फरीदाबाद : की नागपुर इकाई के द्वारा मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में प्रदेश उपाध्यक्ष स्मिता दुबेजी के निवास स्थान पर हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्मिता जी द्वारा सभी को हल्दीकुमकुम लगाकर उपहार दिया गया व स्वल्पाहार का आयोजन किया।सखियो ने इस अवसर में मजेदार उखाने कहे व फुगड़ी का खेल खेला। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी जी,जिला अध्यक्ष मीना तिवारी जी ,जिला उपाध्यक्ष ज्योति यादव जी,जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेजी, जिला मंत्री शिल्पा तिवारी जी, जिला मंत्री गौरी कनोजे जी,जिला मंत्री भारती सरोटिया जी,रश्मी अवस्थी जी व सुनीता मांजरे जी उपस्थित थीं। राष्ट्रीय…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : सेक्टर 12 फरीदाबाद लघु सचिवालय पर भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया I जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने भारत सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानूनों के समर्थन में क़ानूनों में किए गए प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी I कांग्रेस द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार एवं गुरनाम सिंह चढ़ूनी पर मीडिया में एवं किसान नेताओं द्वारा ही लगाए गए आरोपों पर ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि कुछ किसान नेता कांग्रेस के इशारे पर किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं I…
हरियाणा : हरियाणा के परिवहन तथा खान एवं भूविज्ञान मंत्री मूलचंद शर्मा ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के नारे को आगे बढ़ाते हुए बेटियों के सम्मान में एक और नज़ीर पेश की है। उनके अथक प्रयासों के चलते जिला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित राजकीय महिला कॉलेज को अब पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के नाम से जाना जाएगा। मूलचंद शर्मा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही, मूलचंद शर्मा ने इस कालेज का नाम भारतीय राजनीति की महान शख्सियत सुषमा स्वराज…
हरियाणा ; हरियाणा में पंचायत चुनाव को लेकर बडी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। जिसके अनुसार पंचायतों में महिलाओं को 50% आरक्षण देने संबंधी संशोधन में कई खामियों को लेकर मुद्दा उठाया गया है। इस याचिका पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को एक नोटिस जारी किया है। दरअसल सरकार ने पंचायती राज एक्ट में संशोधन के जरिए पंचायत चुनावों में महिलाओं के लिए 50% आरक्षण की व्यवस्था की थी। इसके अनुसार चुनाव के लिए पंचायत ,ब्लॉक और जिला परिषद के वार्ड को आड ईवन में बांटा…
अगर आपका भी खाता पीएनबी में है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बता दें कि देशभर में बढ़ रही एटीएम धोखाधड़ी को रोकने के लिए पंजाब नेशनल बैंक ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिसमें पीएनबी ग्राहक 1 फरवरी 2021 से नॉन-ईएमवी एटीएम मशीनों से लेनदेन नहीं कर पाएंगे। यानी आप नॉन-ईवीएम मशीनों से कैश नहीं निकाल पाएंगे। इसकी जानकारी PNB ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट करके दी है। PNB ने ट्वीट किया पंजाब नेशनल बैंक ने ट्वीट करके बताया कि अपने ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए PNB नॉन-ईएमवी एटीएम मशीनों से…
हरियाणा बड़े स्तर पर पुलिस कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट
फरीदाबाद : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि शहर में विकास कार्यों को बेहतर व तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए शहर को स्मार्टसिटी परियोजना में शामिल किया गया है। ऐसे में इस स्कीम के तहत सभी विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें ताकि लोगों को इनका लाभ मिल सके। उन्होंने इस स्कीम के तहत विकसित की जा रही बडख़ल झील के कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी भी जाहिर की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं…
फरीदाबाद : संस्था मिशन जागृति के द्वारा फ़रीदाबाद के तिगाव मे वृद्धाश्रम के लिए भूमि ले ली गई है जिस पर बहुत जल्द भवन निर्माण कार्य शुरू होगा! संस्था के अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि सोमवार संस्था के संरक्षक, सभी कार्यकारिणियों एम पधाधिकारियों के साथ साथ स्वम सेवको के साथ विचार विमर्श किया गया एवं यह निर्णय लिया गया कि वृद्धाश्रम कि जमीन और इसके भवन के निर्माण के लिए निधि संग्रह समिति काम करेगी एवं दान मे ली जाने वाली राशि के बारे मे चर्चा करी! संगठन के कोषाध्यक्ष महेश आर्य बताया कि इस प्रोजेक्ट के पहले चरण…
बल्लभगढ़ : ‘म्हारा देश म्हारी माटी’ मासिक जागरण पत्रिका का विमोचन किया गया। पत्रिका के विमोचन के उपरांत बल्लभगढ़ संघचालक डॉक्टर चंद्रशेखर ने अपने संबोधन में कहा कि माधव न्यास द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘म्हारा देश म्हारी माटी’ मासिक जागरण पत्रिका है जिसमें समाज सृजन एवं प्रेरक विषय संबंधित आलेख होते हैं। इस बार लगभग 100 पेज की विशेषांक वाली पत्रिका के बारे में विस्तार से बताया कि किस तरह कोरोना काल में लोकडाउन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके अनुसांगिक संगठनों के लाखों कार्यकर्त्ताओं द्वारा गरीबों, मजदुरों और इस दौरान बेरोजगार हुए लोगों के लिए घर- घर तक भोजन,…
हरियाणा : कांग्रेस पार्टी एवं किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी, नेशनल हेड सिम्मी आहूजा, स्टेट कोर्डिनेटर परमिन्दर ,रंजीत सहित पार्टी के अन्य नेताओं का विनीत वत्स ने अपनी नियुक्ति के लिए धन्यवाद किया। विनीत वत्स को सोनीपत से किसान कांग्रेस सोशल मीडिया का जिलाअध्यक्ष बनाया गया है। जिसके लिए विनीत वत्स ने पार्टी आलाकमान सोनिया गाँधी,राहुल गाँधी,नाना पटोले,सुरेंद्र सोलंकी,सिम्मी आहूजा,परमिन्दर एवं रंजीत का आभार प्रकट किया और कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें किसान कांग्रेस मे दी गयी है वह उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभायेगे। उन्होंने कहा की वह नए साथियों…
