राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की पटना, बिहार जिला अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जी समाजहित में कार्य कर रही हैं। प्रतिभा जी द्वारा समय समय पर जरूरतमन्दों की मदद की गई। बढ़ती ठंड में सड़क किनारे बैठे वृद्ध लोगों को ऊनि कपडे बांटे व कभी उनको खाद्य सामग्री दी। प्रतिभा जी ने पटना में एक बैठक आयोजित की जिसमें प्रतिभा जी ने कहा कि वे टीम के साथ गांव गांव जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेंगी व उनके स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए उनमें सेनिटरी पेड भी वितरित करेंगी।
Author: faridabadnews24
हरियाणा : प्रख्यात वकील, शिक्षाविद व महान क्रान्तिकारी रासबिहारी बोस जी की आज पुण्यतिथि है उनकी पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा नेता रीतिक वधवा , सुनील चौहान , दीपक तंवर ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में रासबिहारी बोस का नाम आदर पूर्वक लिया जाता है। रासबिहारी बोस भारत के एक महान क्रान्तिकारी नेता थे जिन्होंने ब्रिटिश राज के विरुद्ध गदर षड्यंत्र एवं आजाद हिन्द फौज के संगठन का कार्य किया। इन्होंने न केवल भारत में कई क्रान्तिकारी गतिविधियों का संचालन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, अपितु विदेश में रहकर भी वह भारत…
फरीदाबाद : रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ‘कॉस्मोपॉलिटन’ और रोटरी क्लब ट्यूलिप ने कार्यक्रम के तहत प्रभात एन जी ओ भारत कॉलोनी में दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताया व सेनेटरी पैड बिस्कुट चिप्स जूस व अन्य जरूरत का सामान बच्चों को उपलब्ध करवाया बताते चलें प्रभात एन जी ओ पिछले कई साल से दिव्यांग व मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए काम कर रहा है वैदिक सीड्स एस्ट्रो वास्तु की चेयरमैन रोटेरियन निधि अग्रवाल ने बताया कि इन बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है और मुझे यहां आकर आध्यात्मिक संतुष्टि प्राप्त होती है इनके साथ रोटेरियन…
फरीदाबाद : बेटी कभी किसी पर बोझ नहीं होती। बेटी पर सदा गर्व करना चाहिए। इन बातो को एक बार फिर से सृष्टि ने साबित कर दिया। आपकी अपनी नन्ही बेटी सृष्टि गुलाटी को बाल भवन एन.आई. टी. फरीदाबाद में आयोजित हुए एक कार्यक्रम मे डिस्ट्रिक्ट लेवल पर आयोजित हुई प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर यशपाल यादव द्वारा सम्मानित किया गया। अक्टूबर 2020 में हरियाणा बाल परिषद द्वारा आयोजित हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता में फरीदाबाद शहर के लगभग 15000 बच्चो ने भाग लिया था। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में अलग अलग कटेगरी रखी हुई थी। जैसे…
फरीदाबाद : रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद मिडटाऊन ने ग्राम पंचायत नरियाला के सहयोग से गांव में ग्रामीण लाईब्रेरी का शुभारंभ किया। इस मौके पर गांव के मौजिज लोगों ने क्लब के प्रधान पंकज गर्ग, सचिव डॉ0.आशीष वर्मा,कोषाध्यक्ष सचिन खोसला,सुनील गुप्ता,श्रीमति हेमा,श्रीमति सुरूचि,डॉ.डिम्पल,श्रीमति मीनल,दिनेश व सचिन जैन का फूलों से स्वागत किया व उन्हें हरियाणवी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गांव के लोगों ने एक सुर में कहा कि रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद मिडटाऊन का यह एक सराहनीय कदम है जिसकी जितनी भी तारीफ की जाए वो कम है। उन्होनें कहा कि क्लब के प्रधान पकंज गर्ग और उनकी…
फरीदाबाद : पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कहा है कि केेंद्र सरकार को किसानों की जायज मांगों को मान लेना चाहिए क्योंकि देश का अन्नदाता आज कडक़ड़ाती सर्दी में अपने हक-हकूक की आवाज उठा रहा है परंतु सरकार हठधर्मिता अपनाते हुए किसानों को फिर से गुलाम बनाने पर जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में देशभर का किसान एकजुट हो चुका है और अगर किसानों की मांगों को जल्द ही नहीं माना गया तो आगामी 26 जनवरी को किसान हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ-साथ किसी भी मंत्री व विधायक को झंडा…
फरीदाबाद : मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद शाखा के द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर बीके हॉस्पिटल, बल्लभगढ़ अनाज मंडी मैं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल का वितरण किया गया।फरीदाबाद शाखा के अध्यक्ष अनिरुद्ध गोयनका जी ने बताया कि आज के दिन अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का स्थापना दिवस है, इस अवसर के ऊपर है कार्यक्रम किया जा रहा है, शाखा के द्वारा पूरे कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भोजन मुहैया कराया गया। लोक डाउन के दौरान जब लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल गए थे उस समय में…
फरीदाबाद : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान हरियाणा के प्रांत कार्यालय का उद्घाटन श्री रघुनाथ मंदिर सेक्टर 28 में हुआ। कार्यालय का उद्घाटन पूज्य दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा जी, श्री आलोक जी अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, डॉ सुरेंदर जी जैन अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री विश्व हिंदू परिषद ने दीप प्रज्वलन करके किया।इस अवसर पर निधि समर्पण अभियान सामग्री की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का संचालन गंगा शंकर जी ने किया। स्वागत विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष रमेश गुप्ता जी ने किया।सभी अतिथियों एवम गणमान्य नागरिकों का अभियान के प्रांत प्रमुख राकेश…
फरीदाबाद : सखी सरवर बिरादरी के आज हुए चुनाव में समाजसेवी पवन डाबर भारी मतों से प्रधान चुने गए। कुल डाले गए 526 वोटों में से पवन डाबर को 347 वोट मिली जबकि उनके प्रतिद्वंदी को मात्र 80 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। पवन डाबर के प्रधान चुने जाने पर सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के सेवादारों ने अपनी ओर से गुलदस्ता भेंट कर उन्हें हार्दिक मुबारकबाद दी। इस अवसर पर डाबर ने कहा कि सखी सरवर बिरादरी के सदस्यों ने भारी संख्या में उनके पक्ष में वोट कर उनको जो जिम्मेदारी सौंपी उसको वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।…
फरीदाबाद : बडखल विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों विकास कार्य तेजी से कराये जा रहे हैं और क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की ओर से पर्याप्त मात्रा में धन मुहैया कराया जा रहा है। यह बात स्थानीय विधायक सीमा त्रिखा ने आज क्षेत्र में लाखों रुपये के विकास कार्यों का उदघाटन करते हुए मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।विधायक सीमा त्रिखा ने आज बडखल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लाखों रुपयों के विकास कार्यों के उदघाटन किये। विकास कार्यों में मुख्य रूप से आईजी कालोनी वार्ड-19 में लगभग 27.15 लाख रुपये की लागत से सीवरेज…
