Author: faridabadnews24

गन्नौर : विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने राज्य कृषि मंत्री जे.पी. दलाल के विवादास्पद बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि जे.पी. दलाल ने कृषि मंत्री होते हुए जो टिप्पणी की है उससे किसानों का अपमान हुआ है। उन्होंने आंदोलन में प्राणों का बलिदान देने वाले किसानों का अपमान किया है जो शर्मनाक है। इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा के लिए किसान कितना मूल्य रखते हैं। कृषि मंत्री को किसानों के सामने हाथ जोड़ कर माफी मांगनी चाहिए। कुलदीप शर्मा रविवार को गढ़ी केसरी स्थित कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान पत्रकारों…

Read More

हरियाणा सरकार इस बार बजट में वृद्धावस्था पेंशन एक साथ 850 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने का निर्णय ले सकती है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो इस निर्णय से हरियाणा में वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन 2250 रुपये से बढ़कर 3100 रुपये प्रतिमाह हो जाएगी। राज्य सरकार ने पेंशन में बढ़ोतरी का खाका तैयार कर लिया है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस बाबत मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ सहमति बना ली है। इसके अलावा अधिकारियों ने भी इसका खाका तैयार कर लिया गया है। पहले यह बढ़ोतरी सिर्फ 150 रुपये प्रतिमाह की होनी थी मगर आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर…

Read More

हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं जिला परिषद, ब्लाॅक समिति व ग्राम पंचायतों के चुनाव इस बार भी समय पर नहीं हो सकेंगे। गौरतलब है कि, इस बार 200 के करीब नई पंचायतों का गठन हुआ है। जिनका वार्डबंदी का काम अधूरा लटका होने की वजह से भी चुनावों में देरी हो रही है। इसके अलावा, दिल्ली बाॅर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन को भी देरी का बड़ा कारण माना जा रहा है। बता दें कि मौजूदा पंचायतों का कार्यकाल 23 फरवरी तक के लिए है। इसे देखते हुए विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी पंचायतों…

Read More

हरियाणा पुलिस ने जनवरी माह गुमशुदा स्मार्टफोन की बरामदगी का अभियान चलाते हुए 228 ऐसे मोबाइल फोन बरामद किए है, जो चोरी हो गए थे या फिर लापरवाही से गुम हो गए थे। 16 लाख रुपये से अधिक कीमत के इन मोबाइल फोन को पुलिस ने तकनीकी आधार पर तलाश कर बरामद कर वास्तविक मालिकों को सौंपे। अपने गुम हुए मोबाइल फोन वापस पाकर लोग भी काफी खुश नजर आए। हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि बीते साल 2020 में भी 1.61 करोड़ रुपये की कीमत के…

Read More

छात्राओं के लिए खुशखबरी है। बता दें कि हरियाणा के भिवानी जिले में इस साल के अंत तक राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनकर तैयार हो जाएगा। फिलहाल एक कन्या स्कूल है और वह भी दो पारियों में लग रहा है। इस स्कूल में साढे तीन हजार से अधिक छात्राएं पढ़ रही हैं। ऐसे में छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है। शहर में दूसरे कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की मांग होती रही है। शहर में दूसरे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का निर्माण कार्य शहीद भगत सिंह चौक के पास चल रहा है। इसका निर्माण कार्य पिछले वर्ष…

Read More

फरीदाबाद : मानव रचना कारपोरेट क्रिकेट चैलेंज के पहले मुकाबले में रोहन गुलाटी के शतक की बदौलत एडिडास की टीम ने प्रेस क्लब आफ इंडिया की टीम के खिलाफ 38 रन से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में अमित भारद्वाज की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत होंडा मोटरसाइकिल ने एनएचपीसी के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में एडिडास की टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 255 रन बनाए। रोहन गुलाटी ने 13 छक्के लगाकर 115, मुकेश ने सात छक्के लगाकर 59 और कमल ने 27 रन बनाए। प्रेस क्लब…

Read More

फरीदाबाद : ईएसआइ डिस्पेंसरी सेक्टर आठ में रविवार को प्रदेश के दूसरे एआरटी (एंटी रेट्रो थेरेपी) सेंटर की शुरुआत की गई। इस दौरान अतिरिक्त महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा डा. वीना सिंह मुख्य अतिथि थी। उन्होंने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्जवलित करके एआरटी सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने पूरे केंद्र का निरीक्षण भी किया। एचआइवी के मरीजों के लिए किए गए इंतजाम से काफी संतुष्ट दिखी। इससे पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.रणदीप सिंह पूनिया, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शीला भगत, एआरटी सेंटर के नोडल अधिकारी डा. अखिल महाजन ने डा. वीना सिंह को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। फरीदाबाद में एआरटी…

Read More

फरीदाबाद : हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक शहरों में शुमार न्यू इंडस्ट्रियल टाउन यानी एनआइटी का प्रवेश द्वार कहा जाने वाला नीलम-अजरौंदा पुल सोमवार से अगले 6 दिन के लिए पूर्ण रुप से बंद रहेगा। ऐसे में फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन करते हुए लोगों को इससे बचने की सलाह दी है, साथ अन्य रास्तों का विकल्प भी बताया है। समय से निकलें घर से आपको अपनी मंजिल पर समय से पहुंचना है तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने घर दफ्तर से समय से पहले निकलें। क्योंकि एनआईटी के अंदरूनी मार्गो बादशाह खान चौक से लेकर तिकोना…

Read More

फरीदाबाद  : 32वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के जागरूकता में फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर श्री यशपाल यादव के आदेशनुसार आज 32वाँ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आज हमारे आदरणीय जितेंद्र कुमार एसडीएम फरीदाबाद सेक्टर 15A पुलिस चौकी पर अचानक पहुंचे यहां पर पहले से ही रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन की टीम इस चौक पर रेड लाइट पर लोगों को जेबरा क्रॉसिंग के बारे में एवं साइकिल, ई रिक्शा पर रिफ्लेक्टिव टेप लगा रही थी हमारे आदरणीय एसडीएम फरीदाबाद ने हमारी टीम का हौसला बढ़ाया और उन्होंने काफी साइकल के ऊपर रिफ्लेक्टेड टेप लगाई और लोगों को बताया कि अपनी साइकल को…

Read More

फरीदाबाद : आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बल्लभगढ़ इकाई द्वारा पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिला मिडिया प्रभारी रवि पाण्डेय ने बताया मातृभूमि की रक्षार्थ हेतु सर्वोच्च बलिदानी,मां भारती के वीर सपूतों पुलवामा हमले के सभी वीर शहीदो को दूसरी बरसी पर पुलवामा हमले में शहीद हुए सभी वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि विद्यार्थी परिषद द्वारा अर्पित किया गया। विभाग संयोजक माधव रावत ने कहा देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले जांबाज जवानों पर पूरे देश को गर्व है। पुलवामा में हमारे देश के जांबाज जवानों पर आतंकवादियों द्वारा किए…

Read More