अगले वर्ष होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले पांच वार्डों में होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा, आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के लिए अपनी सियासी ताकत दिखाने का मौका है। यह उपचुनाव मुख्य मुकाबले के लिए आधार तैयार करेगा, क्योंकि बेहतर प्रदर्शन करने वाली पार्टी को मुख्य चुनाव की तैयारी के लिए मानसिक तौर पर मजबूती मिलेगी। भाजपा इसे ध्यान में रखकर रणनीति तैयार करने में जुट गई है। बता दें कि 28 फरवरी को जिन पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें से चार सीटों कोंडली, चौहान बांगर, रोहिणी सी और त्रिलोकपुरी पूर्व पर आम आदमी…
Author: faridabadnews24
विश्व भोजपुरी सम्मेलन के दूसरे दिन समापन सत्र में 22 राज्यों से आए विशिष्ट लोगों ने भोजपुरी भाषा पर अपने विचार रखे। मंच से लोगों ने भोजपुरी भाषा के अस्तित्व को बचाने के लिए आह्वान किया। विचार व्यक्त करते हुए गाजीपुर से आए श्रीनारायण राजभर ने कहा कि भोजपुरी भाषा मजदूरों की भाषा है। कहा कि भारत और नेपाल में सबसे बड़ी आबादी मजदूरों की है। खड़ी भाषा के लोग इन मजदूरों के भाषाओं पर कब्जा कर रहे हैं। भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अशोक सिंह ने कहा कि इस बार जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब काशी आएंगे तब…
मौसम बदल रहा है। गर्मी के दिन आ रहे हैं। सुबह-शाम वसंती हवा के साथ सर्दी और दोपहर की धूप में गर्मी होने लगी है। इससे संक्रामक बीमारियां बढ़ रही हैं। खासतौर से वसंती हवा का विपरीत असर लोगों की त्वचा पर पड़ रहा है। त्वचा में रूखापन आने लगा है, इससे दाद और खुजली के मरीज बढ़ रहे हैं। कम से कम 15 दिनों तक संभलने की जरूरत है। क्योंकि सुबह शाम मौसम के अनुसार पहने जाने वाले कपड़े आपको बीमारी से बचा सकते हैं। प्रस्तुत है ‘दैनिक जागरण की यह खास रिपोर्ट त्वचा पर होता है हवा का…
नई दिल्ली : सालभर में भारत में कोरोना वायरस के करीब 7,000 प्रकार देखने को मिले हैं। इन सात हजार प्रकारों में भी 24 हजार से ज्यादा म्यूटेशन देखने को मिले। शीर्ष अधिकारियों ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी आइएएनएस को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि नॉवेल कोरोना वायरस के प्रकार में ये म्यूटेशन देखने देखें गए हैं। यह प्रकार देश में फैले हुए हैं। भारत में आनुवंशिक निदान प्रयोगशालाओं ने इसका खुलासा किया है। कोरोना के लिए नेशनल टास्क फोर्स के एक प्रमुख सदस्य ने बताया कि वर्तमान में कोरना के 7,000 के करीब वेरिएंट में लगभग 24,300…
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर के हिरेनागवलीमें हुए विस्फोट के कारण हुई मौतों पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा व खदान व भूगर्भ मंत्री मुरुगेश निरानी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने दुख व्यक्त किया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘चिक्कबल्लापुर में दुर्घटना के कारण हुई मौतोंं से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों को सांत्वना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ कर्नाटक के गृहमंत्री बासवराज बोम्मई ने दुर्घटनास्थल का मुआयना किया। गृहमंत्री ने बताया, ‘इस ब्लास्ट के मामले ले में CID जांच के आदेश दे…
मुंबई : एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन की आत्महत्या की फेक न्यूज ने बवाल मचा दिया था। इस खबर को सुनकर अध्ययन का पूरा परिवार सदमे में आ गया था। बेटे की आत्महत्या की झूठी खबर सुनकर शेखर सुमन काफी भड़के गए थे और उन्होंने न्यूज चैनल के खिलाफ एक्शन लेने की बात भी कही थी। अब अध्ययन ने खुद इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अध्ययन ने कहा- ‘अगर मैंने आत्महत्या कर ली है तो यह मेरा भूत खड़ा है जो आपसे बात कर रहा है। भाई यह बहुत ही शर्मनाक बात है। मैं तो दिल्ली में…
मुंबई : आचार्य रजनीश का नाम दुनियाभर में काफी विवादित रहा है। आचार्य रजनीश ओशो के नाम से भी जाने जाते हैं। इन पर कई डॉक्यूमेंट्रीज और शॉर्ट फिल्में बन चुकी हैं। अब ओशो पर हिंदी फिल्म बनने जा रही है। जिसमें साउथ सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन ओशो का किरदार निभाएंगे। इसमें ओशो से जुडें विवादित पहलुओं को दिखाया जाएगा। इस फिल्म का नाम ‘सीक्रेट्स ऑफ लव’ होगा। इसमें ओशो की जिंदगी के सफर और दुनियाभर में मशहूर होने बाद अमेरिका में सरकार से विवाद जैसी महत्वपूर्ण घटनाएं दिखाई जाएंगी। रितेश एस कुमार इस फिल्म को डायरेक्ट कर…
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा नहर पार, फरीदाबाद में संचालिका सीमा बाल्यान जी के घर पर चलाये जा रहे सिलाई ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं को सिलाई का 3 महीने का प्रशिक्षण पूरा होने पर संगठन की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी, ट्रस्टी एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी ने प्रशिक्षण पत्र देकर सम्मानित किया व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। संस्थापक अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाता है। प्रशिक्षण लेकर ये छात्राएं अपने द्वारा सिलाई से बने वस्त्र बेच कर या अपने लिए सिलाई सेंटर खोल कर आर्थिक…
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच (ह्यूमन राइट्स सैल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरभि मेनारिया धींग जी व उदयपुर विधिक सलाहकार एडवोकेट नीता जैन जी एक पीड़िता की मदद करने आज उदयपुर महिला थाना पहुँची। महिला थाने में पीड़िता के ससुराल पक्ष से बातचीत कर मामले को सुलझा ने एवं पीड़िता को पुनः ससुराल ले जाने के बाद उनके समक्ष रखी। इस पूरे मामले की रिपोर्ट राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती अंबिका जी शर्मा को त्वरित रूप से दी गई।
केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर की टीम ने नर्मदा पंचकोशी करने वाली टीम का नरसिंहपुर खेरमाई मंदिर में स्वागत अभिनंदन किया। सभी तीर्थयात्रियों को फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। पोहा, जलेबी और चाय का नाश्ता, एवम फलाहार कराया। उनके रास्ते के लिए बिस्किट एवम लड्डू दिए।सभी को स्वल्पाहार करवा कर विदाई की गई। उसके पश्चात स्वच्छता का संदेश देते हुए हमारी टीम ने मंदिर परिसर की सफाई भी की। इस कार्यक्रम में श्रीमती विवेक पांडे, श्रीमती अरुणा दुबे, श्रीमती मंजुलता पांडे एवम श्रीमती नीना बुधौलिया की उपस्थिति सराहनीय रही। जय हो हमारे तीर्थ…
