फरीदाबाद ; राष्ट्रीय महिला जागृति मंच जिला उदयपुर, राजस्थान की मासिक बैठक 3/01/2021 रविवार को उदयपुर कार्यालय पर सम्पन हुई । बैठक में संगठन की ह्यूमन राइट्स सेल की प्रदेश अध्यक्ष व उदयपुर चेयरपर्सन सुरभि मेनारिया धींग जी ने मीटिंग मे मौजूद सभी कार्यकारिणी को वर्ष 2021 में होने वाले सारे कार्यक्रमों का एजेंडा प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं चेयरपर्सन अंबिका जी शर्मा के निर्देशानुसार मीटिंग में नए सत्र की कार्यकारिणी पर चर्चा की गई। संगठन की ओर से नियुक्ति पत्र भी दिए गए। प्रियंका कंडा ने आगे आने वाले माह मे होने वाले कार्यक्रम की रणनीतियों पे चर्चा की।…
Author: faridabadnews24
पलवल/फरीदाबाद : पलवल के केजीपी-केएमपी चौक के निकट नेशनल हाईवे पर चल रहे किसानों के धरने में जहां लोगों की भीड बढ़ती जा रही है वहीं कडकती ठंड में धरना पर बैठे किसानों सर्दी से राहत दिलाने के लिए दान दाताओं की भी होड सी लगी है। इसी कडी में आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाघ्यक्ष कुमारी सैलजा के दिशा-निर्देश पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आनंद कौशिक के भाई एवं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक भी किसानों के लिए 500 गर्म जैकेट व कोरोना बचाव के लिए 500 मॉस्क लेकर धरना स्थल पर पहुंचे। आज कडाके की…
फरीदाबाद :उपायुक्त यशपाल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जमीनों के कलेक्टर रेट निर्धारण करने हेतु सुझाव एवं आपत्तियाँ आमंत्रित करने के लिए जन जागरण अभियान की शुरूआत की गई है। इसका उद्देश्य कलेक्टर रेट निर्धारित करने में पारदर्शिता लाना व इसमें जनता के सुझावों को शामिल करना है। उपायुक्त यशपाल मंगलवार को लघु सचिवालय के प्रथम तल स्थित कॉन्फ्रेंस हाल में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उपायुक्त ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला फरीदाबाद में भी तहसीलों व उप तहसीलों के कलेक्टर रेट का ड्राफ्ट जिला फरीदाबाद की वेबसाईट www.faridabad.nic.in पर आम जनता से…
हर मां-बाप को अपने बच्चों को सफलता की सीढ़ीयां पर चढ़ता देख सबसे ज्यादा खुशी मिलती है। वह खुशी और भी बढ़ जाती है जब माता-पिता अपने बच्चों के अपने से उंचे पद पर बैठा हुए देखते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है आंध्र प्रदेश के तिरुपति में, जहां एक इंस्पेक्टर की बेटी डीएसपी बनी है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने ऑन ड्यूटी पिता द्वारा बेटी को सोशल सैल्यूट करते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है जिसे खुब प्रशंसा की जा रही है। बता दें कि आंध्र प्रदेश पुलिस में सर्किल इंस्पेक्टर पद पर तैनात श्याम सुंदर की…
दिल्ली ; पहाड़ों में बर्फबारी और उत्तर भारत में बारिश के साथ गिर रहे ओले परेशानी का सबब बन गए हैं. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. इन राज्यों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली में 8 जनवरी तक बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी बारिश का अनुमान जताया है मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कहीं हल्की और कहीं मध्यम बारिश हो सकती है और गरज…
बिहार : बिहार की राजनीति में एक नया भूचाल आया है. दरअसल, बिहार कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक भरत सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस के 11 विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी में जल्द ही बड़ी टूट होगी और 11 विधायक पार्टी छोड़ देंगे. हालांकि, कांग्रेस हाईकमान ने भरत सिंह के बयान को खारिज कर दिया है कांग्रेस नेता भरत सिंह ने कहा कि 19 विधायकों में से 11 विधायक ऐसे हैं जो कांग्रेस पार्टी से नहीं है, मगर चुनाव जीत गए हैं, यह लोग पैसा देकर टिकट खरीदे और अब विधायक बन गए हैं,…
फरीदाबाद : आज राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा जी के जन्मदिवस के अवसर पर हरियाणा एनएसयूआई के महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में नेहरू कॉलेज फरीदाबाद पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एआईसीसी सदस्य उमेश पंडित जी उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी राजस्थान राजेश आर्य जी सेक्टर 55 रेजिडेंट्स वेलफेयर काउंसिल के प्रधान नरेंद्र कुमार तथा हजारों की संख्या में नेहरू कॉलेज के छात्र एवं आसपास के युवाओं ने भाग लिया तथा रक्तदान कर अपने नेता तथा देश के प्रति यह संदेश देने का काम किया आपदा में भी कांग्रेस के…
फरीदाबाद : आज एनएसयूआई फरीदाबाद द्वारा राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पंडित जवाहरलाल नेहरु कॉलेज पर डिवाइन चेरिटेबल संस्था की सहायता से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 72 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। यह आयोजन एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में किया गया। रक्तदान शिविर में एनआईटी 86 विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक तिगांव ललित नागर, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बग्गा, वरिष्ट कांग्रेसी नेता उमेश पंडित, विनोद कौशिक, राजेश आर्य, गुलशन कुमार, नरेंद्र कुमार, नेहरू कॉलेज प्राचार्य एम० के० गुप्ता, प्रोफेसर नरेंद्र चौधरी, डॉक्टर राजेन्द्र, प्रोफेसर हरवंश…
हरियाणा : प्राचीन परम्परानुसार पशु – पक्षी, जीव – जन्तुओं के लिए पौष के महीने (मलमास) में बड़ा, गुलगुला, पकौड़ी खिलाने की परम्परा थी! पहले इन्हे ही खिलाकर बाद में स्वयं खाते थे! इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए – राष्ट्रीय महिला जागृति मंच सीकर (राज:) की टीम द्वारा आप सभी दानदाता, भामाशाहों के सहयोग से गौमाता के लिए गौ – पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन 3-1-2021 रविवार को श्री करणी माता गौशाला, चेलासी, सालासर रोड़ सीकर में किया गया ! जिसमें 200 किलो आटे एवं 100 किलो गुड़ मिश्रित गुलगुला, 25 किलो दाल का बड़ा, 27 क्विण्टल मूली खिलाकर…
पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने खिलाफ आईटी डिपार्टमेंट की ओर से जांच किए जाने की अफवाहों का ट्विटर पर जवाब दिया है। दोसांझ ने ट्विटर पर सरकार की ओर से दिए गए सर्टिफिकेट को शेयर किया गया है, जिसमें उन्हें टैक्स अदा करने के लिए धन्यवाद दिया गया है। बीते एक महीने से ज्यादा वक्त से चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करने और एक्ट्रेस कंगना रनौत से तीखी बहस के बाद से दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया में एक वर्ग के निशाने पर हैं। दिलजीत दोसांझ ने सर्टिफिकेट शेयर करते हुए अपने आलोचकों पर तंज भी कसा…
