Author: faridabadnews24

फरीदाबाद :  राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद की एनएसएस इकाई ने सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। आज रिपब्लिक डे समारोह में शिरकत करने के पश्चात डॉ राकेश पाठक एवं डॉ दुर्गेश के नेतृत्व में एनएसएस स्वयं सेवकों ने सर्वप्रथम महाविद्यालय कैंपस की सफाई की। दोपहर के खाने के बाद सभी स्वयं सेवकों ने सेक्टर 16 से होते हुए फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्रो मे स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ने का प्रयास किया। साथ ही सड़कों के किनारे तथा पार्कों में जाकर प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा कर उसका निस्तारण किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एम…

Read More

फरीदाबाद :  अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा सैक्टर-2 स्थित पं. चन्द्रशेखर आजाद स्मारकपार्क पर तिरंगा फहराया और धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह काआयोजन किया। इससे पूर्व पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने शहीद पं. चन्द्रशेखरआजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रगान गाया। उन्होंने वीरशहीदों को याद करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुतमहत्वपूर्ण वीर शहीदों की शहादत के बाद हमें आजादी मिली। जिसके बादहमारे संविधान की रचना की गई 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान लागूहुआ। जिसके बाद भारत एक लोकतांत्रिक, संप्रभु एवं गणतंत्र देश घोषितकिया गया। आज के दिन को पूरा देश बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाता…

Read More

फरीदाबाद  : गणतंत्र दिवस को पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए लड़े युद्ध व स्वतंत्रता आंदोलन में देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के बलिदान का एक स्मारक है। उक्त वक्तव्य युवा नेता गौरव चौधरी ने ओल्ड फ़रीदाबाद स्थित बाढ़ मोहल्ला में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करते हुए कहे। गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री चौधरी ने बताया कि 15 अगस्त 1947 को भारत देश स्वतंत्र हुआ था तथा 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को आत्मसात किया गया, जिसके अनुसार भारत देश एक…

Read More

भिवानी : देश की राजधानी के दृश्य लोकतंत्र की गरिमा को चोट पहुँचाने वाले हैं। लोकतंत्र  में हिंसा का कोई स्थान नही है उक्त शब्द भाजपा नेता रीतिक वधवा ने  दिल्ली में हुए बवाल पर टिप्पणी करते हुए कहे !  उन्होंने  दिल्ली किसान आंदोलन में हुई हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अब वह नेता कहां है जो इस ट्रैक्टर मार्च की जिम्मेदारी उठा रहे थे। भाजपा नेता रीतिक  वधवा  ने कहा कि ट्रैक्टर मार्च का रूट भी ग़ायब, ज़िम्मेदारी लेने वाले, किसान संगठनों के नेता भी ग़ायब हैं , किसानों के नाम पर हिंसा हो रही हैं…

Read More

फरीदाबाद :  प्रदेश के पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि आज हम देश का 72वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। आज के इस पावन अवसर पर इस बार मैं कोरोना योद्धाओं का सबसे बड़ा शुक्रगुजार हूं और हम सभी उन्हें नतमस्तक हैं। वह मंगलवार को सेक्टर-12 के हैलीपैड मैदान में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करे के उपरांत अपना संदेश दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने परेड़ का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इससे पहले उन्होंने टाउन पार्क स्थित जिलास्तरीय युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने…

Read More

फरीदाबाद :  एसडीएम अपराजिता ने उपमंडल स्तरीय राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि शिरकत कर 72वे गणतंत्र दिवस समारोह को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। सर्वप्रथम एसडीएम अपराजिता ने शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को माला अर्पण करके उन्हें शत-शत नमन किया। तत्पश्चात उन्होंने स्थानीय पंचायत भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और उन्होंने लोगों को राष्ट्र के नाम सन्देश दिया। एसडीएम अपराजिता ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम 72वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस पावन पर्व के अवसर पर मैं सभी उपमडंल, जिला और प्रदेशवासियों…

Read More

फरीदाबाद :  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़खल विधानसभा क्षेत्र के तहसील प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन बड़े ही गरिमा पूर्ण ढंग से किया गया। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी (ना) पंकज सेतिया ने बतौर मुख्य अतिथि बड़खल विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवी संस्थाओं, संगठनों एवं शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों के बीच अपने उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह हमारे देश की गरिमा का प्रतीक है। जिसे हम सब को बहुत ही सम्मान के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह से हमें संविधान और संविधान में निहित हमारे कर्तव्य एवं दायित्वयो के बारे…

Read More

फरीदाबाद : खेड़ी रोड स्थित कांत अस्पताल में मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. ललितेश कांत एवं श्रीमती नेहा कांत ने तिरंगा फहराते हुए सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। डॉ. ललितेश कांत ने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद स्थित खेड़ी रोड पर उन्होंने लोगों की सुविधाओं एवं जरूरतों को देखते हुए कांत मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की शुरूआत की है। गणतंत्र दिवस के मौके पर अस्पताल परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विनय गुप्ता, एल के मिश्रा सहित कांत होस्पीटल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इस मौके पर सभी ने…

Read More

फरीदाबाद : प्रयास सोशल वेलफेयर भवन सेक्टर 64बल्लभगढ़ में आज 72वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही शांति के साथ मनाया गया जिसमे प्रयास के महासचिव श्री तरुण कुमार गुप्ता जी व प्रयास के एक्सक्यूटिव कमिटर मेंबर श्री जय सुनेजा जी ने ध्वजारोहण कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमे प्रयास के  एजुकेशन एडवाइजर श्री सुरेन्द्र मदान जी, प्रिंसिपल मधु शर्मा, एवम प्रयास की टीम इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए तथा प्रयास मे JEE की कोचिंग ले रहे बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए देश भक्ति गीत व देश के पति संदेश देकर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया व सभी ने…

Read More

फरीदाबाद : एनएचपीसी लिमिटेड ने 26 जनवरी 2021 को भारत का 72वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। समारोह की शुरुआत एनएचपीसी कार्यालय परिसर, फरीदाबाद में राष्ट्रीय ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में, श्री ए.के. सिंह, सीएमडी, एनएचपीसी ने पूरे एनएचपीसी परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज हमें अपने देश के पूर्व नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि विद्युत उत्पादन के अलावा, एनएचपीसी अपनी सीएसआर-एसडी योजना के तहत लोगों को लाभान्वित करने के लिए गतिविधियां भी कर रहा है। श्री…

Read More