कैंपस के सैकड़ों छात्र शामिल हुई। एबीवीपी के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में छात्रों की प्रमुख मांग ऑफलाइन – ऑनलाइन दोनों विकल्प मिलने और पैटर्न में बदलाव…
भिवानी : बवानीखेड़ा से भाजपा के विधायक बिशंबर बाल्मीकि आज भाजपा कार्यकर्ता रीतिक वधवा के कार्यालय में अचानक पहुंचे तथा कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना एवं पुरानी यादों को साझा किया ! इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की आत्मा हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करते हैं। संगठन में ईमानदार व निष्ठावान कार्यकर्ताओ की भरमार है, जो पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। जिसे जनता का पूर्ण समर्थन व विश्वास हासिल है। उसका मूल उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रवाद…
फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली-एनसीआर के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को जल्द ही एक नई सौगात मिलने वाली है। रेलवे स्टेशन पर 27 मंजिला कॉम्पलेक्स बनेगा, जिसके लिए सर्वे भी किया जा चुका है। दरअसल, ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का काम अभी पूरा हुआ ही था कि रेलवे स्टेशन को एक नई सौगात मिलने वाली है। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर 27 मंजिला कॉम्पलेक्स बनेगा, जिसके लिए सर्वे भी किया जा चुका है परंतु अभी रेलवे मंत्रालय की ओर…
हरियाणा में 27 फरवरी तक मौसम आमतौर पर साफ रहेगा साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। इसके बाद 28 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव आएगा। सोमवार को मौसम साफ रहा, जिस कारण से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। इससे दिन के समय गर्मी का अहसास हुआ। इसके अलावा रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। शाम…
पूर्व सांसद अशोक तंवर हरियाणा ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति में नया धमाका करने को तैयार हैं। 25 फरवरी को वह नया मोर्चा बनाने जा रहे हैं और इसको लेकर देशभर में 25 से अधिक शहरों में वेबीनार के जरिये समर्थकों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ेंगे। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली व चंडीगढ़, पंजाब, उतराखंड व उतरप्रदेश में आयोजित किए जाएंगे। अशोक तंवर से जुड़े समर्थक बताते हैं कि 25 फरवरी को ही वह मोर्चा का नाम घोषित करेंगे। हरियाणा की बात करें तो चंडीगढ़ के अलावा भिवानी, महेंद्रगढ़ सहित अधिकांश बड़े शहरों में अशोक तंवर समर्थक जुड़ेंगे। दिल्ली…
हरियाणा के पूर्व सीएम और जेबीटी भर्ती मामले में दोषी ओपी चौटाला ने दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने आज ओपी चौटाला की रिहाई की याचिका पर सुनवाई करते हुए 9 मार्च तक पैरोल की अवधि को बढ़ा दिया है। ओपी चौटाला ने कोर्ट में याचिका लगाई है जिसमें उन्होंने अधिसूचना के तहत 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के पुरुषों और 70 फीसदी से अधिक विकलांगता वाले कैदियों को विशेष छूट देने का हवाला दिया है। इस मामले में अब कोर्ट की तरफ से हैरानी जताई गई है। कोर्ट में दिसंबर 2019 के आदेशों की अनुपालना…
जरूरतमंदों का सरकार पर सबसे ज्यादा अधिकार की सोच के साथ प्रदेश सरकार ऐसे एक लाख परिवारों की आय बढ़ाने पर जोर देगी, जिनकी आय एक लाख रुपए से कम है। इसके लिए सरकार ऐसे परिवारों के सदस्यों को आउटसोर्सिंग पॉलिसी-1 में नौकरी देने में भी प्राथमिकता देगी। इसके अलावा सरकार ऐसे परिवारों के सदस्यों का कौशल विकास भी करेगी। बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। पैतृक कार्य करने के इच्छुकों की वित्तीय मदद की जाएगी सीएम मनोहर लाल ने बताया कि सरकार इन एक लाख परिवारों का चयन परिवार पहचान पत्र पोर्टल से करेगी। इसलिए…
फरीदाबाद : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा पुष्प मेले का आयोजन इस बार भी नहीं होगा। अधिकारी कोरोना संक्रमण को इसकी वजह बता रहे हैं, लेकिन प्राधिकरण की आर्थिक हालत ठीक न होना भी एक कारण बताया जा रहा है। अंतिम बार 2019 में 35वें पुष्प मेले का आयोजन किया था। हर साल पुष्प मेला फरवरी के अंतिम या फिर मार्च के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाता रहा है। सेक्टर-12 टाउन पार्क में प्राधिकरण द्वारा हर साल लगाया जाने वाला पुष्प मेला शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। इसमें प्रतिभागी अपने-अपने चुने गए फूलों और उनसे बनने…
फरीदाबाद : शहर के पुलों के नीचे से अतिक्रमण हटाया जाएगा और वहां बागवानी शाखा के सहयोग से हरियाली की जाएगी। पुलों के नीचे अब अतिक्रमण के खिलाफ ठोस तरीके से कार्रवाई करने और शहरवासियों को सुंदर वातावरण प्रदान करने का नगर निगम अधिकारियों ने दावा किया है। इसी कड़ी में नगर निगम ने सोमवार से पुलों के नीचे से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया है। निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में पहले बाटा पुल के नीचे से अतिक्रमण हटाया। इसके बाद नीलम पुल के नीचे आकर कार्रवाई की गई। बाटा पुल के नीचे बड़ी संख्या…
