Author: faridabadnews24

कोविड-19 के नए मामलों में भले ही गिरावट हो लेकिन कुछ जगहों पर स्थिति और गंभीर हो गई है। यहां नवंबर के महीने में केसेज घटने के बजाय बढ़ते रहे। देश में कोरोना के 4 लाख 43 हजार से अधिक एक्टिव केस, अब तक 84 लाख से ज्यादा हुए ठीक हुए है। ऐसे में सख्‍ती बरतना जरूरी हो गया है। गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक ‘पूरी तरह कर्फ्यू’ लगा दिया गया है। दिल्‍ली सरकार ने भी सख्‍ती बढ़ा दी है। वहीं, कुछ राज्‍यों ने मामले बढ़ते देख स्‍कूल भी बंद कर दिए हैं। इनमें हरियाणा,…

Read More

फरीदाबाद : बीती रात दुर्गा कालोनी में बिहार के रहने वाली प्रवासी राजपूत परिवार की बेटी के अपहरण का मामला सामने आया जिसमे परिजनों ने इकराम खान और उसके कुछ साथियों पर गंभीर आरोप लगाए,पीड़ित पक्ष का कहना है कि पूरा परिवार छठ पूजा की तैयारी में लगा हुआ था तभी अचानक दर्जनों बदमाश घर मे घुश गए और नाबालिग बेटी को जबरदस्ती उठा कर ले जाने लगे जब परिवार के लोगो ने छुड़ाने के प्रयास किया तो पूरे परिवार के साथ मारपीट की और बीचबचाव कर रहे अविनाश को गंभीर चोट पंहुचाई और मोबाइल छीन लिया और लड़की को…

Read More

फरीदाबाद : प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेजों की फीस बढ़ाकर 53 हजार से 10 लाख करने का वीरवार को कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेसियों ने सैक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार मुर्दाबाद एवं खट्टर सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। इससे पूर्व कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्षा कु. शैलजा के मीडिया सलाहकार राकेश तनेजा के निधन पर दो मिनट का शोक जताया। कांग्रेसियों नें प्रदेश की खट्टर सरकार पर मेडिकल कॉलेजों की फीस…

Read More

फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच का दीपावली में घर घर मने दीपावली उपक्रम का शानदार आयोजन चेयरपर्सन व संचालक अम्बिका शर्मा जी के मागदर्शन में महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष धारणा अवस्थी द्वारा 12/11/2020 से 16/11/2020 तक किया गया।इस उपक्रम में सभी सदस्यों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया ।उदयपुर टीम ने भुवाड़ा स्थित प्रयास सेवा संस्थान में दिव्यांग बच्चो के साथ दीपावली एवं बाल दिवस मनाया।इस कार्य को उदयपुर चेयरपर्सन सुरभी मेनारिया जी ने जिला अध्यक्ष नीता जैन जी,नूपुर बासु जी,सोनिका गुप्ता जी,कुसुम पांडे जी, सिया मेनारिया जी,राखी हाडा जी एवं कोमल शर्मा जी के सहयोग से दिव्यांग के जरूरत की सामग्री उन्हें…

Read More

दिल्ली : दिल्ली में कोरोना के बढ़ते केसों (Corona in Delhi) को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया. सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अब मास्क नहीं पहनने वालों को 2 हजार रुपये जुर्माना देना होगा. अबतक 500 रुपये का फाइन लगता था. इससे पहले दिल्ली में कोरोना की रोकथाम कैसे हो इसको लेकर सर्वदलीय बैठक (Delhi All Party Meeting) बुलाई गई थी. मीटिंग में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता, नेताविपक्ष रामवीर बिधूड़ी , दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी, जयकिशन और आम आदमी पार्टी से सौरभ भारद्वाज शामिल हुए. सीएम ने बताया कि दिल्ली में अब मास्क ना…

Read More

हरियाणा : हरियाणा की जेलों में खाली पड़ी जमीनों के बेहतरीन इस्तेमाल की कार्ययोजना लगभग तैयार कर ली गई है। इन जमीनों पर न केवल प्राकृतिक खेती होगी, बल्कि खाली जमीनों पर गोशालाएं भी खोली जाएंगी। जेलों में बंद कैदी इन गोशालाओं में गायों की सेवा करेंगे। इससे न केवल कैदी व्यस्त रहेंगे, बल्कि सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले गोवंश को भी ठिकाना मिलेगा। इन गायों की जेलों में ठीक से देखभाल होगी तथा दुधारू गायों के दूध को जेल में इस्तेमाल करने के साथ ही बाहर भी बेचा जा सकेगा। सड़कों पर बेसहारा घूमते गोवंश को मिलेगा कैदियों का…

Read More

दिल्ली : राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के नए आंकड़ों ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में एक दिन में संक्रमण के 7,486 नए मामले सामने आए जबकि इस महामारी के कारण 131 मरीजों की मौत हो गई. एक दिन में कोविड-19 से मरने वालों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 5 लाख के आंकड़े को पार कर गए और मृतकों की संख्या 7,943 हो गई.दिल्ली में संक्रमित होने की दर 12.03 प्रतिशत है, जबकि…

Read More

फरीदाबाद : हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने विभाग के कर्मचारियों से हरियाणा कर्मचारी महासंघ और इससे संबंधित यूनियनों द्वारा 26 नवंबर को घोषित हड़ताल में शामिल न होने की अपील की है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के ध्यान में आया है कि हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने राज्य के कर्मचारियों की अपनी संबंधित यूनियनों के साथ 26 नवम्बर को हड़ताल का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग अपने कार्यस्थलों पर आने-जाने के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं । इसके अलावा, आमजन के लिए परिवहन का कोई अन्य वैकल्पिक सस्ता साधन उपलब्ध नहीं है।  मूलचंद…

Read More

फरीदाबाद : उपायुक्त यशपाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना (कोविड-19) के मामले जिला में लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने इस बार सार्वजनिक स्थानों पर छठ पर्व के कार्यक्रम आयोजित न करने का निर्णय लिया है। अपने आदेशों में उपायुक्त ने कहा कि छठ पर्व के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर काफी संख्या में व्रत करने वाली महिलाएं, पुरुष व बच्चे इकट्ठा होते हैं। इससे कोरोना वायरस फैलने की संभावनाएं काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य व कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने इस बार सार्वजनिक स्थानों, तालाबों, नहरों व नदी के किनारों पर छठ पर्व…

Read More

हरियाणा : हरियाणा की पहली महिला सांसद और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती का रविवार को निधन हो गया था। वह 92 साल की थीं।  पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और अपनी श्रद्धांजलि दी ।  शोक  व्यक्त करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कहा कि एक वकील और विधायक के रूप में चंद्रावती ने समाज में गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी। “वह महिला सशक्तीकरण का एक आदर्श उदाहरण थीं। उन्होंने राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी समान रूप से भाग लिया। उनके निधन ने देश और राज्य की राजनीति में…

Read More