Author: faridabadnews24

हम खुशकिस्मत हैं कि देश में एक साथ दो टीके उपलब्ध हैं, इसका सबको लाभ उठाना चाहिए। टीकाकरण, मास्क व शारीरिक दूरी के नियम का यदि ठीक से पालन किया गया तो इस जंग में जल्द विजय हासिल करने में कामयाब रहेंगे। एक सप्ताह पहले देश भर में प्रतिदिन आने वाले मामले आठ हजार पर पहुंच गए थे। 20 फरवरी को यह आंकड़ा 14 हजार पर पहुंच गया। नए मामलों में अचानक आया यह उछाल चिंताजनक है। संक्रमण महाराष्ट्र व केरल में तो बढ़ा ही है। दिल्ली एनसीआर के आसपास भी मामले बढ़ने लगे हैं। इसलिए कोरोना अभी गया नहीं…

Read More

नई दिल्‍ली :  पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे ही वहां पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। चुनाव से पहले राज्‍य में शुरू हुई हिंसा और हमले की घटनाएं इस बात की तरफ इशारा कर रही है कि वहां पर चुनाव की राह आसान नहीं है। हालांकि, राजनीतिक विश्‍लेषकों की बात करें तो हिंसा की इन घटनाओं के पीछे वो राजनीतिक मकसद मानते हैं। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में स्‍थानीय स्‍तर से लेकर राष्‍ट्रीय स्‍तरीय नेताओं के ऊपर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा…

Read More

नई दिल्ली : दिल्ली के पालम स्थित इंदिरा गांंधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बन रहे चौथा रनवे का काम तेजी से चल रहा है। इस वर्ष जुलाई में इसका काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद इसे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के प्रमाणीकरण से गुजरना होगा। सब कुछ सही पाए जाने पर रनवे-4 को इस वर्ष सितंबर मे शुरु कर दिया जाएगा। रनवे-4 देश का दूसरा सबसे बड़ा रनवे होगा। टर्मिनल-3 और रनवे 29/11 के बीच इस रनवे को बनाया जा रहा है। वर्तमान में आइजीआइ पर तीन रनवे हैं। यहां स्थित मुख्य रनवे संख्या 29/11 देश का सबसे लंबा रनवे है।…

Read More

कई बार जिद अच्छे नतीजे दे जाती है। कोविड महामारी को हराने के लिए भारत और भारतीय जिस तरीके से दिन-रात एक किए हुए हैं, वह दिन दूर नहीं जब हम इस पर विजय हासिल करेंगे। लंबे अर्से तक नियंत्रण के बाद एक बार फिर कुछ राज्यों में संक्रमण में बढ़ोतरी दिखी है, लेकिन तमाम एहतियाती उपायों और टीकाकरण के बूते हम इस महामारी के ताबूत में आखिरी कील ठोकेंगे। बीते साल के सितंबर में कोरोना के हर दिन करीब एक लाख नए मामले सामने आ रहे थे। अब देश में रोजाना संक्रमण का औसत 10 से 15 हजार हो…

Read More

फरीदाबाद :  अयोध्या में बन रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के निमित पूरे देश में निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। फरीदाबाद में माधव नगर के स्वयंसेवक व स्वदेशी जागरण मंच व आरएसएस के द्वारा सारन गांव, जनता कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, में निधि समर्पण अभियान के तहत 1600 परिवारों से सम्पर्क किया गया व श्रीराम मंदिर के लिए लोगों से निधि समर्पण लिया। वहीं लोगो ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर दान किया। अब निधि समर्पण अभियान समाप्ति की ओर है। इसी क्रम में इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक नगर संघचालक माननीय सुरेश…

Read More

करनाल :  दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा घटनाक्रम के तहत तरावड़ी क्षेत्र में शामगढ़ के समीप एक ट्रक पलट गया, जिसके नीचे दबकर दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ क्षेत्र के गांव ढांढा माजरा के निवासी हैं। हादसे के लिए सुबह के समय धुंध को मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है। सर्दी का मौसम अब विदाई ले रहा है लेकिन सुबह के समय धुंध का असर होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे…

Read More

पानीपत के गांव शिमला मौलाना की एक बेटी ने देश के लिए गोल्‍ड मेडल जीत लिया है। इस जीत के पीछे जितनी मेहनत बेटी की है, उतनी ही मेहनत उसके पिता ने भी की है। कोरोना महामारी के कारण नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी बंद थी। यहां की बॉक्सर शिमला मौलाना गांव की विंका ने इसके बावजूद अभ्यास का निर्णय लिया। विकल्प शिवाजी स्टेडियम था। स्टेडियम आने-जाने के लिए वाहन नहीं था। पिता धर्मेंद्र ने आटो रिक्शा चलाकर जो कमाई हुई, उससे बेटी के लिए सात हजार रुपये प्रति माह से आटो रिक्शा की व्यवस्था की। विंका ने भी पिता की मेहनत…

Read More

हरियाणा में रविवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। इसका असर यह हुआ कि जल्द ही तेज धूप निकल आई। इस कारण से दिन के समय गर्मी का अहसास होने लगा। हरियाणा के हिसार जिले की बता करें तो यहां रविवार सुबह 8.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सुबह के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार सुबह धुंध के कारण 30 मीटर दृश्यता रही। हालांकि पिछले दिनों से कुछ परिवर्तन जरूर देखने को मिला है। धुंध बनने का प्रमुख कारण पहाड़ों की तरफ से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवा हैं।  आगामी दिनों में धुंध…

Read More

कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर रविवार को आसौदा गांव के नजदीक खड़े एक कैंटर में कार ने टक्कर मार दी। इससे कार में सवार बवाना के 34 वर्षीय बलराम व 17 वर्षीय महक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में बैठे युवक की गर्दन ही कट कर धड़ से अलग हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में भिजवाया। रविवार को शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। कार चालक के मामा…

Read More

प्रदेश सरकार अब प्राइमरी स्‍कूलों की भी ऑफलाइन पढ़ाई करवाने की तैयारी में है। बता दें कि छठी से बारहवीं तक स्कूल खोले जाने के बाद अब तीसरी से 5वीं कक्षा तक स्कूल खोलने की तैयारी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो पहली मार्च से इन कक्षाओं में नियमित पढ़ाई शुरू हो जाएगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग के प्रस्‍ताव पर प्रदेश सरकार ने मुहर लगा दी है। इस संबंध में आज चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों की बैठक भी होगी। अगर पहली मार्च से तीसरी से पांचवीं तक के लिए स्कूल खुल जाते हैं तो एक…

Read More