पीएम नरेंद्र मोदी ने अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर भेजने की अपनी ‘परंपरा’ को जारी रखते हुए दरगाह के लिए चादर भेजी है। पीएम मोदी की ओर से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी यह चादर चढ़ाएंगे। पीएम मोदी ने यह चादर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 809वें उर्स पर होने वाले कार्यक्रम के लिए भेजी है। इससे पहले भी वह छह बार अजमेर शरीफ दरगाह के लिए चादर भेज चुके हैं। पिछले साल फरवरी में भी उन्होंने चादर भेजी थी। पिछली बार भी नकवी को चादर सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने 25 फरवरी 2020 को जाकर अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाया था। अब यह सातवीं बार होने…
Author: faridabadnews24
सीधी: MP के सीधी में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया। यहां सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक बस सीधी से सतना की ओर जा रही थी। बस में करीब 54 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। ताजा जानकारी के अनुसार, अभी तक सात लोगों को नहर से रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं, रेस्क्यू टीम ने नहर से 32 लोगों के शव बरामद किए हैं। मृतकों में कई छात्र और महिलाओं समेत बुजुर्ग शामिल हैं। बताया जा…
हिमालय की पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल बद्रीनाथ धाम के कपाट इस साल 18 मई को खुलने जा रहे हैं। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों ने बताया कि भगवान बद्री विशाल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 18 मई प्रातः 4 बजकर 15 मिनट पर खोल दिए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि 18 मई को पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर सकेंगे। उत्तराखंड के चारों धाम शीतकाल के लिए बंद हैं। चमोली जिले में 3,133 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बद्रीनाथ धाम के…
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लोगों के हित में एक अहम कदम उठाते हुए वेबसाइट से डाऊनलोड की गई जमीन की जमाबंदी को वैध मानने का निर्णय लिया है। एक क्लिक पर घर बैठा व्यक्ति जमाबंदी की नकल निकाल सकता है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला, जिनके पास राजस्व एवं विकास व पंचायत विभाग का प्रभार भी है, ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के लोगों को, जिनके पास अपनी जमीन है, ऋण, कोर्ट केस या अन्य कार्यों के लिए अपनी जमीन की जमाबंदी की कॉपी(नकल) लेने के लिए पटवारी के पास या किसी सरकारी…
भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के बंद मकान के ताले तोड़ कर चोरों ने लाखों रुपये की ज्वैलरी, नकदी सहित लाइसेंसी रिवॉल्वर, एक डीवीआर भी चोरी कर ली। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। फिंगर एक्सपर्ट टीम भी मौके पर बुलाई गई। पुलिस ने बारीकी से जांच करते हुए साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए। पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी जुटाने की कोशिश कर रही है। वहीं आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में डोगरान मोहल्ला निवासी भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट ने एचटीएम थाना पुलिस को…
भारत के टोल प्लाजा पर आज से कैश लेन को खत्म कर दिया गया है। वहीं ऑटोमेटिक पेमेंट सिस्टम फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में जिन लोगों ने फास्टैग को अपने गाड़ियों पर नहीं लगाया है उन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है। दरअसल फास्टैग जिन गाड़ियों पर नहीं हैं या फिर लगे हुए टैग काम नहीं कर रहे हैं तो ऐसे चालकों को जुर्माना देना पड़ेगा। बता दें कि फास्टैग न लगाने वाले ग्राहकों से उनके वाहन कैटेगरी के अनुसार लगनेवाले टोल की दोगुनी रकम बतौर जुर्माने के तौर पर वसूली जाएगी। साथ ही जिन वाहनों पर…
गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की पुलिस हिरासत बढ़ा दी गई है। दीप सिद्धू को एक बार फिर 7 दिन की रिमांड पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। आपको बता दें कि दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया था। सिद्धू 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिले पर हुई हिंसा मामले के मुख्य आरोपी में से एक है। करीब 15 दिन तक फरार रहने के बाद उसे पुलिस ने…
हरियाणा सरकार ने 2008 बैच के चार आईएएस अधिकारियों को 1 जनवरी, 2021 से सलेक्शन ग्रेड प्रदान किया है। इन अधिकारियों में चंद्रशेखर खरे, अंशज सिंह, राजीव रतन और रिपुदमन सिंह ढिल्लों शामिल हैं। इसके अलावा, निखिल गजराज को परफॉर्मा पदोन्नति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त सरकार ने एक एचसीएस अधिकारी आरटीए, फतेहाबाद के सचिव अजय चोपड़ा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा जिला परिषद, फतेहाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, फतेहाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा है। देखिए लिस्ट
फरीदाबाद : हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत ने कहा है कि क्षेत्र में इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने से ही बेरोजगारी की समस्या समाप्त हो सकती है इसलिए वह जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर आईएमटी इंडस्ट्रियल एरिया मेें व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे ताकि यहां सभी उद्योग सही तरीके से कार्य करें, जिससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर मुहैया हो सके। श्री रावत सोमवार को गांव चंदावली स्थित आईएमटी में इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और रोटरी क्लब इंडस्ट्रीज द्वारा रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितजनों को संबोधित कर…
फरीदाबाद : मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत नगर निगम के वार्ड नंबर 10 में पानी की समस्या को दूर करने के लिए मंजूर किए गए ट्यूबवैलो, बूस्टिंग में मोटर लगाने में हो रही देरी को लेकर आज स्थानीय पार्षद मनवीर भड़ाना के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने नगर निगम मुख्यालय जाकर निगम अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान नगर निगम के एक्सईएन मनोज ने बताया कि वार्ड में पानी सप्लाई के लिए कार्य किए जाने की मंजूरी दी जा चुकी है, लेकिन पार्षद श्री भड़ाना ने बताया कि अभी तक काम शुरू नहीं हुआ, जिस पर एक्सईएन ने कहा कि…
