कोलकाता के अलग-अलग इलाकों से कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये सभी दिवाली और कालीपूजा के मौके पर शनिवार शाम को पटाखे जलाते हुए पकड़े गए हैं, जो हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है. पिछले हफ्ते ही कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिवाली, कालीपूजा और छठ पूजा को देखते हुए पटाखों पर बिक्री पर रोक लगाने को कहा था. जिससे कोरोना महामारी को देखते हुए प्रदूषण पर रोक लगाई जा सके. जिसके बाद प्रदेश पुलिस हाई कोर्ट के आदेशों का पालन कराने के लिए सख्त नजर आई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमें बहुत कम लोगों ने ही…
Author: faridabadnews24
दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट और गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2020) की जाती है. मूलतः यह प्रकृति की पूजा है, जिसका आरम्भ श्रीकृष्ण ने किया था. इस दिन प्रकृति के आधार के रूप में गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और समाज के आधार के रूप में गाय की पूजा की जाती है. यह पूजा ब्रज से आरम्भ हुई थी और धीरे-धीरे पूरे भारत वर्ष में प्रचलित हुई. इस बार अन्नकूट और गोवर्धन पूजा का पर्व 15 नवंबर यानी आज है. अन्नकूट की पूजा किस प्रकार की जाती है ? वेदों के अनुसार, इस दिन वरुण, इंद्र, अग्नि की…
बिहार : बिहार में एक बार फिर से राजनीतिक हलचल आज तेज रहने वाली है. नीतीश कुमार का जेडीयू की ओर से बिहार का सीएम बनना लगभग तय है. लेकिन डिप्टी सीएम पद के लिए बीजेपी में मंथन चल रहा है. उप मुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी को पार्टी ने दिल्ली बुलाया गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक आज पटना में नव निर्वाचित बीजेपी विधायकों की बैठक है. इस बैठक में बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा. इस बैठक में बतौर पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे. इसी बैठक में यह भी तय हो जाएगा कि बीजेपी अपने…
दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट और NGT के आदेशों को नजरअंदाज करते हुए दिल्ली-एनसीआर में दिवाली पर लोगों ने खूब आतिशबाजी की। और इस आतिशबाजी का नतीजा यह हुआ कि दिल्ली की हवा गंभीर स्थिति में जा पहुंची है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब में भी खूब आतिशबाजी हुई जिसके नतीजन पंजाब के भी कई हिस्सों में शनिवार और रविवार को स्मॉग की घनी चादर छाई दिखाई दी। दिवाली की रात हुई आतिशबाजी के चलते दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर श्रेणी में जा पहुंच गया है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI 999 तक पहुंच गया। आतिशबाजी के कारण चलते…
फरीदाबाद : फरीदाबाद तिगांव खंड में रहने वाले समाज के लोगो ने राजकीय वरिष्ठ कन्या पाठशाला में 1501 दीप जलाकर सभी देश के लोगो को दीवाली की बधाई दी। और समाज के सभी लोगो को मिल जुलकर त्योहारों को मानने की अपील की। और स्वदेशी वस्तु को अपने उपयोग में लाने को कहा। कार्यक्रम के आयोजक श्रीमान आकाश चंदीला ( गुज्जर )जी ने बताया की हमे अधिक से अधिक भारत में बनी वस्तु को खरीदना चाहिए और हमे देश के हित में कार्य करते रहने चाहिए ताकि भारत परम वैभव तक पहुंच सके। आकाश चंदीला जी ने सभी देशवासियों को…
पलवल : पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जिला पुलिस लाइन के पास शनिवार सुबह तीन बजे इको कार में अचानक आग लग गई। रात्रि गश्त के दौरान ड्यूटी चैकिंग कर रहे डीएसपी बलवीर सिंह ने अपने ड्राइवर व गनमैन की मदद से कार सवार छह लोगों की आनन-फानन में जान बचाई। कार में दो महिलाओं सहित छह लोग सवार थे, जो कि दिल्ली से मथुरा अपने घर जा रहे थे। पलवल, डीएसपी बलवीर सिंह ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान व ड्यूटी चैकिंग कर रहे थे और साथ में ड्राइवर हवलदार संदीप व गनमैन हवलदार अनिल कुमार भी मौजूद थे। उसी…
गुरूग्राम : छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गुरुग्राम इकाई द्वारा प्रकाश पर्व का आयोजन किया गया जिसमें एक लाख दीयों को प्रज्वलित कर प्रभु श्री राम की महाआरती की गयी। शुक्रवार शाम हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा भाजपा युवा मौर्चा अध्यक्ष मनीष यादव, अभाविप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र जी, अभाविप प्रान्त संगठन मंत्री श्याम सिंह राजावत, प्रान्त मंत्री सुमित जागलान, समाजसेवी वीरपाल कालियाका आदि उपस्थित रहे। गुरुग्राम के लैजर वैली पार्क में हुए आयोजन में स्कूली छात्र छात्राओं ने श्री राम मन्दिर की संरचना एवं…
नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों की स्पीड और फीस के लिए काफी लोकप्रिय हैं। एक्टर की खास बात ये है कि वो कम समय में ज्यादा से ज्यादा फिल्में निपटाते हैं और उनकी फिल्में मोटी कमाई भी करती हैं। एक्टर एक फिल्म पर ज्यादा टाइम खर्च करने के बजाय एक साल में ज्यादा से ज्यादा फिल्में करने पर जोर देते हैं।हाल ही में उनकी फिल्म लक्ष्मी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है और कोरोना की वजह से फिल्मों की रिलीज डेट में हुए बदलाव से उनकी कई फिल्में अटक गई हैं। अभी उनकी कई फिल्में तो तैयार…
नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 131 वीं जयंती पर संसद में पुष्पांजलि अर्पित की। संसद में लोकसभा अध्यक्ष समेत कांग्रेस नेताओं ने दी नेहरू को श्रद्धांजलि ओम बिरला ने ट्विटर पर लिखा है कि शनिवार को संसद के सेंट्रल हॉल में भारत के पहले प्रधान मंत्री को एक भावनात्मक पुष्पांजलि दी। इस बीच, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, शशि थरूर और जयराम रमेश ने भी जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी है। नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज में हुआ था नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था।…
भोपाल : मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सांरग का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनका अस्पताल में उम्र से संबंधित बीमारी के लिए इलाज हो रहा था। कैलाश सारंग की तबियत खराब होने के बाद सितंबर में भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। यहां पर उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया गया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता सारंग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की कोर टीम में शामिल नेताओं में से एक थे।
