फरीदाबाद : सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से, संत निरंकारी मिशन के तत्वाधान्् में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 234 निरंकारी श्रद्धालु भक्तों द्वारा रक्तदान किया गया। शिविर का आयोजन संत निरंकारी मण्डल ब्रांच फरीदाबाद के सेक्टर 16-ए स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में किया गया। जिसका प्रारंभ प्रातः 8ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक चला। शिविर में रक्त संग्रहित करने के लिए दिल्ली से रेड क्रॉस सोसायटी तथा फरीदाबाद से बी.के. अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम उपस्थित रही। वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए निरंकारी सेवादल के सदस्यों द्वारा…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस पर राष्ट्रीय महिला जागृति मंच (ह्यूमन राइट्स सैल) ने केंद्रीय महिला बंदी गृह में न्याय दिवस मनाया। उदयपुर चेयरपर्सन सुरभि मेनारिया धींग ने बताया कि सामाजिक न्याय दिवस पर सभी महिलाओं को न्याय से जुड़ी विशेष टिप्पणियां एडवोकेट नीता जैन (विधिक सलाहकार ) द्वारा दी गई! मंच की ओर से सभी महिलाओं को सेनेटरी पैड्स, टी कैटल एवं एक जरूरतमंद बालिका को वॉकर दिया गया। इस अवसर पर जेलर वीना मीणा ,रीना सलूजा, एवं उपाध्यक्ष प्रियंका कंडा मौजूद रहे।
हरियाणा : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया सॉन्ग आने वाला है। इस गाने का नाम ‘मिल्की’ है। इस नए सॉन्ग का टीजर उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है। इस गानें में सपना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह बिल्कुल देसी गर्ल के अंदाज में दिख रही हैं। सपना चौधरी ने शेयर किया नए गाने Milky का टीजर, हरियाणवी छोरी ने दिखाई अपने देसी अंदाज की झलक हरियाणवी डांसर और देसी क्वीन के नाम से पॉपुलर सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स से कहीं ज्यादा हैं। उनके डांस और लाइव परफॉर्मेंस को देखने के लिए लाखों…
भाजपा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पंचकूला, अंबाला ,सोनीपत नगर निगम के डिप्टी मेयर सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। देखिए लिस्ट
फरीदाबाद : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला फरीदाबाद के नवनियुक्त पदाधिकारियोंं ने आज तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर से मिलकर उनका धन्यवाद किया। जिस पर विधायक ने भी उन्हें शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी को पूरे मनोयोग से पहुंचाने की बात कही। आज भाजयुमो जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला, उपाध्यक्ष मोहित नागर एवं कोषाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने विधायक राजेश नागर से मिलकर उनका धन्यवाद किया। गौरतलब है कि पंकज सिंगला ने जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद अब अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसके बाद यह पदाधिकारी विधायक से मिले और उन्हें पूरा सहयोग देने की…
फरीदाबाद ; आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फरीदाबाद द्वारा दो दिवसीय ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट 20-21 फरवरी 2020 का उद्घाटन जेसी बोस विश्वविद्यालय फरीदाबाद में किया गया। जिला मिडिया प्रभारी रवि पांडे ने बताया कि इस अवसर पर हरियाणा फुटबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरजपाल अम्मू, श्याम सिंह राजावत प्रांत संगठन मंत्री हरियाणा अभाविप, प्रोफेसर दिनेश कुमार वाइस चांसलर जेसी बोस विश्वविद्यालय, वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, आनंद मेहता अध्यक्ष फुटबॉल एसोसिएशन फरीदाबाद ने रिबन काटकर फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज किया उपस्थित रहें। इस फुटबाल टूर्नामेंट में 15 टीमें हिस्सा ले रही है जिसका आयोजन अभाविप फरीदाबाद द्वारा किया जा रहा…
हरियाणा : शहीद भगत सिंह ब्रिगेड भिवानी की बैठक स्थानीय वैभव पैलेस में संपन्न हुई जिसमें शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के अध्यक्ष एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पौत्र यादवेंद्र सिंह संधू ने शिरकत की बैठक को संबोधित करते हुए यादवेंद्र सिंह संधू ने कहा कि शहीद भगत सिंह की वीरता एवं पराक्रम की गाथा देशवासियों को प्रेरित करती हैं और युगो युगो तक प्रेरित करती रहेंगी ! उन्होंने कहा कि क्या आप कल्पना कर सकते हैं, एक हुकूमत, जिसका दुनिया के इतने बड़े हिस्से पर शासन था, इसके बार में कहा जाता था कि उनके शासन में सूर्य कभी अस्त…
फरीदाबाद : जन नायक जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता सम्मेलन गांव मुजैड़ी स्थित वाटिका में किया गया। इस युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जजपा के ग्रामीण युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट संदीप कपासिया द्वारा किया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जन नायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र सांगवान ने शिरकत की। वहीं विशेष रूप से जजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष तेजपाल डागर, शहरी अध्यक्ष जिलाध्यक्ष अरविन्द भारद्वाज, जजपा के राष्ट्रीय सचिव ठा. राजाराम, जिला प्रवक्ता अनिल खुटैला, वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह धनखड़, पार्षद दीपक चौधरी, पूर्व पार्षद कुलदीप तेवतिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अमर सिंह दलाल, चेयरमैन इनसो रवि…
हरियाणा : हरियाणा में कहीं भी अवैध माइनिंग पूरी तरह से रोक दी गई है। ओवरलोडिंग पर बहुत ज्यादा कंट्रोल किया गया है। 3 महीने में हमने 96 करोड की कलेक्शन अवैध वाहनों और ओवरलोडिंग इत्यादि के चालान काटकर की है। आए दिन 70 से 80 लाख रुपए के चालान किए जा रहे हैं। किसी-किसी दिन का तो आंकड़ा एक करोड़ भी पार कर जाता है जो कि 40 साल के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई की जा रही है। यह बात हरियाणा के परिवहन एवं खनन विभाग के मंत्री मूलचंद शर्मा ने पंजाब केसरी से बातचीत के…
चंडीगढ़ : पंजाब मंत्रिमंडल ने सभी गांवों में ‘मिशन लाल लकीर’ को लागू करने को मंजूरी दे दी है। लाल लकीर में आने वाली जायदादों के लिए अधिकारों का कोई रिकार्ड उपलब्ध न होने के कारण मौजूदा समय असली मूल्य के अनुसार मुद्रीकरण नहीं किया जा सकता और न ही गहने रखा जा सकता है। लाल लकीर के अंदर ऐसे परिवार हैं जिनके पास अन्य जायदाद नहीं है और जब मुद्रीकरण या असल मूल्य की बात आती है तो यह उनके लिए नुक्सान की बात है। मिशन के तहत स्वामित्व स्कीम अधीन भारत सरकार के सहयोग से गांवों में लाल…
