फरीदाबाद : राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 16 ए फरीदाबाद के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा एक दिवसीय फैक्टशाला का आयोजन किया गया । जिसमें डीएवी महाविद्यालय फरीदाबाद के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की अध्यक्ष एवं फैक्टशाला ट्रेनर रचना कसाना ने छात्राओं को न्यूज फैक्ट चैक करने के गुर सांझा किए फैक्टशाला और Google न्यूज़ इनिशिएटिव के समर्थन तथा DataLEADS के सहयोग से इंटर्न्यूज़ द्वारा शुरू किया गया एक समाचार और सूचना साक्षरता कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य सूचना का मूल्यांकन और बारीकी से समीक्षा करने में लोगों की मदद करना है।फैक्टशाला का शुभारंभ करते हुए प्राचार्या नम्रता शर्मा ने कहा…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : जिसमें पंडित एल आर कॉलेज ऑफ फार्मेसी फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कॉलेज व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है पंडित एल आर कॉलेज ऑफ फार्मेसी फरीदाबाद के 14 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की जिसमें राहुल कुमार यादव ने 77 प्रतिशत, मधु ने 76.4 प्रतिशत व मानसी ने 76.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किये ।सभी विद्यार्थियों को संस्थान के चेयरमैन डॉ एल सी भारद्वाज, डायरेक्टर आर पी आर्य, प्रिंसिपल डॉ रवि मल्होत्रा ने शुभकामनाएं दी।
फरीदाबाद : उपायुक्त यशपाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलास्तरीय समारोह सेक्टर-12 सैंट्रल थाने के साथ लगते हैलीपैड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अब प्रदेश के पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे।उपायुक्त ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 09:40 बजे मुख्य अतिथि द्वारा युद्ध स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। 09:58 बजे मुख्य अतिथि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान वह परेड का निरीक्षण भी करेंगे। 10:10 बजे मुख्य अतिथि का संदेश होगा। 10:30 से 10:40 बजे तक मार्च…
भिवानी : वरिष्ठ जनसंघ नेता राजमाता वियजाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर भाजपाईयो ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा नेता रीतिक वधवा , सुनील चौहान एवं दीपक तंवर ने कहा कि अपने जीवन का हर क्षण लोक कल्याण व अंत्योदय की उन्नति के लिए समर्पित कर देने वाली, श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। अच्छाई, सच्चाई और सेवा के मार्ग कठिनाइयां आयेंगी, परंतु अविराम बढ़ते रहो; यह भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपसे सीखा है।लोक मंगल के लिए निर्भय होकर लड़ने वाली राजमाता के दिखाये मार्ग पर चलते हुए भाजपा कार्यकर्ता अंत्योदय के पवित्र ध्येय को प्राप्त कर…
फरीदाबाद : बेटी कभी किसी पर बोझ नहीं होती। बेटी पर सदा गर्व करना चाहिए। इन बातो को एक बार फिर से सृष्टि ने साबित कर दिया। नन्ही बेटी सृष्टि गुलाटी को उमा भारती स्कूल भगत सिंह कॉलोनी बल्लबगढ़ फरीदाबाद में सम्मानित किया गया। भगतसिंह कॉलोनी बल्लबगढ़ फरीदाबाद शहर के उमा भारती स्कूल के प्रांगण में सृष्टि बेटी को विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सर्टिफिकेट ओर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल एल. एस. राजपूत ने कहा कि सृष्टि गुलाटी ने एक उदाहरण पेश किया है सभी के लिए। साथी स्टाफ ने भी सृष्टि गुलाटी के अनोखे कीर्तिमान ओर उपलब्धि के…
फरीदाबाद : गुलामी के समय में भी और आज आजादी के समय भी रक्तदान करने वाले ही हमारे सच्चे हीरो हैं। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने यहां भतौला में आयोजित रक्तदान शिविर में कही। इसका आयोजन रोटरी क्लब फरीदाबाद मिड टाउन ने किया था।इस अवसर पर सबसे पहले नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी कृतज्ञता प्रकट की गई वहीं विधायक राजेश नागर का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत हुआ और उन्हें क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। श्री नागर ने कहा कि आज हमें जो आजादी मिली है, उसमें नेताजी की…
फरीदाबाद : पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस बल्लभगढ़ के अध्यक्ष चुन्नू राजपूत के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने बल्लभगढ़ क्षेत्र की कई कालोनियों में पदयात्रा निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने ‘खा गई रूपया, पी गई तेल, भाजपा सरकार हो गई फेल, मोदी-शाह की ये कैसी लूट, अमीरों को छूट गरीबों से लूट, मोदी सरकार हाय-हाय, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम वापिस लो नारे लगाकर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला फूंकते हुए अपना रोष प्रकट किया। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को…
फरीदाबाद : जिला बार एसोसिएशन के वकील ने जीता बैसट बोलर का खि़ताब गाँव नचौली के क्रिकेट स्टेडियम में विभिन्न विभिन्न जिला बार एसोसियेशन की क्रिकेट टीमों का मुक़ाबला चल रहा है, जिसमें लगभग दिल्ली, पलवल गुरुग्राम, यूपी की दस जि़ला बार एसोसियेशन की टीमें भाग ले रही हैं। इसमें आज जि़ला बार एसोसिएशन व पलवल की टीमों का मुक़ाबला हुआ, जिसमें आज फऱीदाबाद व पलवल का मुक़ाबला बराबर रहा। यह मुक़ाबले 9 जनवरी से खेले जा रहे हैं। आज लीग मैच का अंतिम दिन था, जिसमें मैन आफ दा मैच हरबंस गोदारा को बैस्ट बॉलर व फ़ाईटर आफ दा…
फरीदाबाद : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर गोल्फ क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवियों, राजनेताओं एवं गोल्फ क्लब के सदस्यों सहित गणमान्य लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के परम भक्त सुभाष उपाध्याय ने किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी गाड़ी को पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ था और नेताजी की वेशभूषा धारण कर लोगों को संदेश दिया कि वो इस देश के कितने अनमोल रत्न थे। कार्यक्रम में अनेक नन्हें-मुन्ने बच्चों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की वर्दी पहनकर हाथों में तिरंगा…
फरीदाबाद : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरूकता अभियान लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इन्हीं कार्यक्रमों की श्रंखला में शनिवार को बालिका दिवस के अवसर पर बदरपुर सैद गांव में बेटी जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांव की सरपंच कृष्णा के नेतृत्व में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में जनवरी 2020 से सितंबर 2020 के बीच जन्मी बेटियों को बुलाकर उनके लिए केक काटा गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गांव की सरपंच कृष्णा देवी ने कहा कि हमें अपनी बेटियों पर गर्व है। आज हम…
