फरीदाबाद : कल राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की एक बैठक में संगठन की संस्थापक अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी ने हरियाणा अध्यक्ष की अनुपस्थिति के कारण कुछ कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र देकर उनको संगठन के कार्यों की जिम्मेदारी दी। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नीलम चौधरी जी, जिला अध्यक्ष ( कला संस्कृति) कुलदीप कौशिक जी, हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष उषा रानी जी को नियुक्ति पत्र दिए गए। अम्बिका शर्मा ने कहा है कि अब संगठन में सिर्फ सक्रिय कार्यकताओं की आवश्यकता है और ऐसे ही बंधुओ को नियुक्ति दी जाएगी जो तन मन धन से सन्गठन के प्रति समर्पित होंगे। बहुत से सदस्य जो…
Author: faridabadnews24
हरियाणा : त्योहारों के सीज़न और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा सर्दी के मौसम में कोरोना मामलों में वृद्धि होने की संभावना के चलते हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन ने जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को कोविड-19 के संबंध में लोगों को जागरूक करने, टेस्टिंग में वृद्धि करने और मास्क न पहनने वालों के खिलाफ चालान ड्राइव में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। विजय वर्धन आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के साथ कोविड-19 की स्थिति पर समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने…
फरीदाबाद : हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा जी के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा जी बल्लभगढ़ की सिविल अस्पताल में कोरोना योद्धा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे, इस अवसर पर मिलन सृष्टि संस्था एवं वी सपोर्ट फाउंडेशन की तरफ से अस्पताल के डॉक्टर्स और स्टाफ को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मिलन सृष्टि संस्था के अध्यक्ष राकेश वशिष्ठ, वी स्पोर्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष सीए अभिषेक वशिष्ठ, अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर मान सिंह डॉक्टर वाई पी सिंह, डॉक्टर सचिन, नर्सिंग हेड रचना यादव, के अलावा पारस जैन, अम्बिका शर्मा, रवि भगत, दीपांसु…
फरीदाबाद : बरौदा उपचुनाव में कांग्रेस की हुई ऐतिहासिक जीत पर आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांगे्रसी नेता लखन कुमार सिंगला के ओल्ड फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटकर इस जीत का जश्र मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखन सिंगला का मुंह मीठा कराया और इस जीत को हरियाणा में होने वाले परिवर्तन की दिशा में पहला कदम बताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान ढोल नगाड़ों पर नाच-गाकर ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिंदाबाद, विवेक बंसल जिंदाबाद, कुमारी सैलजा जिंदाबाद, दीपेंद्र हुड्डा जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल…
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने कार चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हिमांशु, बृजेश, सतीश फरीदाबाद जिले के एनआईटी एरिया के रहने वाले हैं। आपको बता दें कि आरोपी सतीश सीएल गहरा वकील के पास कई सालों से मुंशी का काम कर रहा था। अचानक मन में लालच आने पर आरोपी सतीश ने अपने मालिक की ऑफिस के दराज में रखी गाड़ी की चाबी लेकर कार सहित अपने उपरोक्त दो साथियों के साथ फरार हो गया था। जिस पर आरोपियों के खिलाफ मामला थाना सेंट्रल में दर्ज किया गया था। पूछताछ पर आरोपी…
फरीदाबाद : हरियाणा पर्यटन निगम प्रशासन की लापरवाही से कर्मचारी काली दीवाली मनाने पर मजबूर होंगे। पर्यटन निगम के होटल राजहंस सूरजकुंड, सनबर्ड मोटल हरमिटेज हटस सूरजकुंड, बड़खल झील, अरावली गोल्फ कोर्स, मैगपाई, नाहर सिंह महल के सैकड़ों कर्मचारियों ने राज्य उपप्रधान डिगम्बर डागर संगठन सचिव टीकाराम, सचिव लच्छीराम शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, बड़खल के प्रधान सूरेन्द्र चांदना, मैगपाई के प्रधान कल्लु राम, राजहंस सूरजकुंड प्रधान मुरारी लाल के नेतृत्व में ज़ोरदार प्रर्दशन किया। संघ महासचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने बुधवार को कटोरा लेकर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 20 अक्टूबर को माननीय कुंवरपाल गुर्जर…
फरीदाबाद : देव मानव सेवा ट्रस्ट, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी, फरीदाबाद प्रधान नीलम चौधरी जी, हरियाणा उपाध्यक्ष उषा रानी जी, कुमार गौरव, बल्लभगढ़ प्रधान शीतल अरोड़ा, कला एवं संस्कृति जिला प्रधान कुलदीप कौशिक जी ने दीवाली के शुभ अवसर पर पत्रकार भाइयों को दीवाली के उपहार व मिठाई देकर उनका धन्यवाद किया। जो पत्रकार भाई उपस्थित नही हो सके उनको दीवाली की बधाई उनके घर भी भेजी गई है। पत्रकार साथी लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और हर खबर को जनता तक पहुंचाते हैं। अम्बिका शर्मा ने…
फरीदाबाद : आज सैंकड़ो छात्र-छात्राओं ने एनएसयूआई के बैनरतले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर तथा गृह एवं स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री अनिल विज का पुतला फूंका। प्रदर्शन करने का मुख्य कारण मेडिकल के छात्रों की फीस 53 हजार से बढ़ाकर 10 लाख कर देना तथा सभी कॉलेजों की स्नातक कक्षाओं में छात्रों की मांग के बावजूद 20 प्रतिशत सीट ना बढ़ाना हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने खट्टर सरकार मुर्दाबाद, अनिल विज मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। इस प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने किया। इस दौरान एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि एमबीबीएस…
भिवानी : बरौदा सीट पहले से कांग्रेस के पास थी,हम अवसर को चुनौती में नहीं बदल पाए कांग्रेस के पास ही रह गई खिलाड़ियों पहलवानों के प्रदेश हरियाणा में योगेश्वर दत्त जैसे महान खिलाड़ी के विधानसभा नहीं पहुँचने का अफसोस। उक्त शब्द भाजपा नेता एवं इंडिया स्पोर्ट्स संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रीतिक वधवा एवं जिला सचिव सुनील चौहान ने आज यहां कहे ! उन्होंने कहा कि हरियाणा में विगत में भारतीय जनता पार्टी पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। पहली सरकार के बाद दूसरी बार पार्टी की वोट प्रतिशतता 33 से 36 प्रतिशत तक बढ़ी है। यही नहीं, ग्रामीण स्तर पर 70…
फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, केसरिया भारत व देव मानव सेवा ट्रस्ट की तरफ से राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष नीलम चौधरी, हरियाणा उपाध्यक्ष उषा रानी जी, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष (कला एवं संस्कृति) कुलदीप कौशिक ने आज फरीदाबाद के बल्लभगढ़ शहर में संगठन द्वारा चलाई जा रही देव पाठशाला निःशुल्क के स्लम बच्चों के बीच मे दीवाली पर्व की खुशियां मनाई। टीम ने बच्चों को उपहार व खाद्य सामग्री बांटी। बच्चों ने खूब नाच गाना कर मौज मस्ती की।। अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि हमे त्योहारों पर फालतू के खर्चों से बचना चाहिए और पूजा पाठ…
