फरीदाबाद : प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट को प्रगतिशील बजट की संज्ञा देते हुए कहा कि कोरोना काल में जब विश्व की तमाम आर्थिक शक्तियां धराशाही हो रही थी, इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अर्थ व्यवस्था को मजबूती देने वाला बजट पेश किया गया। इस बजट से देश को प्रगति तो मिलेगी ही साथ ही साथ रोजगार के अवसर भी सृजित किए जा सकेगें। कैप्टन अभिमन्यु आज सैक्टर-19 स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कन्वीनर रामलाल के परिजन धर्मदेव अग्रवाल के पुत्र आभाष…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : ओमेक्स वर्ल्ड सिटी ग्रेटर फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा भाजपा अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि सुषमा गुप्ता वाइस चेयर पर्सन हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी, विशेष अतिथि डॉ नीना पाराशर ने पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला उपायुक्त महोदय के मार्गदर्शन में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा परिवार नियोजन जागरूकता अभियान, समाजसेवी संस्थाएं ,सामाजिक लोगों, तीन दिवसीय रक्तदान शिविर चल रहा था जहां पर गोपाल शर्मा ने बताया कि मानव सेवा के लिए दिन रात कार्यों में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी में भरपूर जनमानस के लिए कार्य कर रही है वह साथ ही समाज में कोरोना…
फरीदाबाद : जन-जन के भाव से रामत्व को समर्पित निधि समर्पण अभियान में शामिल रामरथ समरसता का संदेश देता है। जाती-धर्म, संप्रदाय, पंथ एवं वैचारिक मतभेदों को दूर कर एकात्मक, सौहार्द एवं राष्ट्रवाद की अलख जगाने वाले हमारे वीर जवानों का जीवन सदैव अनुकरणीय रहा है। इसी भाव का स्वरूप साकार हुआ पूर्व सैनिक परिषद एवं राष्ट्र रक्षा मंच द्वारा आयोजित रामरथ स्वागत कार्यक्रम में। जिसमें मंत्रोचारण के दौरान जुबैर खान सरपंच ने पहला कूपन लेकर निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ किया। गांव सीकरी में अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य…
फरीदाबाद : उप कृषि निदेशक फरीदाबाद अनिल कुमार ने बताया है कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा वित्त वर्ष 2020-21 में कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए समैम योजना के तहत कृषि यन्त्रों पर अनुदान उपलब्ध करवाने हेतू ऑनलाइन आवेदन दिनांक 31.01.2021 तक आमन्त्रित किये गये थे। जिन किसानों ने दिनांक 31.01.2021 तक आॅनलाईन आवेदन कर लिया था उन सभी के आवेदन अनुदान हेतु स्वीकार कर लिये गये थे। परन्तु कुछ किसान दिनांक 31.01.2021 तक आवेदन करने से वंचित रह गये थे। ऐसे सभी किसानों को एक अन्तिम मौका देते हुऐे आॅनलाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि…
फरीदाबाद : फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इन्द्रा कॉलोनी मे रहने वाले एक गरीब परिवार की दो लड़कियों की शादी के लिए समस्त खाद्य सामग्री भेंट करके सहायता प्रदान की। इन्द्रा कॉलोनी मे रहने वाली लक्ष्मी धर्मपत्नी बिल्लू सिंह के आठ लड़कियां हैं। घर की आमदनी का जरिया मजदूरी है, इसलिए उपरोक्त दंपति को लड़कियों की शादी की चिंता होने लगी। इस बारें मे जब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक को पता लगा तो उन्होंने इस गरीब परिवार को…
फरीदाबाद : मरम्मत कार्य के लिए नीलम-अजरौंदा रेलवे ओवरब्रिज को सोमवार दोपहर पूर्णरूप से बंद कर दिया गया। अब यह ओवरब्रिज कम से कम छह दिन बंद रह सकता है। ओवरब्रिज के बंद होते ही शहर में जाम की स्थिति बन गई। हाईवे पर अजरौंदा मोड़ से बाटा मोड़ तक वाहनों की कतारें लग गई। वहीं ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास और राजीव चौक पर भी जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि पिछले साल 22 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े नीलम-अजरौंदा पुल के नीचे कबाड़ के ढेर में आग लग…
बल्लभगढ़ : चावला कॉलोनी के लोगों पर इन दिनों गंदे पानी की मार पड़ रही है। करीब दो सौ घरों में पिछले एक हफ्ते से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। जिसको लेकर आज स्थानीय लोगों ने नगर निगम में पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निगम को भी आरोपी ठहराया। इस गैर ज़िम्मेदाराना हरकत पर लोगों का कहना है कि प्राइवेट टैंकर भी सप्लाई नहीं कर रहे हैं। कुछ टैंकर संचालक पानी दे रहे हैं, लेकिन वह मनमाने रेट वसूल रहे हैं। कॉलोनी निवासी ने कहा कि सुबह शाम दो बार पानी आता है, लेकिन पानी बिल्कुल काला…
फरीदाबाद : आज फरीदाबाद एनआईटी 86 के विधायक एवं पूर्व मंत्री पंडित शिवचरण लाल शर्मा के सुपुत्र नीरज शर्मा जी का टोहाना भगवान परशुराम मंदिर में ब्राह्मण समाज द्वारा अभिनंदन किया गया कार्यक्रम में विप्र बंधुओं को संबोधित करते हुए विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया का पालन किया है ब्राह्मण समाज ने समाज के सभी वर्गों को सुखी और खुश रखने का प्रयत्न किया है और इसके लिए समाज को सामाजिक आर्थिक और शैक्षणिक तौर पर एकजुट और मजबूत होने की आवश्यकता है कार्यक्रम में समाज के प्रधान पंडित मदन…
फरीदाबाद : सोमवार को डीसी ऑफिस फरीदाबाद सोमवार को डीसी ऑफिस फरीदाबाद में कार्यरत महिला बंदना के जन्मदिन पर बधाइयों एवं शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। वहीं युवाओं ने उनके नाम के लिखे शब्दों का केक उनके लिए लाए थे और बड़ी माला के साथ हैप्पी बर्थडे बंदना बहन गाकर बधाइयां देते दिखे और उनके दीर्घायु होने की कामना की | अपने मृदु व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण ही बंदना जी जिससे भी मिलते हैं, उसका मन मोह लेते हैं. इस अवसर पर अपनेपन को देखते हुए महिला बंदना ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर भावुक होकर…
फरीदाबाद : आज एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के गेट पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान चलाया गया जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सामर्थ्य अनुसार दान देकर बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने बताया कि जबसे राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ हैं तभी से देशभर में सामाजिक संस्थाओं द्वारा तथा आम नागरिकों द्वारा योगदान दिया जा रहा हैं तो ऐसे में छात्र ही क्यों पीछे रहे? इसलिए आज एनएसयूआई द्वारा निधि समर्पण अभियान चलाया गया हैं। अत्री ने कहा…
