यूपी : एक टीचर का अपने ही स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र से प्रेम हो गया और दोनों शादी के लिए तैयार भी हो गए. संबंध बनने के बाद जब प्रेमी ने विदेश जाने की कोशिश की तो टीचर ने केस दर्ज करा कर उसे जेल भिजवा दिया. यह मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का है. (रामपुुुर सेे आमिर खान की रिपोर्ट) दरअसल, स्कूल में पढ़ाने वाली एक टीचर का उसी के छात्र के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया. उसके बाद दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाईं और छात्र ने टीचर को शादी के सपने भी दिखाए. …
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : मिलन वाटिका सेक्टर 11 फ़रीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी ज़िला फ़रीदाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई I इस बैठक में भाजपा ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ 3 कार्यक्रमों को रूपरेखा तैयार की I 19 दिसम्बर को फ़रीदाबाद ज़िला मुख्यालय पर पंजाब सरकार द्वारा अनाधिकृति तौर पर SYL का हरियाणा के हिस्से का पानी को रोकने के विरोध में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तके उपवास रखा जाएगा I इस उपवास में भारतीय जनता पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ता भाग लेंगे I 20 दिसम्बर से 31 दिसम्बर के दौरान…
फरीदाबाद : राज्य सरकार द्वारा फरीदाबाद जिले के सबसे पुराने बादशाह खान (बीके) अस्पताल का नाम बदल कर वर्तमान में इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई सिविल अस्पताल के नाम कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को अस्पताल का नाम बदलने को लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा ने राज्य सरकार द्वारा फरीदाबाद के बादशाह खान (बी.के.) अस्पताल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखे जाने के फैसले को एक अनुचित कदम बताया है। उन्होंने बताया कि बादशाह खान (बी.के.) अस्पताल के नाम परिवर्तन को लेकर…
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी निरीक्षक विमल की टीम ने सेक्टर 28 इलाके में हुई लूट की वारदात को सुलझाते हुए नौकरानी रेखा और उसके प्रेमी आकाश उर्फ रवि को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि घटना सेक्टर-28 इलाके की है जहाँ अरुण अपनी पत्नी और बुजुर्ग मां के संग रहते हैं। उनका एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का कारोबार है। आरोपी आकाश ने अपनी प्रेमिका रेखा जो अपने पति से अलग रहती है को सेक्टर 28 स्थित अरुण के घर पर नौकरानी के तौर पर योजना के तहत खाना बनाने साफ-सफाई इत्यादि के लिए 15 दिन…
फरीदाबाद : उपायुक्त यशपाल के दिशा निर्देश पर डब्ल्यूसीडीपीओ मीरा ने कार्यालय तथा आगँनबाड़ी केन्द्रो में वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के मद्देनजर मास्क वितरण किए गए। डब्ल्यूसीडीपीओ शहरी फरीदाबाद ने जानकारी देते हुए बताया कि 600 एन 95-ये मास्क वितरण साईं सेवा सीमिती एनजीओ द्वारा वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग बीपीएल परिवारों की महिलाओं तथा किशोरावस्था की लड़कियों में स्वच्छता अभियान के तहत सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम में ये मास्क वितरत किए गए। इस अवसर पर सुपरवाइजर सुनीता दहिया, मोनिका, अनु, एनजीओ के सदस्य उतपल, कार्तिक, संजय, चन्दन सहित आगँनबाड़ी वर्कर्स तथा हेल्पर और बीपीएल परिवारों की महिलाएं व किशोरियां उपस्थित रही।
तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने को लेकर किसान पिछले 21 दिनों से बॉर्डर पर डेट हुए हैं। वहीं इस दौरान इन किसानों में से कई किसानों की जहां ह्रदयघात से मौत हो चुकी है, वहीं कई ऐसे किसान भी हैं जिन्हें आंदोलन स्थल पर ही कई बीमारियों ने जकड़ रखा है और उन्हें उचित उपचार मुहैया नहीं हो पा रहा है। ऐसे ही किसानों को उनके दर्द से निजात दिलाने के लिए अमेरिका से डॉक्टर यहां टिकरी बॉर्डर स्थित धरनास्थल पर पहुंचे हैं। वे किसानों के घुटने व कमर के अलावा हार्ट से जुड़ी बीमारियों का इलाज कर रहे…
फरीदाबाद : कोरोना महामारी के मद्देनजर जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद विषम सेमेस्टर की री-अपीयर सहित सभी लिखित परीक्षाएं 21 दिसम्बर, 2020 से ऑनलाइन मोड में आयोजित करने जा रहा है। इस संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा कार्यक्रम घोषणा कर दिया है, जिसके अनुसार सभी पाठ्यक्रमों में पहले सेमेस्टर तथा बीटेक एवं एमसीए के तीसरे सेमेस्टर को छोड़कर विषम सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं 21 दिसम्बर से आॅनलाइन मोड में आयोजित होगी। शेष सभी पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर तथा बीटेक एवं एमसीए के तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम बाद में जारी किया जायेगा। #JC Bose University to conduct…
फरीदाबाद : सेक्टर-12 खेल परिसर में कुश्ती कोच न होने के कारण पहलवानी के क्षेत्र में आजमाने वाले युवाओं को इन दिनों मायूस होना पड़ रहा है। इसकी कमी को दूर करने के लिए आज पहलवानों का एक दल फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता से उनके सेक्टर-15 स्थित आवास पर जाकर मिला और खेल परिसर में कुश्ती कोच की शीघ्र नियुक्ति की मांग की ताकि कुश्ती को बढ़वा दिया जा सके। इसके अलावा पहलवानों की अन्य समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया। पहलवानों ने अपनी मांगों व समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी विधायक को सौंपा। विधायक ने दल…
फरीदाबाद : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के ग्राहक जागरण पखवाड़े का शुभारंभ प्रदीप बंसल जी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें प्रान्त संगठन मंत्री मुनेश शर्मा ,प्रांत कोषाध्यक्ष श्री भगवान सिंह जी ,बल्लभगढ़ जिले के जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्रअत्री जी,और विकास जी पुष्कर जी जितेंद्र शुक्ला जी टिंकू जी आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।ग्राहक जागरण पखवाड़ा 15 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 2020 तक मनाया जाएगा। ग्राहक जागरण पखवाड़े के अंतर्गत (1)20 दिसंबर को बल्लभगढ़ सब्जी मंडी में धर्म तुला लगाकर वजन जांच शिविर लगाकर जन जागरण करना है । (2) 24 दिसंबर को राष्ट्रीय ग्राहक दिवस पर…
फरीदाबाद़ : रैनीवेल लाइन की लीकेज से किसानों की फसल खराब, जलापूर्ति प्रभावित होने से शहर में नागरिकों को पीने के पानी का संकट बना हुआ है। समस्या के समाधान को अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते। विगत 6 महीने से लाखों लीटर पीने का पानी व्यर्थ बह रहा है। हूडा और नगर निगम विभाग द्वारा संयुक्त रूप से रैनीवेल परियोजना को संचालित किया जाता है। ग्रेटर फरीदाबाद के गांव लालपुर में रैनीवेल परियोजना के तहत टयूबवैल से फरीदाबाद की शहरी आबादी को जलापूर्ति की जाती है। जिसके अंतर्गत दर्जनभर टयूबवैल से पानी बूस्टिंग स्टेशन पर एकत्रित कर उसे अंडरग्राउंड पाइप…
